For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

हम पाखी जिन बाग वनों के //गज़ल//कल्पना रामानी

हम पाखी जिन बाग वनों के, हरें वहाँ से शूल।

चन्दन सी जो खुशबू बाँटें, उपजाएँ वे फूल।

 

सावन साधें, हिमगिरि काटें, बाँधें बसंत को,

हर मौसम को कर दें मिलकर, हम अपने अनुकूल।

छूटे ना पतवार हाथ से, नाव लाख डोले,

तूफानों से लें टक्कर बन, तने हुए मस्तूल।

 

आशाओं की खाद डालकर, श्रम-अंकुर रोपें,

और निराशा की जड़ को ही, कर दें नष्ट समूल।

 

प्रेम, त्याग हथियार बनाकर, मन से मन जीतें,

अमन चैन का हाथ न छोड़ें, कायम रहें उसूल।

 

हम भावी इतिहास रचयिता, भाव न ये भूलें।

बने देश यह एक नगीना, यही सोच हो मूल।

 

बलिदानों के बल पर कल था, हासिल किया जिसे,

खंडित हो अब वो स्वतन्त्रता, करें न ऐसी भूल।

मौलिक व अप्रकाशित

Views: 734

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Dr.Prachi Singh on August 20, 2014 at 8:58am

बहुत खूबसूरत भाव आपकी ग़ज़ल के आदरणीया कल्पना जी 

हार्दिक बधाई 

Comment by कल्पना रामानी on August 19, 2014 at 9:37am

आदरणीय जितेंद्र गीतजी,  विजय शंकरजी,  गोपाल नारायणजी,  श्याम नरेनजी,   विजय निकोरे जी, जवाहर लाल सिंहजी,  प्रिय सविता मिश्रा, सीमा हरी शर्मा जी आप सबका  प्रोत्साहित करती हुई सुंदर टिप्पणियों के लिए हार्दिक आभार

Comment by JAWAHAR LAL SINGH on August 18, 2014 at 7:58pm

बलिदानों के बल पर कल था, हासिल किया जिसे,

खंडित हो अब वो स्वतन्त्रता, करें न ऐसी भूल।

सीख देती हुई रचना आदरणीया!

Comment by vijay nikore on August 18, 2014 at 3:25am

प्रेरित करती इस गज़ल के लिए बहुत बधाई, आदरणीया कल्पना जी।

Comment by seemahari sharma on August 17, 2014 at 3:47pm
बहुत ही प्रेरक गजल प्रत्येक शेर एक रास्ता दिखलाता हुआ बधाई आदरणीय कल्पना जी सुंदर गजल के लिए
Comment by savitamishra on August 16, 2014 at 7:31pm

सुंदर रचना दी _/\_

Comment by Shyam Narain Verma on August 16, 2014 at 4:48pm
" सुन्दर भावों से सजी इस गज़ल के लिए आपको बहुत बधाई ...... "
Comment by डॉ गोपाल नारायन श्रीवास्तव on August 16, 2014 at 3:26pm

आदरणीया

आपके इस सन्देश को लोग आत्मसात करें यही कामना है i

सादर i

Comment by Dr. Vijai Shanker on August 16, 2014 at 2:10pm
आदरणीय कल्पना रामानी जी , मनोबल को बढ़ाती , बहुत सुन्दर रचना , बधाई .
Comment by जितेन्द्र पस्टारिया on August 16, 2014 at 11:23am

स्वतंत्रता-दिवस के राष्ट्रिय पर्व पर बहुत ही सुंदर गजल कही आपने आदरणीया कल्पना जी. हार्दिक बधाई स्वीकार करें

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"आदरणीय, नमस्कार  यह नव प्रयोग अवश्य सफलता पूर्वक फलीभूत होगा ऐसा मेरा विश्वास है तथा हमें…"
11 hours ago
Sushil Sarna replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सुझाव सुन्दर हैं ।इससे भागीदारी भी बढ़गी और नवीनता भी आएगी । "
14 hours ago

मुख्य प्रबंधक
Er. Ganesh Jee "Bagi" replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
" कृपया और भी सदस्य अपना मंतव्य दें ।"
yesterday
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"तरही का मुख्य उद्देश्य अभ्यास तक सीमित है, इस दृष्टि से और बहरों पर भी तरही मिसरे देना कठिन न होगा…"
yesterday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . . घूस

दोहा सप्तक. . . . . घूस बिना कमीशन आजकल, कब होता है काम । कैसा भी हो काम अब, घूस हुई है आम ।। घास…See More
Tuesday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सादर नमस्कार। मुझे ऐसी ही एक चर्चा की अपेक्षा थी। आवश्यकता महसूस हो रही थी। हार्दिक धन्यवाद और…"
Tuesday

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार के सभी सम्मानित सदस्यों को सादर नमस्कार। आदरणीय तिलक राज कपूर सर द्वारा…"
Tuesday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सभी आदरणीय सदस्यों को नमस्कार, एक महत्वपूर्ण चर्चा को आरम्भ करने के लिए प्रबन्धन समिति बधाई की…"
Tuesday
Admin posted a discussion

ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा

साथियों,विगत कई माह से ओ बी ओ लाइव आयोजनों में कतिपय कारणवश सदस्यों की भागीदारी बहुत ही कम हो रही…See More
Tuesday
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . . घूस
"आदरणीय  अखिलेश जी सृजन के भावों को मान देने का दिल से आभार आदरणीय जी । सहमत एवं संशोधित "
Tuesday
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . . घूस
"आदरणीय सुशीलजी हार्दिक बधाई। लगातार बढ़िया दोहा सप्तक लिख रहें हैं। घूस खोरी ....... यह …"
Tuesday
Jaihind Raipuri posted a blog post

वो समझते हैं मस्ख़रा दिल हैं

ग़ज़ल 2122  1212  22वो समझते हैं मस्ख़रा दिल हैकितने दुःख दर्द से भरा दिल हैये मेरा क्यूँ हुआ है…See More
Mar 5

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service