For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

रुख से वो जब पर्दा हटा देगा

बहर - 1222 1222 1222 1222

वो ख़ुद अपनो का मारा हैं नहीं मुझको दग़ा देगा .....
मुहब्बत में यक़ीनन साथ वो मेरा निभा देगा ......


निगाहें देखकर उसकी , उसे कहते कयामत हो
कयामत होगी तब रुख से वो जब पर्दा हटा देगा ....

यहीं तो सोच के मंदिर में जाकर रोता है मुफ़लिस
कि मेरे अश्क़ को इक दिन ख़ुदा मोती बना देगा ......

वो ....बिस्तर मख़मली उसके लिए बेकार है यारों
उसे मेहनत का हासिल इक निवाला ही सुला देगा ....

मिरा घर है अँधेरे में उसे मालूम होगा जब
वो यारों चाँद है , घर मेरा तारों से सजा देगा ....

सँभाले रख सितमगर से मिलें हर एक ग़म को तू
तिरा हर ग़म तुझे फिर शायरी में फ़ायदा देगा ...

हर इक अपने कि चौखट पर दि दस्तक उस सितमगर ने
फ़क़त........... अब उसको यारों माँ का दिल ही आसरा देगा ......

पंकजोम " प्रेम "

( मौलिक और अप्रकाशित )

Views: 703

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by बसंत कुमार शर्मा on August 9, 2017 at 10:07am

उम्दा भावों से सज्जी बेहतरीन ग़ज़ल के लिए मुबारकबाद आपको, वाह आनंद आ गया आदरणीय 

Comment by पंकजोम " प्रेम " on August 9, 2017 at 9:39am
आपके सुझाव का दिल से स्वागत करता हूं ..... आ0 ravi shukla जी .....
Comment by पंकजोम " प्रेम " on August 9, 2017 at 9:39am
बहुत बहुत शुक्रिया आ0 mohammad arif साहब जी.....
Comment by पंकजोम " प्रेम " on August 9, 2017 at 9:38am
आपकी इस्लाह और आशिर्वाद का दिल से शुक्रगुज़ार हूँ ...... आ0 samar kaeer साहब जी
Comment by Samar kabeer on August 8, 2017 at 11:04pm
जनाब पंक्जो'प्रेम'जी आदाब,ग़ज़ल का प्रयास अच्छा हुआ है,दाद के साथ मुबारकबाद पेश करता हूँ ।

मतले के ऊला मिसरे में 'हैं'को "है" कर लें ।

दूसरे शैर का ऊला मिसरा यूँ करलें तो रवानी बढ़ जायेगी :-
'निगाहें देख कर उसकी,उसे कहते क़यामत हो'

तीसरे शैर का ऊला मिसरा:-
'यक़ीनन सोच ये मन्दिर में जाके रोता है मुफ़लिस'
इस मिसरे में ज़बान की ग़लती है, इसे यूँ कर सकते हैं :-
'यही तो सोच के मन्दिर में जाके रोता है मुफ़लिस'

'कहे उसको सभी ज़िल्ले सुभानी-ए-सितम यारों'
इस मिसरे में सही शब्द है "ज़िल्ले सुब्हानी"यानी 'ख़ुदा का साया',नाइब-ए-ख़ुदा',बादशाह,इसके साथ इज़ाफ़त के साथ'सितम'शब्द ठीक नहीं,ये मिसरा यूँ कर सकते हैं:-
उसे सब बादशाह-ए-वक़्त कहते हैं,मगर यारो'

'संभाले रख सितमगर से मिला हर एक ग़म तू'
ये मिसरा बह्र में नहीं है,इसे यूँ कर सकते हैं :-
'सँभाले रख सितमगर से मिले हर एक ग़म को तू'

आख़री शैर का सानी मिसरा बह्र में नहीं है,यूँ कर सकते हैं :-
फ़क़्त अब उसको यारो माँ का दिल ही आसरा देगा'

इस मंच पर ग़ज़ल के साथ अरकान लिखने का नियम है,जो आपने नहीं लिखे,संशोधन के समय लिख दीजियेगा ।
बाक़ी शुभ शुभ ।
Comment by Mohammed Arif on August 8, 2017 at 5:40pm
आदरणीय पंकजोम जी आदाब, सबसे पहले ओबीओ मंच पर आपका स्वागत है । बेहतरीन ग़ज़ल का प्रयास । शे'र धर शे'र दाद के साथ मुबारकबाद क़ुबूल करें । आगे गुणीजन अपनी अमूल्य राय से अवगत करवाएँगे , इंतज़ार करें ।
Comment by Ravi Shukla on August 8, 2017 at 5:37pm

आदरणीय पंकजोम जी आपकी पहली गजल पढ़ रहे है पहले तो गजल पर मुबारक बाद पेश है

दूसरे शेर में निगाहे देख तुम उसकी  के स्‍थान पर निगाहे देखो तुम या निगाहें देख तू उसकी  होना चाहिये

वो ....बिस्तर मख़मली उसके लिए बेकार है यारों
उसे मेहनत का हासिल इक निवाला ही सुला देगा .... अच्‍छा शेर है

5 वें शेर में जिल्ले सुभानी - ए - सितम इस तरकीब पर कुछ संशय हो रहा है विद्वत जन की राय की प्रतीक्षा करें

7 वें शेर मे संभाले को सँभाले कर लीजिये मात्रा भार बराबर हो जागा साथ ही इस शेर का उला मिसरा बहर में नहीं है अाखिरी रुक्‍न देखिये

आखिरी शेर का सानी मिसरा भी इसी तरह बहर में नहीं है । देखियेगा । सादर

Comment by पंकजोम " प्रेम " on August 8, 2017 at 5:29pm
बहुत बहुत शुक्रिया आ0 भाई सुरेन्द्र जी ..... सलामत रहिये
Comment by surender insan on August 8, 2017 at 5:27pm
आदाब भाई पँकज जी। ग़ज़ल का अच्छा प्रयास हुआ है। बहुत अच्छे अशआर हुए है जी । दिली मुबारक़बाद कबूल करे जी।
Comment by पंकजोम " प्रेम " on August 8, 2017 at 5:12pm
बहर .. 1222 1222 1222 1222

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Dharmendra Kumar Yadav posted blog posts
3 hours ago
Sushil Sarna posted a blog post

कुंडलिया. . . . झोला

कुंडलिया. . . . झोलाझोला   लेकर  हाथ  में, चले   मुरारी   लाल । भाव देख कर थम गई,  उनकी बढ़ती चाल…See More
3 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"सभी को मिलकर ओबीओ को बचाने का सतत प्रयास करते रहना चाहिए।"
yesterday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on vijay nikore's blog post सांकल मन के द्वार पर
"आ.भाई विजय जी, सादर अभिवादन। बहुत सुंदर रचना हुई है। हार्दिक बधाई स्वीकारें।"
yesterday
राज़ नवादवी replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"atyant dukahd "
Sep 11
जगदानन्द झा 'मनु' replied to जगदानन्द झा 'मनु''s discussion गजल in the group मैथिली साहित्य
"आदरणीय, प्रणाम संगहि संग हार्दिक धन्यवाद। अपनेक मार्गदर्शन पाबि बहुत बेसी मोटिवेशन आ सीखक मिलैए…"
Sep 10

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to जगदानन्द झा 'मनु''s discussion गजल in the group मैथिली साहित्य
"आदरणीय जगदानन्द झा मनु जी, अहाँ बड्ड नीक गजल पठेलियै. सबसे पहिल, त हम प्रयुक्त भेल बहरक विषय में…"
Aug 18
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम, प्रस्तुत हरिगीतिका छंद पर आपकी प्रतिक्रिया से सृजन सफल हुआ है. आपके…"
Aug 15
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"आदरणीय श्याम नारायण वर्मा जी सादर, प्रस्तुत छंदों पर उत्साहवर्धन के लिए आपका हार्दिक आभार.…"
Aug 15
जगदानन्द झा 'मनु' added 2 discussions to the group मैथिली साहित्य
Aug 10
Shyam Narain Verma commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"नमस्ते जी, बहुत ही सुन्दर प्रस्तुति, हार्दिक बधाई l सादर"
Aug 6

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"  आदरणीय अशोक भाईजी, श्रावण मास का आज प्रथम सोमवार है. ऐसे पवित्र दिवस पर आप द्वारा प्रस्तुत…"
Aug 3

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service