For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

ये हवा मस्ती भरी इस पार तक आती तो है।।
तन को मेरे छु के मुझसे प्यार फ़रमाती तो है।।

गाँव की सुन्दर सी गालियाँ और उनकी याद सब।
संग मेरे खेतों की मिट्टी ये हवा लाती तो है।।

जिनकी नजरों में सिवा नफरत के न कुछ और था।
ये हवा झकझोर कर के जात बतलाती तो है।।

क्यों बुराई कर रहा है बाप माँ ही शान हैं।
नाव कितनी भी हो जर्जर पार ले जाती तो है।।

क्यों नही है काम की लिक्खी गई ये पुस्तकें।
धूल इनपर है चढ़ी दीमक इन्हें खाती तो है।।

चुप कहाँ इस दौर में है हर्फ़ लिख कर वो मेरा।
बेवजह में ही सही पर रूह से गाती तो है।।

क्या समझ पाए ज़माना मूक हैं सब आयतें।
मूक भाषा ही सही पर राह बतलाती तो है।।

ये कुरां गीता ये बइबिल मात्र बस इक राह हैं।
नेक इंसानों को मंजिल तक ये पहुचती तो है।।
मौलिक / अप्रकाशित

Views: 499

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by amod shrivastav (bindouri) on September 8, 2016 at 11:43am
जी आदर नीय अप का भी आभार नमन
आगे भी मार्गदर्शन देते रहे । कोशिश करूँगा और अच्छे भावों को संजोने का ....

सदस्य कार्यकारिणी
Comment by शिज्जु "शकूर" on September 8, 2016 at 11:13am

ये हवा मस्ती भरी इस पार तक आती तो है।।
तन को मेरे छू के मुझसे प्यार फ़रमाती तो है।।

गाँव की सुन्दर सी गलियाँ और उनकी याद सब।
संग मेरे खेतों की मिट्टी ये हवा लाती तो है।।

अच्छी ग़ज़ल है आमोद भाई प्रयासरत रहें और जनाब समर कबीर साहब ने बाकी बता ही दिया है

Comment by Samar kabeer on September 7, 2016 at 9:59pm
दूसरे शैर का सानी मिसरा इस तरह देखिये:-
"संग मेरे खेतों की मिट्टी हवा लाती तो है"
Comment by amod shrivastav (bindouri) on September 7, 2016 at 6:43pm
आ समर साहब जी सादर प्रणाम
हाँ सर अरकान लिखना भूल गया हु । क्षमा चाहता हूँ । और सर पहुंचती शब्द की भी जानकारी नही थी आइंदा इस बात का भी लिखते वक्त ख्याल किया करूँगा ....सर दुसर्र शेर में मैंने संग 2 मिरे 12 में गिना है । तो आप बताए अगर गलत है तो मै फिर उसे कुछ" लिख सकता हूँ । पर इस पर मार्गदर्शन जरुर दीजियेगा ........obo की बेब का शुक्र गुजार हु क्यू की गजल नाम की जो बला है । वो इस मंच से अच्छा कही और नही सीख सकता ..एक बार फिर मंच कइ सभी गुरुजनों जानकारों को प्रणाम आ समर सर आप को भी प्रणाम
Comment by Samar kabeer on September 7, 2016 at 4:22pm
जनाब आमोद श्रीवास्तव जी आदाब,अच्छी ग़ज़ल हुई है, दाद के साथ मुबारकबाद क़ुबूल फरमाएं ।
दूसरे शैर का सानी मिसरा लय में नहीं देखियेगा

आख़री शैर में रदीफ़ सही लिखें'पहुंचती'की जगह पहुंचती ल8खा है ।
ग़ज़ल के साथ आपने अरकान भी नहीं लिखे जो इस मंच का नियम है,आइन्दा से लिख दिया करें ।

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post वो समझते हैं मस्ख़रा दिल हैं
"आदरणीय रवि भसीन 'शाहिद ' जी सादर अभिवादन प्रथम तो मैं क्षमाप्रार्थी हूँ देरी से आने की…"
9 hours ago
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा दशम. . . . . उम्र

दोहा दशम् . . . . उम्रठहरी- ठहरी उम्र अब, करती एक सवाल ।कहाँ गई जब जिंदगी, रहती थी खुशहाल ।।यादों…See More
yesterday
रवि भसीन 'शाहिद' commented on Jaihind Raipuri 's blog post वो समझते हैं मस्ख़रा दिल हैं
"आदरणीय Jaihind Raipuri साहिब, नमस्कार। बढ़िया ग़ज़ल हुई है, बधाई स्वीकार करें। /ये मेरा…"
Friday
आशीष यादव added a discussion to the group धार्मिक साहित्य
Thumbnail

चल मन अब गोकुल के धाम

चल मन अब गोकुल के धाम अद्भुत मनहर बाल रूप में मिल जाएंगे श्याम कि चल मन अब……………………….कटि करधनी शीश…See More
Friday
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"आदरणीय अशोक भाईजी धन्यवाद ... मेरा प्रयास  सफल हुआ।"
Mar 31
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"वाह वाह वाह !!! बहुत दिनों बाद ऐसी लाजवाब प्रतिक्रिया पढने में आई है। कांउटर अटैक ॥ हजारों धन्यवाद…"
Mar 31
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"  आदरणीय शेख शाहज़ाद उस्मानी जी सादर, सरकारी शालाओं की गलत परम्परा की ओर ध्यान आकृष्ट कराती…"
Mar 31
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"सार्थक है आपका सुझाव "
Mar 31
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"आदाब।‌ रचना पटल पर उपस्थिति और समीक्षाओं हेतु हार्दिक धन्यवाद आदरणीया प्रतिभा पाण्डेय जी। मेरी…"
Mar 31
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"हार्दिक धन्यवाद आदरणीया प्रतिभाजी ।  इसमें कुछ कमी हो सकती है लेकिन इस प्रकार के आयोजन शहरों…"
Mar 31
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"आदरणीय अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव साहब सादर, बिना सोचे बोलने के परिणाम पर सुन्दर और संतुलित लघुकथा…"
Mar 31
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"अमराई में उत्सव छाया,कोयल को न्यौता भिजवाया। मौसम बदले कपड़े -लत्ते, लगे झूमने पत्ते-…"
Mar 31

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service