For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

अतुकांत - दवा स्वाद में मीठी जो है ( गिरिराज भंडारी )

अतुकांत - दवा स्वाद में मीठी जो है

********************************* 

मोमबत्तियाँ उजाला देतीं है

अगर एक साथ जलाईं जायें बहुत सी

तो , आनुपातिक ज़ियादा उजाला देतीं हैं

कभी इतना कि आपकी सूरत भी दिखाई देने लगे

दुनिया को

 

लेकिन आपको ये जानना चाहिये कि ,

इस उजाले की पहुँच बाहरी है

किसी के अन्दर फैले अन्धेरों तक पहुँच नही है इनकी

भ्रम में न रहें

 

कानून अगर सही सही पाले जायें

तो, ये व्यवस्था देते हैं

भय देते हैं , तोड़े जाने से सजा का

शारीरिक कष्टों का भय

लेकिन ,

समरथ के लिये तो गोसाईं जी ने कह ही दिया है

आप भ्रम में न रहें

 

लेकिन आपको जानना चाहिये कि ,

इनकी पहुँच आपकी सोच तक नहीं है ,

संस्कारों तक तो और भी नहीं

 

आज़ादी एक ज़हरीली दवा है

स्वाद में अच्छी है

मात्रा संतुलित हो तो फायदा भी बहुत करती है

असंतुलन के नुक्सान भी हैं

 

मै चाहता हूँ दवा फायदा करे

लेकिन कैसे ?

दवा स्वाद में मीठी जो है

************************* 

मौलिक एवँ अप्रकाशित  

Views: 804

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Samar kabeer on April 29, 2015 at 6:39pm
जनाब गिरिराज भंडारी जी,आदाब,अतुकांत कविता के बादशाह हैं आप,जटिल समस्याओं को बहुत अच्छे ढंग से पेश करने में आपको कमाल हासिल है,सुन्दर प्रस्तुति हेतु दाद के साथ मुबारकबाद क़ुबूल फ़रमाऐं |
Comment by Nilesh Shevgaonkar on April 29, 2015 at 8:48am

बहुत खूब आदरणीय 

मोमबत्तियाँ उजाला देतीं है

अगर एक साथ जलाईं जायें बहुत सी

तो , आनुपातिक ज़ियादा उजाला देतीं हैं

कभी इतना कि आपकी सूरत भी दिखाई देने लगे

दुनिया को
बहुत खूब 

Comment by shree suneel on April 29, 2015 at 8:07am
/कानून अगर सही सही पाले जायें
तो, ये व्यवस्था देते हैं
भय देते हैं...
/लेकिन आपको जानना चाहिये कि ,
इनकी पहुँच आपकी सोच तक नहीं है ,
संस्कारों तक तो और भी नहीं...
/आज़ादी एक ज़हरीली दवा है
स्वाद में अच्छी है.. . आदरणीय गिरिराज सर, गंभीर एवं महत्वपूर्ण प्रस्तुति है. बधाई आपको.
Comment by Mohan Sethi 'इंतज़ार' on April 29, 2015 at 6:50am

गहरे प्रशन एवं दार्शनिक रंग लिये बढ़िया प्रस्तुति के लिये बधाई ...सादर 


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by मिथिलेश वामनकर on April 28, 2015 at 9:54pm

आदरणीय गिरिराज सर बहुत ही उम्दा कविता हुई है.हार्दिक बधाई निवेदित है.  समरथ को नहीं दोष गुसाई को बड़ी ही अच्छी तरह प्रयोग किया है 

एक विचार आया है, अतुकांत का शिल्प बिलकुल नहीं जानता फिर भी विचार आ गया तो साझा कर रहा हूँ -

कानून अगर सही सही पाले जायें

तो, ये व्यवस्था देते हैं

भय देते हैं , तोड़े जाने से सजा का ----------> भय देते है, तोड़े जायें तो सजा का 

शारीरिक कष्टों का भय

ये पंक्तियाँ कमाल की हुई है- 

आज़ादी एक ज़हरीली दवा है

स्वाद में अच्छी है

मात्रा संतुलित हो तो फायदा भी बहुत करती है

असंतुलन के नुक्सान भी हैं

 

मै चाहता हूँ दवा फायदा करे

लेकिन कैसे ?

दवा स्वाद में मीठी जो है


मुख्य प्रबंधक
Comment by Er. Ganesh Jee "Bagi" on April 28, 2015 at 9:31pm

आदरणीय गिरिराज भाई साहब, आदरणीय डॉ विजय शंकर जी की विवेचनात्मक टिप्पणी के पश्चात कहने के लिए बहुत कुछ नहीं रह जाता, मैं आपकी इस प्रस्तुति पर बधाई प्रेषित करने के साथ साथ डॉ विजय शंकर जी की पाठकधर्मिता को नमन करता हूँ.

Comment by Dr. Vijai Shanker on April 28, 2015 at 7:45pm
क्या बात है, स्वतंत्रता की इतनी विशद व्याख्या , स्वतंत्रता की दवा मीठी है , मिठास स्वयं में नियंत्रित न हो तो स्वतः जहर ( मद्धम ) बन जाती है , वैसे जो चित्र आपने प्रस्तुत किया है वह उन पर सटीक बैठता है जिन्हें बिना किसी परिश्रम के स्वतंत्रता मिल गई हो , स्वंत्रता में मुफ्त ( free ) का भाव तो कहीं है ही नहीं , स्वंत्रता में दूसरे की स्वतंत्रता में घुसने और विघ्न डालने , हस्तक्षेप करने का भाव भी कहीं नहीं है। अधिकाँश देशों में आपको स्वतंत्रता मिली या नहीं मिली इससे कहीं अधिक महत्वपूर्ण यह है कि आप दूसरे की स्वतंत्रता में किस अधिकार से हस्तक्षेप कर रहे हैं , और यह अपराध की श्रेणी में आता है , " समरथ को नही .... " गम्भीर अपराध है जिसका अभी तक हमने संज्ञान लिया ही नहीं. हमारी विवशता यह है कि हम बुराईयों से लड़ते ही नहीं , उन्हें नैसर्गिक एवं अपरिहार्य मान कर झेलते रहते हैं। ……… स्वतंत्रता हमें मिली है , उसकी स्थापना अभी हुई ही नहीं है , यकीन न हो तो किसी सरकारी दफ्तर में एक अजनबी की तरह जाइए और कहिये कि आप एक स्वतंत्र सम्मानित नागरिक हैं आपको उचित सम्मान मिलना चाहिए , देखिये , एक अनुभव होगा।
…… विषय बड़ा है , सम्प्रति आपको इस पर रचना प्रस्तुत करने , वह भी इतनी सार्थक , बहुत बहुत बधाई , सादर।

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आ. भाई चेतन जी, उत्साहवर्धन व स्नेह के लिए आभार।"
43 minutes ago
Sushil Sarna replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी सृजन के भावों को मान देने का दिल से आभार आदरणीय "
3 hours ago
Chetan Prakash replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आ.लक्ष्मणसिह धानी, 'मुसाफिर' साहब  खूबसूरत विषयान्तर ग़ज़ल हुई  ! हार्दिक …"
5 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आ. भाई चेतन जी, सादर अभिवादन। प्रदत्त विषय पर सुंदर मुक्तक हुए हैं। हार्दिक बधाई।"
5 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आ. भाई सुशील जी, सादर अभिवादन। प्रदत्त विषय पर सुंदर दोहे हुए हैं। हार्दिक बधाई।"
7 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आ. भाई जयहिंद जी, सादर अभिवादन। प्रदत्त विषय पर सुंदर गजल हुई है। हार्दिक बधाई।"
12 hours ago
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"ग़ज़ल   बह्र ए मीर लगता था दिन रात सुनेगा सब के दिल की बात सुनेगा अपने जैसा लगता था…"
yesterday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' posted a blog post

हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'

बदला ही राजनीति के अब है स्वभाव में आये कमी कहाँ  से  कहो  फिर दुराव में।१। * अवसर समानता का कहे…See More
yesterday
Chetan Prakash replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
" दोहा मुक्तक :  हिम्मत यदि करके कहूँ, उनसे दिल की बात  कि आज चौदह फरवरी, करो प्यार…"
yesterday
Sushil Sarna replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"दोहा एकादश. . . . . दिल दिल से दिल की कीजिये, दिल वाली वो बात । बीत न जाए व्यर्थ के, संवादों में…"
yesterday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"गजल*****करता है कौन दिल से भला दिल की बात अबबनती कहाँ है दिल की दवा दिल की बात अब।१।*इक दौर वो…"
yesterday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"सादर अभिवादन।"
yesterday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service