For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

ग़ज़ल : ज्ञान थोड़ा बयान ज़्यादा है

बह्र : २१२२ १२१२ २२

आजकल ये रुझान ज़्यादा है

ज्ञान थोड़ा बयान ज़्यादा है

 

है मिलावट, फ़रेब, लूट यहाँ

धर्म कम है दुकान ज्यादा है

 

चोट दिल पर लगी, चलो, लेकिन

देश अब सावधान ज़्यादा है

 

दूध पानी से मिल गया जब से

झाग थोड़ा उफ़ान ज़्यादा है

 

पाँव भर ही ज़मीं मिली मुझको

पर मेरा आसमान ज़्यादा है

 

ये नई राजनीति है ‘सज्जन’

काम थोड़ा बखान ज़्यादा है

---------

(मौलिक एवं अप्रकाशित) 

Views: 651

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by धर्मेन्द्र कुमार सिंह on December 8, 2014 at 8:38pm

 बहुत बहुत शुक्रिया  Santlal Karun जी

Comment by gumnaam pithoragarhi on July 23, 2014 at 10:15pm

पाँव भर ही ज़मीं मिली मुझको

पर मेरा आसमान ज़्यादा है

क्या खूब कहा,,,,,,,,,,,,,,बहुत खूब कहा.. ,,,

Comment by Ram Awadh VIshwakarma on July 23, 2014 at 9:15pm

हर शेर बोलता हुआ है उम्दा ग़ज़ल के लिए बधाई 

Comment by लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' on July 23, 2014 at 11:06am

है मिलावटए फ़रेबए लूट यहाँ
धर्म कम है दुकान ज्यादा है ..... कटु सत्य
दूध पानी से मिल गया जब से
झाग थोड़ा उफ़ान ज़्यादा है..... क्या खूब कहा
ये नई राजनीति है ष्सज्जनष्
काम थोड़ा बखान ज़्यादा है ..... सियासत का सच उजागर करता शेर
आदरणीय भाई धर्मेन्द्र जी इस अच्छी गजल के लिए हार्दिक बधाई ।


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by गिरिराज भंडारी on July 22, 2014 at 8:56pm

चोट दिल पर लगी, चलो, लेकिन

देश अब सावधान ज़्यादा है

 

पाँव भर ही ज़मीं मिली मुझको

पर मेरा आसमान ज़्यादा है --------------   आदरणीय धर्मेन्द्र भाई , खूब सूरत ग़ज़ल औत इन दो अशआर के लिये बधाइयाँ ॥


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on July 22, 2014 at 3:16pm

मतले ने तो दिल खुश कर दिया आदरणीय धर्मेन्द्रजी. लेकिन इस शेर ने भी कम प्रभावित नहीं किया है -

पाँव भर ही ज़मीं मिली मुझको

पर मेरा आसमान ज़्यादा है

वाह वाह !!

सादर

Comment by जितेन्द्र पस्टारिया on July 21, 2014 at 12:58pm

आजकल ये रुझान ज़्यादा है

ज्ञान थोड़ा बयान ज़्यादा है...........बहुत सही,बिलकुल यही हो रहा है

 

है मिलावट, फ़रेब, लूट यहाँ

धर्म कम है दुकान ज्यादा है............गजब!!!

 

दूध पानी से मिल गया जब से

झाग थोड़ा उफ़ान ज़्यादा है..............हा हा हा ...बहुत खूब

 

पाँव भर ही ज़मीं मिली मुझको

पर मेरा आसमान ज़्यादा है.............यही सच है, बिना स्पीड ब्रेकर भरे जीवन के लिए

बहुत ही लाजवाब गजल कही आपने आदरणीय धर्मेन्द्र जी. तहे दिल से बधाई स्वीकार कीजियेगा

 

Comment by नादिर ख़ान on July 20, 2014 at 11:06pm

वाह वाह क्या बात है धर्मेंद्र जी बहुत खूब कहा.. 

Comment by डॉ गोपाल नारायन श्रीवास्तव on July 20, 2014 at 9:35pm

धर्मेन्द्र जी

बाकमाल गजल है i आपको साधुवाद i

Comment by JAWAHAR LAL SINGH on July 20, 2014 at 9:00pm

सुन्दर! शब्द कम पर भाव ज्यादा है...

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . दिल

दोहा पंचक. . . . . दिलरात गुजारी याद में, दिन बीता बेचैन । फिर से देखो आ गई, दिल की दुश्मन रैन…See More
8 hours ago
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"क्षमा कीजियेगा 'मुसाफ़िर' जी "
22 hours ago
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आदरणीय भाई लक्ष्मण धामी 'मुसफ़िर' जी सादर अभिवादन बहुत शुक्रिया आपने वक़्त निकाला आपकी…"
yesterday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आ. भाई जयहिंद जी, सादर अभिवादन। सुंदर गजल हुई है। भाई रवि जी की सलाह से यह और निखर गयी है । हार्दिक…"
yesterday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . दिल

दोहा पंचक. . . . . दिलरात गुजारी याद में, दिन बीता बेचैन । फिर से देखो आ गई, दिल की दुश्मन रैन…See More
yesterday
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"ग़ज़ल 2122   1212  22 आ कभी देख तो ले फ़ुर्सत में क्या से क्या हो गए महब्बत में मैं…"
Wednesday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Saurabh Pandey's blog post नवगीत - भैंस उसी की जिसकी लाठी // सौरभ
"  आपका हार्दिक धन्यवाद, आदरणीय लक्ष्मण धामी ’मुसाफिर’ जी   "
Wednesday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Sushil Sarna's blog post दोहा एकादश. . . . . पतंग
"आदरणीय सुशील सरनाजी, पतंग को लगायत दोहावलि के लिए हार्दिक बधाई  सुघड़ हाथ में डोर तो,…"
Wednesday
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आदरणीय रवि भसीन 'शहीद' जी सादर अभिवादन बहुत शुक्रिया आपने वक़्त निकाला ग़ज़ल तक आए और हौसला…"
Wednesday
Sushil Sarna posted blog posts
Tuesday
रवि भसीन 'शाहिद' commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आदरणीय Jaihind Raipuri जी,  अच्छी ग़ज़ल हुई। बधाई स्वीकार करें। /आयी तन्हाई शब ए…"
Tuesday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on रामबली गुप्ता's blog post कर्मवीर
"कर्मवीरों के ऊपर आपकी छांदसिक अभिव्यक्ति का स्वागत है, आदरणीय रामबली गुप्त जी.  मनहरण…"
Tuesday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service