For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

याद आता तब ख़ुदा जब आसरा कोई न हो

बह्र 2122 2122 2122 212

बे असर हों सब दुआएँ,और दवा कोई न हो
याद आता तब ख़ुदा जब आसरा कोई न हो ||

क्यूँ छुपाती हुस्न अपना हर घड़ी पर्दानशी
हुस्न वो किस काम का गर देखता कोई न हो ||

एक ख़्वाहिश है मेरी यारो ख़ुदा के फ़ज़्ल से
शैर इक ऐसा कहूँ, जैसा कहा कोई न हो ||

कौन आया है यहाँ पीकर,बता आब-ए-हयात
कौन सा घर है बता जिसमें मरा कोई न हो ||

दोष देना हो किसी को,देख लो ख़ुद आइना
ये भी तो सम्भव है कि तुमसे बुरा कोई न हो ||

दोष क़िस्मत का हमेशा ही नहीं होता मियाँ
कौन है जिसको यहाँ मौका मिला कोई न हो ||

दर्द सबका बाँट लें हमसब अगर मिलकर यहाँ
'नाथ' दावा है मेरा फिर गमज़दा कोई न हो ||

मौलिक व अप्रकाशित

Views: 1235

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by नाथ सोनांचली on July 12, 2017 at 10:15pm
आद0 महेंद्र जी सादर अभिवादन, आपके हौसला अफजाई के लिए कोटिश आभार
Comment by Mahendra Kumar on July 12, 2017 at 9:50pm

दोष देना हो किसी को,देख लो ख़ुद आइना
ये भी तो सम्भव है कि तुमसे बुरा कोई न हो ...वाह भाई सुरेन्द्र जी! यह शेर पढ़कर मज़ा आ गया. दूसरे शेर को छोड़ दिया जाए तो पूरी ग़ज़ल बहुत उम्दा है. मेरी तरफ़ से दिल से बधाई स्वीकार कीजिए. सादर.


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by गिरिराज भंडारी on July 10, 2017 at 7:38am

आदरणीय सुरेन्द्र भाई , बेहतरीन गज़ल कही है आपने .. दिली बधाइयाँ स्वीकार करें

Comment by नाथ सोनांचली on July 9, 2017 at 7:37pm
आद0 रामबली जी सादर अभिवादन। गजल पर आपकी प्रतिक्रिया के लिए सादर आभार।
Comment by नाथ सोनांचली on July 9, 2017 at 7:36pm
आद0 सतविंदर जी सादर अभिवादन। गजल पर आपकी प्रतिक्रिया के लिए सादर आभार।
Comment by नाथ सोनांचली on July 9, 2017 at 7:36pm
आद0 सुशील सरना जी सादर अभिवादन। गजल पर आपकी प्रतिक्रिया के लिए सादर आभार।
Comment by नाथ सोनांचली on July 9, 2017 at 7:35pm
आद0 लक्मन धामी जी सादर अभिवादन। गजल पर आपकी प्रतिक्रिया के लिए सादर आभार।
Comment by रामबली गुप्ता on July 8, 2017 at 10:20pm
क्या जबर्दस्त ग़ज़ल हुई है भाई सुरेंद्र नाथ जी। दिल से बधाई स्वीकारें। सादर
Comment by रामबली गुप्ता on July 8, 2017 at 10:20pm
क्या जबर्दस्त ग़ज़ल हुई है भाई सुरेंद्र नाथ जी। दिल से बधाई स्वीकारें। सादर
Comment by Sushil Sarna on July 8, 2017 at 3:14pm

बे असर हों सब दुआएँ,और दवा कोई न हो
याद आता तब ख़ुदा जब आसरा कोई न हो ||

क्यूँ छुपाती हुस्न अपना हर घड़ी पर्दानशी
हुस्न वो किस काम का गर देखता कोई न हो ||

वाह वाह वाह आदरणीय सुरेन्दर जी .... मज़ा आ गया है आपके अशआर पढ़कर ... दिल से मुबारकबाद कबूल फरमाएं सर।

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Blogs

Latest Activity

लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Ashok Kumar Raktale's blog post ग़ज़ल
"आ. भाई अशोक जी, सादर अभिवादन। सुन्दर समसामयिक ग़ज़ल हुई है। बहुत बहुत हार्दिक बधाई।"
Monday
Ashok Kumar Raktale posted a blog post

ग़ज़ल

2122    2122    2122 जितना कल था उतना ही डर  आज भी हैहमसफ़र   सच  मेरा  कातर   आज  भी है  खूब पढ़कर …See More
Sunday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Sushil's blog post क्यों दूर हो गए तुम , हमको सजा दिला के
"आ भाई सुनील जी, अभिवादन। अच्छी ग़ज़ल हुई है हार्दिक बधाई।"
Nov 14
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' posted a blog post

नगर प्रेम का हो वतन सोचते थे-लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'

१२२/१२२/१२२/१२२**बहुत घोल मन में ज़हर धीरे धीरेबनाया  है  तुमने  ये डर धीरे धीरे।।*नगर प्रेम का हो…See More
Nov 13
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on sushil yadav's blog post लापता मैं    हो गया इक गुमशुदा के वास्ते
"आ सुशील जी , अभिवादन। अच्छी ग़ज़ल हुई है। हार्दिक बधाई।"
Nov 10
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on vijay nikore's blog post अनसुने अनकहे के बीच
"आ. भाई विजय जी, सादर अभिवादन। अच्छी रचना हुई है। हार्दिक बधाई।"
Nov 5
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Sushil Sarna's blog post कुंडलिया. . . . झोला
"आ. भाई सुनील जी सुंदर कुंडलियां हुई हैं हार्दिक बधाई।"
Nov 4
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' posted blog posts
Nov 4
sushil yadav posted blog posts
Oct 26
Sushil posted blog posts
Oct 26
vijay nikore posted a blog post

अनसुने अनकहे के बीच

                        अनसुने अनकहे के बीच.कहे अनसुने-से रहे कुछ जज़्बातउसपर अनकहे एहसासों का…See More
Oct 26
रोहित डोबरियाल "मल्हार" replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"1 लाख मासिक चाहिए ही क्यों भाई, वर्डप्रेस CRM में वेबसाइट को ट्रांसफर कर दिया जाए, तो सालाना खर्च…"
Oct 15

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service