For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

हार कर भी जीत जाने का भला क्या अर्थ है? ....ग़ज़ल// डॉ. प्राची

राज़ हर दिल में छुपाने का भला क्या अर्थ है ?
गैर पर हासिल लुटाने का भला क्या अर्थ है ?

हो बहुत विद्वान तुम, पर ये न समझोगे कभी
हार कर भी जीत जाने का भला क्या अर्थ है ?

प्यार में तकरार होना कर लिया मंज़ूर, पर
अजनबी सा पेश आने का भला क्या अर्थ है ?

देह मन का साथ छोड़े, स्वर जुदा हों सत्य से,
इस तरह रिश्ते निभाने का भला क्या अर्थ है ?

सच कहो जब खिलखिलाए एक अरसा हो गया,
जश्न खुशियों का मनाने का भला क्या अर्थ है ?

जम चुके गम के समंदर को ज़रा रिसने भी दो,
सूखता मरुधर बनाने का भला क्या अर्थ है ?

स्वाति तुम ना बन सकोगे और ना ही मैं चकोर,
फिर कहो मल्हार गाने का भला क्या अर्थ है ?

मंज़िलें सबकी अलग सबके अलग हैं रास्ते,
फिर किसी का साथ पाने का भला क्या अर्थ है ?

मौलिक और अप्रकाशित

Views: 703

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by vijay nikore on April 3, 2016 at 3:20pm

//मंज़िलें सबकी अलग सबके अलग हैं रास्ते,
फिर किसी का साथ पाने का भला क्या अर्थ है ?//

एक बहुत ही दिलकश गज़ल के लिए हार्दिक बधाई।

Comment by Madan Mohan saxena on April 1, 2016 at 3:34pm

मंज़िलें सबकी अलग सबके अलग हैं रास्ते,
फिर किसी का साथ पाने का भला क्या अर्थ है
अच्छी ग़ज़ल कही आपने,दाद के साथ मुबारकबाद क़ुबूल फरमाएँ ।

Comment by Samar kabeer on April 1, 2016 at 3:17pm
मोहतरमा डॉ.प्राची साहिबा आदाब,ग़ज़ल का अभ्यास अच्छा हो रहा है, ये ग़ज़ल भी अच्छी कही आपने,दाद के साथ मुबारकबाद क़ुबूल फरमाएँ ।
Comment by Sushil Sarna on April 1, 2016 at 1:57pm

देह मन का साथ छोड़े, स्वर जुदा हों सत्य से,
इस तरह रिश्ते निभाने का भला क्या अर्थ है ?

बहुत ही गहरा अर्थ लिए इस दिलकश ग़ज़ल के लिए हार्दिक बधाई स्वीकार करें आदरणीया डॉ. प्राची सिंह जी।

Comment by Dr Ashutosh Mishra on April 1, 2016 at 10:25am

आदरणीया प्राची जी ,,बिलकुल नए अनदाज में लिखी हुई इस ग़ज़ल के हर शेर के लिए तहे दिल दाद स्वीकार करें सादर बधाई के साथ 

Comment by narendrasinh chauhan on March 30, 2016 at 4:22pm

मंज़िलें सबकी अलग सबके अलग हैं रास्ते,
फिर किसी का साथ पाने का भला क्या अर्थ है ? बहोत सुन्दर 

खूब सुन्दर रचना 

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' shared their blog post on Facebook
7 hours ago
धर्मेन्द्र कुमार सिंह commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post देश की बदक़िस्मती थी चार व्यापारी मिले (ग़ज़ल)
"बहुत बहुत शुक्रिया आदरणीय Ravi Shukla जी"
7 hours ago
धर्मेन्द्र कुमार सिंह commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post देवता चिल्लाने लगे हैं (कविता)
"बहुत बहुत शुक्रिया आदरणीय Ashok Kumar Raktale जी"
7 hours ago
Awanish Dhar Dvivedi posted a blog post

माँ

माँ यह शब्द नहींं केवलइस जग की माँ से काया है। हम सबकी खातिर अतिपावन माँ के आँचल की छाया है।१।माँ…See More
Tuesday
Dayaram Methani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अगर आप यों घबरा कर मैदान छोड़ देंगे तो जिन्होने एक जुट होकर षड़यन्त्र किया है वे अपनी जीत मानेंगे।…"
Tuesday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अब, जबकि यह लगभग स्पष्ट हो ही चुका है कि OBO की आगे चलने की संभावना नगण्य है और प्रबंधन इसे ऑफलाइन…"
May 18
amita tiwari posted a blog post

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें बेगुनाही और इन्साफ की बात क्यों सोचती हैं ये औरतें चुपचाप अहिल्या बन…See More
May 15
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post गर्भनाल कब कट पाती है किसी की
" मान्य,सौरभ पांडे जीआशीष यादव जी , , ह्रदय से आभारी हूँ. स्नेह बनाए रखियगा | सौरभ जी ने एक…"
May 14

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on amita tiwari's blog post बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें
"आदरणीया अमिताजी, तार्किकता को शाब्दिक कर तटस्थ सवालों की तर्ज में बाँधा जाना प्रस्तुति को रुचिकर…"
May 14

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी, आपकी प्रस्तुति निखर कर सामने आयी है. सभी शेर के कथ्य सशक्त हैं और बरबस…"
May 14

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय नीलेश भाई, आपका स्वागत है.     करेला हो अथवा नीम, लाख कड़वे सही, लेकिन रुधिर…"
May 14
Nilesh Shevgaonkar replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय बाग़ी जी एवं कार्यकारिणी के सभी सदस्यगण !बहुत दुखद है कि स्थिथि बंद करने तक आ गयी है. आगे…"
May 13

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service