For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

हम झंडा लेकर हाथों में
उत्साह भरे हो जाते हैं .. .
 
यह झंडा मानो जान भरा
यह झंडा जानो शान भरा
यह झंडा एक निशान सही
फहराता  है पर मान भरा
 
इस झंडे के लहराने से  
हम गर्व भरे हो जाते हैं.. .   

हम झंडा लेकर  हाथों में उत्साह भरे हो जाते हैं .. .
 
जोशीला श्वेत-हरा चमके
रंगों में केसरिया दमके 
मनमोहक तीनों रंग भले  
गति-चक्र कहे बढ़ना तनके 
 
ज्यों दिखे तिरंगा लहराता    
हम जोश भरे हो जाते हैं.. .  

हम झंडा लेकर  हाथों में उत्साह भरे हो जाते हैं .. .
 
चर्चा इसकी हम खास सुनें 
गौरव गाथा विश्वास सुनें 
कुर्बानी है जन लाखों की
हम ओज भरा इतिहास सुनें 
 
गाथा  उन्नत सुन झंडे की  
हम भाव भरे हो जाते हैं .. .    

हम झंडा लेकर  हाथों में उत्साह भरे हो जाते हैं .. .

 

--सौरभ

*****************

नोट : इस बाल-गीत का प्रसारण आकाशवाणी इलाहाबाद से हुआ है.

 

Views: 3748

Replies to This Discussion

वाह सौरभ जी, छंदों से अब बाल रचना भी :)) इस सुंदर झंडा-गान के लिये बधाई व गणतंत्र दिवस की आपको शुभकामनायें. 

''ज्यों दिखे तिरंगा लहराता    
हम जोश भरे हो जाते हैं

 हम झंडा लेकर  हाथों में

उत्साह भरे हो जाते हैं...''

और हम आपकी रचनायें पढ़कर झूम-झूम से जाते हैं :))))
  , 

शन्नोजी, आपका उत्साहवर्द्धन कितना आग्रही है कि क्या कुछ नहीं करवा देता. हम आपकी सदाशयता के कृतज्ञ हैं.

बाल-साहित्य में मैं कभी कायदे से काम नहीं कर पाया था. किन्तु हाल ही में इलाहाबाद के श्री जयकृष्णजी ’तुषार’ का आग्रहभरा सुझाव   --इस विधा में भी साहित्यकारों द्वारा गंभीरता से काम होना चाहिये--  ने मुझे बाल-साहित्य की ओर आकृष्ट किया.  मेरी प्रारम्भिक चारों रचनाओं का इलाहाबाद के आकाशवाणी से प्रसारण हुआ है.  उन्हीं रचनाओं में से ये झंडा-गीत भी है. 

इसी बाल-साहित्य ग्रुप में ’भला-भला सा घर अपना’ नामक एक और कविता है.  उस रचना पर आपकी सुधि-दृष्टि की अपेक्षा है.  वह रचना मुझे बहुत ही प्रिय है.

सौरभ जी, तो फिर कहाँ है वो रचना ''भला-भला सा घर अपना''...उससे जल्दी परिचय कराइये. और मैंने भी कुछ बाल-रचनायें लिख रखी हैं..दिखाते हुये शरम लगती है. उनमें से कुछ तो ककड़ी, मूली-गाजर तक पर भी हैं..हा हा.  लेकिन मेरी पहुँच आकाशवाणी तक नहीं है :(  लेकिन चलो कोई बात नहीं :))))

पुनः वही अनुभूति, २६ जन और १५ अग को अलसुबह चक सफ़ेद युनिफोर्म में स्कूल पहुंचना फिर झंडा वंदन थोड़े से सांस्कृतिक कार्यक्रम और अंत में मिलने वाला मीठा वाला लड्डू, सबकी स्मृतियाँ ताज़ा हो आई.. हमारे गाँव में अब हमारा अपना एक स्कूल है.. खुद की आपाधापी में कभी अवसर लगने पर अगर मैं २६ जन को वहां होता हूँ तो उन्हें देखकर मन हर्ष से झूम उठता है... प्रस्तुत रचना न केवल काव्य की कसौटियों पर खरी है बल्कि बच्चो में राष्ट्रप्रेम की भावना का संचार करने में भी सशक्त मालूम होती है... हार्दिक बधाई स्वीकारें सर. 

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Aazi Tamaam replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-171
"अब देखियेगा आदरणीय  हिज्र में एक ये सज़ा भी थी बे-क़रारी की इंतिहा भी थी"
2 hours ago
Aazi Tamaam replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-171
"जी शुक्रिया आदरणीय ज़र्रा नवाज़ी का ग़ज़ल पर"
2 hours ago
Aazi Tamaam replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-171
"बहुत बहुत शुक्रिया आदरणीय इस ज़र्रा नवाज़ी का दूसरा मतला देखियेगा"
2 hours ago
Aazi Tamaam replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-171
"शुक्रिया आदरणीय ग़ज़ल पर नज़र ए करम का"
2 hours ago
Aazi Tamaam replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-171
"बहुत बहुत शुक्रिया आदरणीय ग़ज़ल पर नज़र ए करम का ये देखियेगा हिज्र में एक ये सज़ा भी थी बे-क़रारी…"
2 hours ago
Aazi Tamaam replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-171
"शुक्रिया आदरणीय ग़ज़ल पर नज़र ए करम का "
2 hours ago
Aazi Tamaam replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-171
" शुक्रिया आदरणीय ग़ज़ल पर नज़र ए करम का दूसरा मतला देखियेगा"
2 hours ago
Richa Yadav replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-171
"आदरणीय सलीक़ जी नमस्कार  बहुत अच्छी ग़ज़ल हुई बधाई स्वीकार कीजिए अमित जी की इस्लाह बेहतर लगी…"
3 hours ago
Richa Yadav replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-171
"आदरणीय Aazi जी नमस्कार ख़ूब ग़ज़ल कही आपने बधाई स्वीकार कीजिए  गुणीजनों की इस्लाह से ग़ज़ल और…"
3 hours ago
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-171
"आदरणीय आज़ी भाई, बहुत अच्छी ग़ज़ल हुई है। जैसा कि अमित भाई ने कहा कि मतला स्पष्ट नहीं है। बात जो अपना…"
4 hours ago
Sanjay Shukla replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-171
"आदरणीय सालिक जी, ग़ज़ल का अच्छा प्रयास हुआ। बधाई स्वीकार करें"
4 hours ago
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-171
"अच्छी ग़ज़ल के लिए बधाई आदरणीय सुरेन्द्र जी। गुनीजनों ने विस्तृत इसलाह कर दी है। बहुत बहुत बधाई"
4 hours ago

© 2024   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service