For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

  

             छुधित  गरुण ने डैने फैलाये  I  एक लम्बी उड़ान भरी  I  नीचे हिमालय  का नीरव साम्राज्य था  I  अचानक उन्हें एक भयानक  भुजंग  दिखाई दिया I  सर्प तरुण था  i त्वचा काली और चिकनी थी I  काया बलिष्ठ  थी I  यह एक उत्तमं आहार हो सकता था  I  गरुण ने निश्चय किया  I  फिर एक जोरदार झपट्टा मारकर उसे उठाना चाहा I सर्प अधिक चपल था या फिर वह गरुण का इरादा भांप गया था  I उसने तत्काल समीपस्थ एक विवर में शरण ले  ली I  गरुण के लिए विवर में प्रवेश करना असंभव था  I  अतः उन्हें बड़ा छोभ  हुआ  I  वे छुघा शांति हेतु किसी अन्य दिशा में चले गए I   पर्याप्त समय व्यतीत हो जाने पर वातावरण की सुरक्षा का विनिश्चय कर वह डरता हुआ विवर से बाहर आया  I  किन्तु उसका संकट दूर नहीं हुआ I एक विशालकाय आकृति  ने उसे उठाकर अपने गले में  डाल  लिया  i वहा उसे घंद्र-दर्शन हुए  i माँ गंगा में लोटकर उसका भय ओर श्रम जाता रहा I  वह आकृति  कुछ और नहीं साक्षात् भगवान  शिव थे Iशिव की ग्रीवा से आती गंध से वह समझ गया वहा हलाहल है I अर्थात उसके अपने विष की तो वहा कोई गणना ही नहीं है  I

               इस घटना को बीते पर्योप्त समय हो गया I  अचानक शिवलोक में हलचल मची  कि  बैकुंठ से भगवान  विष्णु  पधारने वाले है I उनके स्वागत की तैयारिया होने लगी  I नंदी ने श्रृंगार किया  I शिवगणों  ने वेश-भूषा  ठीक की I  स्वयं  शंकर ने  अपना साज सजाया I  निर्धारित समय पर गरुणवाहन  भगवान  विष्णु वहा पधारे  I  शिव ने उनकी पूजा-अर्चना आदि कर उनका आतिथ्य पूर्ण किया I  फिर वे  आपस में वार्ता करने हेतु प्रवृत्त हुए I अब  गरुण ने देखा भगवान  शिव के गले में वही सर्प था जो उस  दिन उनका आहार होने से बाल-बाल बचा था I सर्प उन्हें देखकर मुस्कराया और विनम्रतापूर्वक बोला -' कहिये गरुण  जी ,क्या हाल -चाल  है  ?' 

              गरुण को लगा सर्प उनका उपहास कर रहा है  I  वे मन ही मन बहुत तमतमाए I  पर अब वे कुछ  कर नहीं सकते थे  I  वह विषधर  सीना ताने  निर्भय अपनी जिह्वा लपलपा  रहा था  I  जीव  ईश्वर की शरण में था  I

              गरुण जी को भगवान् के शब्द याद  आये------'मामेकं शरणम् व्रज '

 

 

(काल्पनिक कथा )

मौलिक व् अप्रकाशित

Views: 453

Replies to This Discussion

आदरणीय गोपाल नारायण जी बहुत ही सुंदर लघु कथा , संदेश संप्रेषित करती हुई कथा हेतु बधाई स्वीकारें । सादर 

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Blogs

Latest Activity

Admin posted a discussion

"ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-186

ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरे के 186 वें अंक में आपका हार्दिक स्वागत है | इस बार का मिसरा आज के दौर के…See More
Sunday
Chetan Prakash replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-181
"  क्या खोया क्या पाया हमने बीता  वर्ष  सहेजा  हमने ! बस इक चहरा खोया हमने चहरा…"
Sunday
Chetan Prakash replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-181
"सप्रेम वंदेमातरम, आदरणीय  !"
Sunday
Admin added a discussion to the group चित्र से काव्य तक
Thumbnail

Re'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 174

आदरणीय काव्य-रसिको !सादर अभिवादन !!  ’चित्र से काव्य तक’ छन्दोत्सव का यह एक सौ…See More
Saturday
Admin replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-181
"स्वागतम"
Friday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Saurabh Pandey's blog post कौन क्या कहता नहीं अब कान देते // सौरभ
"आदरणीय रवि भाईजी, आपके सचेत करने से एक बात् आवश्य हुई, मैं ’किंकर्तव्यविमूढ़’ शब्द के…"
Friday
Admin posted a discussion

"ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-181

आदरणीय साहित्य प्रेमियो, जैसाकि आप सभी को ज्ञात ही है, महा-उत्सव आयोजन दरअसल रचनाकारों, विशेषकर…See More
Dec 10
anwar suhail updated their profile
Dec 6
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' posted a blog post

न पावन हुए जब मनों के लिए -लक्ष्मण धामी "मुसाफिर"

१२२/१२२/१२२/१२****सदा बँट के जग में जमातों में हम रहे खून  लिखते  किताबों में हम।१। * हमें मौत …See More
Dec 5
ajay sharma shared a profile on Facebook
Dec 4
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-128 (विषय मुक्त)
"शुक्रिया आदरणीय।"
Dec 1
Dayaram Methani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-128 (विषय मुक्त)
"आदरणीय शेख शहज़ाद उस्मानी जी, पोस्ट पर आने एवं अपने विचारों से मार्ग दर्शन के लिए हार्दिक आभार।"
Nov 30

© 2025   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service