For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

सोमेश्वर मंदिर ( संस्मरण)

सन १९८२ , बी वाय के कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स, शरणपुर रोड, नाशिक , यह उनदिनों की बात है जब मैं इस कॉलेज में पढ़ती थी |

हमारी कॉलेज के पैरेलल दो सड़के जाती थी, एक त्रम्बकेश्वर रोड, और दूसरी गंगापुर रोड , और इन दोनों के बीच पड़ता है हमारा कॉलेज रोड|
हमारे कॉलेज से एक रास्ता कट जाता है जो गंगापुर रोड की तरफ जाता है , कॉलेज से करीब ४.८ किलोमीटर की दुरी पर है यह सोमेश्वर मंदिर | महादेव जी का यह एक प्राचीन मंदिर है , गोदावरी नदी के तट पर बसा यह मंदिर अपनी सुंदरता लिए हुए है | उनदिनों गंगापुर रोड के दोनों किनारों पर खेत खलियान हुआ करते थे | बारिश के मौसम में हरी धरा को देखने का आनंद कुछ और ही होता था | सड़क पर चलते हुए , कहीं होते थे भुट्टे ( मक्के) बेचने वाले और कहीं होते थे लाल अमरुद बेचने वाले लोग जो चटपटा मसाला लगाकर अपना सामान बेचते थे |

सावन के महीने में सोमेश्वर के मंदिर में पूजा आराधना विशेष होती थी , क्योकि शिव जी का ही मंदिर है | कॉलेज से वहां तक पैदल जाने का जैसे मुझे और मेरे साथियों को जूनून था , अक्सर हम वहां चले जाते थे , वहां एक और चीज थी जो हम सभी को पसंद थी , वो थी गोदावरी नदी का निर्मल जल , और उसके थोड़ी दूर पर के झरना है भदभदा के नाम से , सोमेश्वर मंदिर के पास जो नदी है वहां से एक पगडण्डी जाती थी इस भदभदा की और , चट्टानों पर चलते हुए , गीली मिटटी पर चलते हुए कभी फिसलते हुए , पानी में अठखेलियां करते हुए हम भदभदा चले जाते थे |

उस झरने का बहाव इतना खूबसूरत लगता था की मानो दूध बह रहा है, वहीँ पानी से कटी हुई एक छोटी सी गुफा भी है , जो बरसात में और भी सुन्दर दिखती थी | ऊपर से इस झरने को देखना मानो स्वर्ग का एहसास होता था , यहाँ से इसी पानी से पत्थर कटे और कुछ सीढियाँ भी बन गयीं थी , जिसको अब शायद व्यवस्थित बना दिया गया है , उस दौरान बड़ी छोटी , आड़ी तीरछी सीढ़ियों से हम नीचे पहुँच जाते थे , वहां एक बड़ी सी चट्टान पर बैठकर घंटो पानी के खेल किया करते थे, कभी कभी पानी के सांप दिखाई दे जाते थे , पानी में उनको तैरते हुए देखकर बड़ा मज़ा आता था |

वहां से जब थक हार जाते तो दोबारा सोमेश्वर मंदिर की तरफ आ जाते , पूजा अर्चना करके , बाहर आते तो वहां एक अम्मा बैठी हुई दिखाई देती थी, दुबली पतली, नव वारि साड़ी में एक टूटी फूटी टोकरी में पत्ते बिछा कर अमरुद बेचा करती थी वो ,उनसे हमारी दोस्ती हो गयी थी क्योकि अक्सर हम वहां जाया करते थे , कभी लम्बे अंतराल पर जाते तो वे पूछती , " क्यों बच्चों बहुत दिनों में आना हुआ , देखो तुम्हारे मनपसंद लाल अमरुद तैयार कर के रखे है , तुम्हारा शोर दूर से ही सुन लिया था | उस दौरान ५० पैसे या ज्यादा से ज्यादा १ रुपये का एक अमरुद आता था | हम करीब ३० से ४० बच्चों का ग्रुप एक साथ जाता था वहां | आप सोच रहे होंगे इतना बड़ा ग्रुप ? पर हाँ हम सब एक ही ग्रुप के बच्चे थे , कहीं भी जाते थे इक्कठे जाया करते थे कभी कोई एब्सेंट होता था तो प्रयास करते थे की न जाएँ , पर सावन में पूजा करने जाने का हमारा नियम ही था , कभी कभी होता था कुछ लोग नहीं आ पते थे तो उनके घर हम उनके हिस्से का अमरुद शाम को पहुंचा देते थे |

जब तक कॉलेज में पढ़े यह नियम रहा , या तो त्रम्बकेश्वर मंदिर जाना , त्रम्बकेश्वर के लिए तो हमे बस से जाना पड़ता था , वहां मंदिर के दर्शन करने के बाद वहां के बाजार के बीच से एक सड़क जाती है , उसपर थोड़ी दूर चल कर पथरीली सीढियाँ हैं , उसपर छोड़कर एक गौमुखी है जो दक्षिण गोदावरी का उद्गम स्थल है , उसके दर्शन कर पूजन कर हम लौट आते थे |

इस बाज़ार में मीठी सेव गुड़ की बनी हुई बड़ी स्वादिष्ट मिलती थी | हम उसको खरीदकर खाते थे | गौमुखी के पास , कुछ जंगल जैसा भी हुआ करता था , वहां जटाधारी साधुओ को ध्यान में बैठा देखकर कौतुहल होता था | पर वो इलाका आम जनता के लिए वर्जित होता था | पर उनको देखकर कभी तो बहुत डर सा लगता था | अजीब होती थी उनकी वेश भूषा |

कॉलेज के बाद यानी १९८६ -८७ के बाद इन दोनों जगह पर जाना संभव नहीं हो पाया , नाशिक तो गयी , और गर सोमेश्वर गयी भी तो अपने पुराने दोस्तों को तलाशा जो अब सब अपने अपने जीवन में व्यस्त हो गए थे | समय के साथ साथ हर वो चीज़ छूट जाती है , दोस्त भी बिछड़ जाते हैं और रह जाती है सिर्फ यादें और उनके साथ बिताये हुए पल |

आज भी वह जगह मुझे बेहद पसंद है , और पुरानी यादों को याद कर आज भी उस पानी की लेहरो से अटखेलती करती हुई मैं और मेरे साथियों को देख लेती हूँ | क्या हुआ जो यह सिर्फ एक संस्मरण है पर उन पलों को आज भी अपने में ज़िंदा पाती हूँ |

मौलिक और अप्रकाशित

Views: 889

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Nita Kasar on July 25, 2017 at 8:57pm
बेहद रोचक और दिलचस्प संस्मरण है,हम अभी कुछ वर्ष पूर्व त्रामंबकेशवर हो कर आये पुरानी यादें ताज़ा हो गई ।कल्पना बहना बधाई संस्मरण साँझा करने के लिये ।
Comment by KALPANA BHATT ('रौनक़') on July 23, 2017 at 7:02pm

आदाब समर भाई जी , अभी कुछ दिनों पहले आपने मेरी एक कविता पर कहा था , पहली नदी है बाद में झरना क्यों ? असल में वो इसी जगह की यादे थी | इस जगह पर अनगिनित यादें है बेहद सुंदर जगह है , घंटो बिताया है समय मैंने | हसेंगे आप गर यह कहूँ की कई बार मैं किताबे ले कर जाया करती थी , वहां पत्थर पर बैठकर पढने में बड़ा मजा आता था | सादर | 

Comment by Samar kabeer on July 23, 2017 at 5:56pm
बहना कल्पना भट्ट जी आदाब,यादों पर मबनी आपकी याददाश्त के पन्नों से उभरे इस सृजन पर बधाई स्वीकार करें ।
Comment by KALPANA BHATT ('रौनक़') on July 23, 2017 at 8:29am
dhanyawad Adarniya Mohit ji

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity


सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to जगदानन्द झा 'मनु''s discussion गजल in the group मैथिली साहित्य
"आदरणीय जगदानन्द झा मनु जी, अहाँ बड्ड नीक गजल पठेलियै. सबसे पहिल, त हम प्रयुक्त भेल बहरक विषय में…"
Aug 18
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम, प्रस्तुत हरिगीतिका छंद पर आपकी प्रतिक्रिया से सृजन सफल हुआ है. आपके…"
Aug 15
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"आदरणीय श्याम नारायण वर्मा जी सादर, प्रस्तुत छंदों पर उत्साहवर्धन के लिए आपका हार्दिक आभार.…"
Aug 15
जगदानन्द झा 'मनु' added 2 discussions to the group मैथिली साहित्य
Aug 10
Shyam Narain Verma commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"नमस्ते जी, बहुत ही सुन्दर प्रस्तुति, हार्दिक बधाई l सादर"
Aug 6

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"  आदरणीय अशोक भाईजी, श्रावण मास का आज प्रथम सोमवार है. ऐसे पवित्र दिवस पर आप द्वारा प्रस्तुत…"
Aug 3

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on रोहित डोबरियाल "मल्हार"'s blog post दास्तां
"आदरणीय रोहित डोबरियाल "मल्हार" जी, आपकी भावुक प्रस्तुतीकरण का स्वागत है.  आप…"
Aug 3

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on vijay nikore's blog post सांकल मन के द्वार पर
"  निर्निमेष आँखों की प्रतीक्षा उत्कट तीव्रता के साथ शाब्दिक हुई है, आदरणीय विजय निकोर…"
Aug 3

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to आशीष यादव's discussion कइके हमके ब्लाॅक पिया ना ……..  (कजरी) in the group भोजपुरी साहित्य
"वाह वाह वाह .. सावन की कजरी का आधुनिक रूप गुदगुदा गया, आदरणीय आशीष जी.  सही भी है, प्रकृति के…"
Aug 3
आशीष यादव replied to आशीष यादव's discussion कइके हमके ब्लाॅक पिया ना ……..  (कजरी) in the group भोजपुरी साहित्य
"आदरणीय श्री अशोक कुमार जी इस कजरी पर टिप्पणी के लिए आपको बहुत बहुत धन्यवाद।  आज के परिवेश…"
Jul 27
Ashok Kumar Raktale replied to आशीष यादव's discussion कइके हमके ब्लाॅक पिया ना ……..  (कजरी) in the group भोजपुरी साहित्य
"आदरणीय आशीष यादव जी सादर, सावन की सुंदर और मधुर  फुहारों में यह कजरी की प्रस्तुति  बहुत…"
Jul 27
vijay nikore posted a blog post

सांकल मन के द्वार पर

सांकल मन के द्वार परजब-जब जहाँ कहीं फूल खिलेयाद तुझे किया था हमने ...कहती थी न ..."क्या...तुम्हारे…See More
Jul 27

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service