For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

"ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-37(Now closed with 1027 replies)

परम आत्मीय स्वजन,

.

"ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" के 37 वें अंक में आपका हार्दिक स्वागत है. इस बार का तरही मिसरा मशहूर शायर जनाब अज्म शाकिरी की बहुत ही मकबूल गज़ल से लिया गया है. पेश है मिसरा-ए-तरह...

"तेरी यादों से दिल बहला रहा हूँ "

ते1री2 या2 दों2 / से1 दिल2 बह2 ला2 / र1 हा2 हूँ2 

1222              1222               122

 मुफाईलुन  मुफाईलुन  फ़ऊलुन

(बह्र: बहरे हज़ज़ मुसद्दस महजूफ)

* जहां लाल रंग है तकतीई के समय वहां मात्रा गिराई गई है 
रदीफ़ :- रहा हूँ
काफिया :-  आ (सच्चा, पाया, उलटा, फीका, मीठा आदि)
.

मुशायरे की शुरुआत दिनाकं 27 जुलाई दिन शनिवार लगते ही हो जाएगी और दिनांक 29 जुलाई दिन सोमवार समाप्त होते ही मुशायरे का समापन कर दिया जायेगा.

अति आवश्यक सूचना :-

  • "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" में प्रति सदस्य अधिकतम दो गज़लें ही प्रस्तुत की जा सकेंगीं
  • एक दिन में केवल एक ही ग़ज़ल प्रस्तुत करें
  • एक ग़ज़ल में कम से कम 5 और ज्यादा से ज्यादा 11 अशआर ही होने चाहिएँ.
  • तरही मिसरा मतले में इस्तेमाल न करें
  • शायरों से निवेदन है कि अपनी रचनाएँ लेफ्ट एलाइन, काले रंग एवं नॉन बोल्ड टेक्स्ट में ही पोस्ट करें
  • वे साथी जो ग़ज़ल विधा के जानकार नहीं, अपनी रचना वरिष्ठ साथी की इस्लाह लेकर ही प्रस्तुत करें
  • नियम विरूद्ध, अस्तरीय ग़ज़लें और बेबहर मिसरों वाले शेर बिना किसी सूचना से हटाये  जा सकते हैं जिस पर कोई आपत्ति स्वीकार्य नहीं होगी

.

मुशायरे के सम्बन्ध मे किसी तरह की जानकारी हेतु नीचे दिये लिंक पर पूछताछ की जा सकती है:

 .

फिलहाल Reply Box बंद रहेगा जो   27  जुलाई दिन शनिवार लगते ही खोल दिया जायेगा, यदि आप अभी तक ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार से नहीं जुड़ सके है तो www.openbooksonline.com पर जाकर प्रथम बार sign up कर लें.


मंच संचालक 
राणा प्रताप सिंह 
(सदस्य प्रबंधन समूह) 
ओपन बुक्स ऑनलाइन डॉट कॉम

Views: 22759

Replies are closed for this discussion.

Replies to This Discussion

केवल भाई, सही कहूँ तो वजन और बहर के चक्कर में कहन कमजोर पड़ गया, फिर भी प्रयास बढ़िया है, बधाई । 

गज़ल प्रयास के लिए बधाई केवल प्रसाद जी 

आदरणीय केवल भाई बहुत ही सुन्दर प्रयास है आपका! बहुत बहुत बधाई!

प्रिय श्री केवल प्रसाद जी, कोमल भावनाओं से पगी इस गज़ल के लिये हार्दिक शुभकामनायें स्वीकारें.

हुआ है शोर आंगन में सुबह से,
कॅुआरी रश्मि को फुसला रहा हूं।................................behatreen

ये जालिम नीम की छाया अड़ी जो,
हवा से हांक कर बहका रहा हूं।...................................kya baat hai

खुशी तुलसी से मिलती है प्रभा में,
जरा सा जल गिराता जा रहा हूं।.......................................waaaaaaaaaaaaah

अजी बस लाज आती है मचल कर,
कभी हंसता, कभी पगला रहा.........................waaaaaaaaaah

वे रातों को कॅपाते सर्द करते,
लिहाफों में घुसा गरमा रहा हूं।।.........waaaaaaaaaaaaaaah kya baat hai

बेदर्दी का गिला-शिकवा नही है।
तेरी यादों से दिल बहला रहा हूं।........................waaaaaaaaaaaaaaaah........................................daaaaaaaaaaaaaad hi daaaaaaaaaaaaad

कि मेहनत रंग लाती है जनाब.. आहिस्ता.. आहिस्ता .. .

प्रयास पर दिल से दाद भाई केवल प्रसाद जी.

परम आदरणीय मंच एवं सभी वरिष्ठ सुधीजनों को प्रणाम , सीखने की दृष्टि से इस मंच से जुडी हूँ अपनी अज्ञानता को मिटाना चाहती हूँ कृपया मार्गदर्शन कीजिये प्रस्तुत है -

हकीकत है कि जो मुस्का रहा हूँ

रफू कर जख्म को सिलता रहा हूँ

हताहत हो के रह जा श्राप मुझको

कि सर दीवार से टकरा रहा हूँ

सभी शामिल रहे उस कारवां में

बिकाऊ भीड़ का हिस्सा रहा हूँ

दबे पांवों चला यादों का मेला

कुसुम राहों में खुद बिखरा रहा हूँ

लगा चुकने न हो अब नेह साथी

नमी आँखों की फिर सहला रहा हूँ

गुलाबों चाँद में दिखता है हर सू

तेरी यादों से दिल बहला रहा हूँ

हवाओं पर लगे पहरे भले हों

पतंगें थाम कर इठला रहा हूँ

 

     - वंदना 

मौलिक एवं अप्रकाशित 

सभी शामिल रहे उस कारवां में

बिकाऊ भीड़ का हिस्सा रहा हूँ//////////वाह बहुत ही उम्दा 

हार्दिक बधाई आपको आ० वंदना जी 

माननीया वंदना जी, आयोजन में अपनी प्रस्तुति देने के लिए मेरा साधुवाद स्वीकारें. आपके बेशतर अश'आर बेहद उलझे हुए हैं, आप क्या कहना चाह रही हैं समझ नही आ रहा. कई जगह एक मिसरे का दूसरे मिसरे से कतई समंजस्य नहीं बन पा रहा. रचना पोस्ट करने से पहले इन बातों का ध्यान रखना ज़रूरी होना चाहिए, सादर.

बहुत खूब वंदना जी, दाद कुबूलें

आदरणीया वंदना जी, सुंदर गजल प्रस्तुति पर, हार्दिक बधाई

आदरणीया वंदना जी , अच्छा कहने का प्रयास झलक रहा है साधुवाद !! 

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"सच फ़साना नहीं कि तुझ से कहें ये बहाना नहीं कि तुझ से कहें दिल अभी जाना नहीं कि तुझ से कहें ग़म…"
2 hours ago
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"सादर अभिवादन "
2 hours ago
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सभी की नमस्कार, यूँ तो आज आयोजन प्रारंभ ही हुए हैं और किसी प्रकार की टिप्पणी करना उचित नहीं है,…"
5 hours ago
Admin replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"स्वागतम"
17 hours ago
Admin replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"स्वागतम"
17 hours ago
Admin replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"स्वागतम"
17 hours ago
Admin replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-184
"स्वागतम"
17 hours ago
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"आपकी बात से सहमत हूँ। यह बात मंच के आरंभिक दौर में भी मैंने रखी थी। अससे सहजता रहती। लेकिन उसमें…"
Monday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . .विविध

दोहा सप्तक. . . . . . विविधकभी- कभी तो कीजिए, खुद से खुद की बात ।सुलझेंगे उलझे हुए,  अंतस के हालात…See More
Monday
amita tiwari posted blog posts
Monday
Admin replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"साथियों, आप सभी के बहुमूल्य विचारों का स्वागत है, इस बार के लिए निर्णय लिया गया है कि सभी आयोजन एक…"
Sunday
Admin posted discussions
Sunday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service