For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

ओबीओ परिवार के सभी सदस्यों को प्रणाम 

इस बार ओबीओ साहित्योत्सव देहरादून मे 9 सितम्बर 2017 को होना तय हुआ है जिस में आप सभी सादर आमंत्रित हैं. 

आयोजन स्थल----होटल सिटी स्टार देहरादून,108,सुभाष रोड ,देहरादून . 

आयोजन चार  सत्र में होगा 
पहला सत्र : सुबह 10.30 से दोपहर 1.00 बजे तक 
प्रथम सत्र ओ बी ओ परिवार  मिलन  सह परिचय 

काव्य गोष्ठी पर आधारित होगा जिसमे परिवार के सभी सदस्य स्वयं के संक्षिप्त परिचय के साथ अपनी रचनाओं का पाठ करेंगे
(सत्र समाप्ति पर लंच)

दूसरा सत्र दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक 
दूसरे सत्र मे: अतिथि सत्कार पुस्तक विमोचन, समीक्षा, मुख्य अतिथि के द्वारा सम्मान पत्र वितरण आदि 
 
तीसरा सत्र 6 बजे से --साझा मुशायरा/काव्य गोष्ठी  

चतुर्थ सत्र 8 बजे से 9 बजे तक ----लघुकथा कार्यशाला 

जिसमे कुछ रचनाकार लघु कथा विधान पर चर्चा करेंगे 

(9 बजे सत्र समाप्ति पर डिनर)

.

अगले दिन सुबह ब्रेकफास्ट के बाद विदाई, (जिनको देहरादून या मसूरी घूमना हो घूम सकते हैं) 

औपचारिक आमंत्रण पत्र बाद में जारी किया जाएगा. यह सूचना इसलिए दी जा रही है कि साथी अपनी रिज़र्वेशन इत्यादि समय पर करवा सकें. सभी से प्रार्थना है कि जो साथी इस आयोजन में भाग लेने के इच्छुक हों कृपया वे अपना नाम, साथ आने वाले परिवारजनों की संख्या दिनांक 05-08-2017 तक दर्ज करवा दें ताकि आवास एवं सम्मान पत्र की व्यवस्था समय पर की जा सके .आवास के लिए सिटी स्टार होटल जहाँ पर आयोजन है कमरे बुक कर दिए जायेंगे १८०० रूपये पर डे है जो शेयर करने पर ९०० पर व्यक्ति को वहन काना पड़ेगा |जो ९ की सुबह आयेंगे उनको केवल एक दिन के लिए ही वहन करना पडेगा जो ८ को आयेंगे उनको दो दिन का वहन करना पडेगा | खाने की व्यवस्था संयोजक द्वारा की जायेगी |

राजेश कुमारी ‘राज ‘

ओबीओ अतिथियों की अभी तक की लिस्ट

१.आद० गणेश बागी जी

२.आद० योगराज जी

३.आद० सौरभ पाण्डेय जी

४. आद०शुभ्रांशु पाण्डेय जी

५ .अलका चंगा जी 

६.शरदिंदु मुखर्जी जी 

७. आद०गिरिराज भंडारी जी

८. आद०ओम प्रकाश क्षत्रिय जी

९. आद०मिथिलेश वामनकर जी

१० आद०.रवि शुक्ला जी

११. आद०नीलेश नूर जी

१२. आद०डॉ० प्राची जी

१३. श्रीमति प्रतिभा पाण्डेय जी

१४. श्रीमति कल्पना  भट्ट जी

१५. श्रीमति सीमा शर्मा जी

१६ .आद० हरिवल्लभ शर्मा जी

१७.आद० अर्पणा शर्मा जी

१८.आद० तनूजा उप्रेती जी

१९ . श्रीमति महेश्वरी कनेरी जी

२०. श्रीमति आभा सक्सेना जी

२१ . श्रीमति डॉली डबराल जी

२२. श्रीमति नूतन गैरोला जी 

२३ .जनाब मुनीश तनहा जी 

२४.जनाब सागर आनंद जी 

२५ .३३. आद० रामनाथ शोधार्थी जी 

२६.आद० सुरेन्द्र इंसान की 

२७.आद० पंकजोम जी  

२८ .आद० सुबोध बाजपेई जी 

२९.आद० अवनीश उनियाल जी 

३० .श्रीमति नीलिमा शर्मा जी  

३१ आद० सुरेन्द्र नाथ सिंह कुशक्षपत्र 

३२  .आद० समीर परिमल जी 

 

Views: 4061

Reply to This

Replies to This Discussion

मैं 9 सितंबर को देहरादून पहुंच पाऊंगा। और फिर 10 को वापसी।

आपका स्वागत है भैया आपका नाम नोट कर लिया है |

आप अकेले हैं या कोई साथ में है ये भी बता दें एक रूम बुक करना है या शेयर करेंगे ?

प्रणाम दी, क्या मैं आ सकती हूँ ,साथ में मेरी बेटी भी आना चाहती है। मेरा मोबाइल नंबर 9818541935    देर से बात करने के लिए के लिए क्षमा। सादर 

वैसे तो आपने बहुत लेट बताया किन्तु कोई बात नहीं आपका स्वागत है आवास के विषय में भी स्पष्ट कीजिएगा क्या रूम बुक करवाना है ?तुरंत बताइये वरना रूम सब भर जायेंगे 

आदरणीया राजेश कुमारी जी, 

अपनी कार्यालयी व्यस्तता और तदनुरूप प्रशासनिक गतिविधियों के कारण मैं स्वयं ही स्पष्ट नहीं हो पा रहा था, कि आपसे क्या कहूँ. आयोजन की तारीख़ आदि तो हमने ही नियत किया था. खैर.

मैंने अपना टिकट आदि करा लिया है. सब कुछ सही और अपने अनुसार रहा तो मैं दिन भर के लिए 9 सितंबर की सुबह से देहरादून की धरती पर रहूँगा. भाई शुभ्रांशु जी का पहुँच पाना संभव नहीं हो रहा है. 

शुभ-शुभ

आदरणीय हम आपकी व्यस्तता समझते हैं .इस लिए ही ज्यादा आग्रह भी नहीं कर सकते .आज आपकी एक दिन की शिरकत की हाँ पढ़कर अति संतोष का अनुभव हुआ आपके लिए काफी भाग दौड़ रहेगी किन्तु आप उसके आदि हैं :-)))))) आप आयोजन में रहेंगे सभी को अच्छा लगेगा |बहुत बहुत शुक्रिया आदरणीय .

सादर नमन,राजेश दीदी, मैं इसे देरी से देख पाया। मेरी भी आने की दृढ इच्छा है।सादर
9255532842
ओबीओ की सातवें/देहरादून महोत्सव आयोजन पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं आप सभी सुधीजन को।

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Sushil Sarna posted blog posts
12 hours ago
रवि भसीन 'शाहिद' commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आदरणीय Jaihind Raipuri जी,  अच्छी ग़ज़ल हुई। बधाई स्वीकार करें। /आयी तन्हाई शब ए…"
13 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on रामबली गुप्ता's blog post कर्मवीर
"कर्मवीरों के ऊपर आपकी छांदसिक अभिव्यक्ति का स्वागत है, आदरणीय रामबली गुप्त जी.  मनहरण…"
18 hours ago
Jaihind Raipuri posted a blog post

ग़ज़ल

2122    1212    22 आ कभी देख तो ले फ़ुर्सत मेंक्या से क्या हो गए महब्बत में मैं ख़यालों में आ गया उस…See More
23 hours ago
Jaihind Raipuri commented on Admin's group आंचलिक साहित्य
"कुंडलिया छत्तीसगढ़ी छत्तीसगढ़ी ह भाखा, सरल ऐकर बिधान सहजता से बोल सके, लइका अऊ सियान लइका अऊ…"
23 hours ago
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा पंचक. . . . रिश्ते
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी सृजन के भावों को मान देने का दिल से आभार आदरणीय "
yesterday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' posted a blog post

तब मनुज देवता हो गया जान लो,- लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'

२१२/२१२/२१२/२१२**अर्थ जो प्रेम का पढ़ सके आदमीएक उन्नत समय गढ़ सके आदमी।१।*आदमीयत जहाँ खूब महफूज होएक…See More
Monday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Sushil Sarna's blog post दोहा पंचक. . . . रिश्ते
"आ. भाई सुशील जी, सादर अभिवादन। सुंदर दोहै हुए हैं। हार्दिक बधाई।"
Monday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . . रिश्ते

दोहा पंचक. . . . रिश्तेमिलते हैं  ऐसे गले , जैसे हों मजबूर ।निभा रहे संबंध सब , जैसे हो दस्तूर…See More
Sunday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post देवता क्यों दोस्त होंगे फिर भला- लक्ष्मण धामी "मुसाफिर"
"आ. भाई सौरभ जी, सादर अभिवादन व आभार।"
Saturday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post सच काफिले में झूठ सा जाता नहीं कभी - लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'
"आ. भाई रवि जी, सादर अभिवादन। गजल पर उपस्थिति और सुंदर सुझाव के लिए हार्दिक आभार।"
Saturday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-130 (विषय मुक्त)
"बेशक। सच कहा आपने।"
Saturday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service