For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

अतुकांत कविता - नि:शब्द (गणेश जी बागी)

शब्द कोष से संकलित
क्लिष्ट शब्दों का समुच्चय
गद्यनुमा खण्डित पक्तियों में
शब्द संयोजन
कथ्य और प्रयोजन से कोसों दूर

लक्ष्यहीन तीरों के मानिंद
बिम्ब और प्रतीक
कही तो जा धसेंगे
बस
वही होगा लक्ष्य
फिर.......
पाठक का द्वन्द्ध
बार-बार पढ़ना
पग-पग पर अटकना
समझने का प्रयत्न
गुणा भाग, जोड़ घटाव
सुडोकू सुलझाने का प्रयास
और अंततः
एक प्रतिक्रिया
नि:शब्द हूँ ।

***

(मौलिक व अप्रकाशित)

पिछला पोस्ट =>लघुकथा : छवि

Views: 2116

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online


मुख्य प्रबंधक
Comment by Er. Ganesh Jee "Bagi" on December 6, 2013 at 10:03pm

आदरणीय राहुल देव जी, आप रचना पर आये और अपनी बेबाक टिप्प्णी दी इसके लिए बहुत बहुत आभार |


मुख्य प्रबंधक
Comment by Er. Ganesh Jee "Bagi" on December 6, 2013 at 10:01pm

आदरणीय राजेश मृदु जी, रचना पर आपकी बेबाक टिप्प्णी उत्साहवर्धन कर गयी, बहुत बहुत आभार |


मुख्य प्रबंधक
Comment by Er. Ganesh Jee "Bagi" on December 6, 2013 at 9:55pm

आदरणीय गुरुदेव योगराज जी, आपकी टिप्प्णी मेरी रचना को एक्सप्लेन करती है, आपसे सराहना पा मन प्रसन्न है, बहुत बहुत आभार, आशीर्वाद बना रहे, सादर |


मुख्य प्रबंधक
Comment by Er. Ganesh Jee "Bagi" on December 6, 2013 at 9:51pm

आदरणीय गिरिराज भाई साहब, आपको रचना पसंद आयी इसके लिए बहुत बहुत आभार, लेखन कर्म और पाठक धर्म का भली भाति निर्वहन हो जाय यह प्रयास हम सब को करना है, शेष डरने की क्या बात !


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on December 6, 2013 at 6:56pm

पाठक का द्वन्द्ध
बार-बार पढ़ना
पग-पग पर अटकना
समझने का प्रयत्न
गुणा भाग, जोड़ घटाव
सुडोकू सुलझाने का प्रयास
और अंततः
एक प्रतिक्रिया
नि:शब्द हूँ ।

----मैं भी निःशब्द हूँ आपकी पहली और इतनी जानदार सटीक अतुकांत रचना को पढ़कर ऐसा लगा जैसे आपने प्रत्यंचा खींची और तीर जाने कहाँ-कहाँ लगे,किसी हद तक मैं भी मानती हूँ की रचना कुछ विशेष वर्ग के पाठक जनो को ही ध्यान में रखकर नहीं सभी वर्ग के पाठकों को ध्यान में रख कर की जानी चाहिए संभव नहीं की हर कोई इतना जीनियस हो की शब्द कोष उसकी जबान पर हो ,दूसरी और हमे अपने साहित्य के मानक को भी बरक़रार रखना है तो क्यों न कोशिश यही रहे कि रचना ऐसी रचें  जो अपनी बात लोगों के दिलों तक पंहुचा सके और अपनी छाप छोड़ सके,आपकी रचना को पढ़कर मुझे भी सतर्क होना पड़ेगा अपनी ग़ज़लों में उर्दू के क्लिष्ट शब्दों को ठूंसने का प्रयोग कर रही थी हहाहाहा ,इस पोस्ट पर देर से पंहुची क्षमा चाहती हूँ ,आदरणीय गणेश जी बहुत बहुत बहुत बधाई आपको इस ओबीओ मंथन की रचना पर :)))    

Comment by बृजेश नीरज on December 6, 2013 at 6:18pm

बहुत ही सुन्दर रचना! एक बहुत उपयोगी चर्चा इस रचना के माध्यम से प्रारम्भ हुई है! आपको हार्दिक बधाई और बहुत आभार!

इस रचना के माध्यम से बहुतों की भड़ास निकली! एक बात जरूर कहना चाहूँगा हर रचना की अपनी मांग होती है और उसकी मांग के अनुसार ही शब्दों का प्रयोग करना चाहिए. मांग के अनुसार शब्दों का प्रयोग ही रचना को सहज बनाता है और वे रचनायें हर पाठक वर्ग के लिए ग्राह्य होती हैं. वे रचनाकार जो क्लिष्ट/ अप्रचलित शब्दों का मोह रखकर रचना करते हैं, वे अपवाद ही माने जाने चाहिए!

पर एक प्रश्न इस पूरी परिचर्चा से जरूर उठता है कि अतुकांत कविता ही सबके निशाने पर क्यों है? क्या अन्य विधाओं में ये काम नहीं होता? क्या ओबीओ पर ही ऐसी रचनाओं की भरमार नहीं है? हिंदी ग़ज़ल में जिस तरह उर्दू और फ़ारसी के शब्द थोपने की कसरत चल रही है, उससे किसी की साँस क्यों नहीं फूलती? मैंने देखा है लोग बड़े चाव से उर्दू और फ़ारसी के शब्द ढूँढ-ढूँढ कर प्रयोग करते है तो भाई हिंदी शब्दों से ऐतराज़ क्यों?

हर विधा का अपना शिल्प और अपनी मांग होती है. अतुकांत की भी है! बिम्बों के सहारे ही बात किया जाना इस विधा की मांग है! जैसे गीत में हम सीधे बात करते हैं और नवगीत में बिम्बों के सहारे. अब यदि बिम्ब पाठक को न समझ आयें तो ये पाठक की समस्या है, न कि रचनाकार की!

इस मंच पर जिस तरह से रचनाकारों ने अतुकांत और शब्दों के प्रयोग पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की, वह आश्चर्यचकित करती है!

सड़कछाप शब्दों में गद्य की पंक्तियों को ढोती रचना अतुकांत कविता नहीं होती.

सादर

Comment by Meena Pathak on December 6, 2013 at 2:34pm

  निःशब्द हूँ ..........बहुत बहुत बधाई इस संदेशपरक रचना के लिए आदरणीय बागी जी 

Comment by SANDEEP KUMAR PATEL on December 6, 2013 at 2:23pm

हा हा हा हा सही है आदरणीय

निः शब्द हूँ ..........अद्भुत कलाकारी, कलमकारी

जय हो सादर बधाई हो आपको

Comment by अरुन 'अनन्त' on December 6, 2013 at 2:19pm

आदरणीय भ्राताश्री बेहद शानदार अभिव्यक्ति अतुकांत शैली मुझे सबसे अधिक कठिन प्रतीत होती है एक बार कोशिश की थी कुछ कहने की शून्य हो गया था गोल गोल घूमने लगा दिमाग.

Comment by जितेन्द्र पस्टारिया on December 6, 2013 at 9:54am

पाठकों को एक सार्थक संदेश देती हुयी रचना पर हृदय से बधाई स्वीकारें आदरणीय गणेश जी  :))

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अब, जबकि यह लगभग स्पष्ट हो ही चुका है कि OBO की आगे चलने की संभावना नगण्य है और प्रबंधन इसे ऑफलाइन…"
1 hour ago
amita tiwari posted a blog post

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें बेगुनाही और इन्साफ की बात क्यों सोचती हैं ये औरतें चुपचाप अहिल्या बन…See More
Friday
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post गर्भनाल कब कट पाती है किसी की
" मान्य,सौरभ पांडे जीआशीष यादव जी , , ह्रदय से आभारी हूँ. स्नेह बनाए रखियगा | सौरभ जी ने एक…"
Thursday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on amita tiwari's blog post बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें
"आदरणीया अमिताजी, तार्किकता को शाब्दिक कर तटस्थ सवालों की तर्ज में बाँधा जाना प्रस्तुति को रुचिकर…"
Thursday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी, आपकी प्रस्तुति निखर कर सामने आयी है. सभी शेर के कथ्य सशक्त हैं और बरबस…"
Thursday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय नीलेश भाई, आपका स्वागत है.     करेला हो अथवा नीम, लाख कड़वे सही, लेकिन रुधिर…"
Thursday
Nilesh Shevgaonkar replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय बाग़ी जी एवं कार्यकारिणी के सभी सदस्यगण !बहुत दुखद है कि स्थिथि बंद करने तक आ गयी है. आगे…"
Wednesday

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय अजय गुप्ता जी, आपकी भावनाओं और मंच के प्रति आपके जुड़ाव को शब्द-शब्द में महसूस किया जा सकता…"
Tuesday
amita tiwari and आशीष यादव are now friends
May 11
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post प्यादे मान लिये जाते हैं मात्र एक संख्या भर
"मान्यवर  सौरभ पांडे जी , सार्थक और विस्तृत टिप्पणी के लिए आभार."
May 11
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post भ्रम सिर्फ बारी का है
"आशीष यादव जी , मेरा संदेश आप तक पहुंचा ,प्रयास सफल हो गया .धन्यवाद.पर्यावरण को जितनी चुनौतियां आज…"
May 11
बृजेश कुमार 'ब्रज' commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'
"आदरणीय धामी जी सारगर्भित ग़ज़ल कही है...बहुत बहुत बधाई "
May 11

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service