For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

पराया घर - ( लघु कथा )

“दादी ये पराया घर क्या  होता है ?” नन्ही जूही ने मचलते हुए दादी से पूछा । दादी ने प्यार से समझते हुए कहा “जब तुम बड़ी हो जाओगी खूब पढ़ लिख जाओगी तब हम तुम्हारा ब्याह एक अच्छे से राजकुमार से कर देंगे वो तुम्हें अपने घर ले जाएगा, उसी को कहते है पराया घर ।” उसने पूछा - " तो दादी जैसे आप भी पराए घर मे हो और माँ भी । बुआ को भी आपने पराये घर भेज दिया ।” दादी ने स्वीकृति मे सिर हिला दिया । उसकी उत्सुकता शांत नहीं हुई थी उसने फिर पूछा - “क्या  भैया भी पराए घर जाएगा ,  दादा जी भी गए थे और पापा भी गए थे ।” दादी बोली – “ धत् ! पगली कहीं की , केवल लड़कियां ही जाती है लड़कों का अपना घर  होता है वे तो ब्याह के पराये घर की लड़की लाते है और फिर वो लड़की हमेशा उसी घर मे रहती है  ।” “ क्यों क्या लड़कियों के पास अपना  घर नहीं होता जो उन्हे पराए घर मे भेज दिया जाता है , क्या मुझे भी भेज दोगी ?” नन्ही जूही ने फिर दागा । अब दादी निरुत्तर थी । 

मौलिक एवं अप्रकाशित 

Views: 1222

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by गिरिराज भंडारी on September 4, 2013 at 12:08pm
आन्नपूर्णा जी , लाजवाब लघु कथा बधाई !! , सामाजिक परिपाटी पर प्रश्न लगाती हुई !! नीचे चर्चा जिस दिशा मे जा रही है उसे पढ़ के कहने की इच्छा हुई , बेटी बिदाई की परिपाटी उस समय की है जब महिलायें पूर्णतया घरेलू होती थी, और मर्द ही केवल कमाने वाला सदस्य होता था ,और घर की सारी जिम्मेदारी उठाता था !! आज कुछ स्थिति बदली है पर आज भी 90% महिलायें नौकरी नही कर रही हैं, घरेलू ही है । और आज भी बूढे माँ- बाप और परिवार की जिम्मेदारी जैसे भी हो लडका ही उठाता है । लडकियां बिदाई के बाद खुद के माँ बाप की जिम्मेदारी उठाये ये सम्भव नही है! चाहे वो नौकरी वाली हों या नहो ! कोई अपवाद हो तो अलग बात ! ऐसे मे अगर लड़्को की बिदाई की कल्पना करें तो अब वो पराया धन हो जायेगा, खैर फर्क नही पड़्ता किसी को तो पराया होना ही है, परंतु क्या लड्कियाँ आज इस स्थिति मे हैं, हमारे समज मे कि वो मां-बाप के साथ पूरे परिवार की जिम्मेदारी उठा सके , जब 90% महिला आज भी नौकरी नही करती !! एक प्रश्न उठा सो लिखना दिया !!
Comment by annapurna bajpai on September 4, 2013 at 12:04pm
आदरणीया वंदना जी आपका आभार ।
Comment by लक्ष्मण रामानुज लडीवाला on September 4, 2013 at 9:44am

बच्चे कई बार ऐसे प्रश्न कर बैठते है, जिनका हम सटीक उत्तर नहीं दे पाते और निरुत्तर हो जाते है ।
ऐसे विचारणीय प्रश्न पर लिखी सुन्दर लघु कहानी के लिए हार्दिक बधाई अनुपमा बाजपाई जी


मुख्य प्रबंधक
Comment by Er. Ganesh Jee "Bagi" on September 4, 2013 at 8:58am

बच्चों की भोली बातें कभी कभी कितनी बड़ी बड़ी बातें कह देतीं हैं ना !! कब अपना पराया हो जाता है और पराया अपना पता ही नहीं चलता,  लघुकथा अच्छी हुई है, जो आप कहना चाह रही हैं उसमे आप सफल हैं, बहुत बहुत बधाई । 

Comment by vandana on September 4, 2013 at 6:41am

विचारणीय प्रश्न ....बहुत बढ़िया आदरणीया अन्नपूर्णा जी 

Comment by annapurna bajpai on September 4, 2013 at 12:25am
आपका आभार आदरणीय सुरेन्द्र कुमार भ्रमर जी ।
Comment by SURENDRA KUMAR SHUKLA BHRAMAR on September 3, 2013 at 11:26pm

आदरणीया अन्नपूर्णा जी ....जय श्री राधे
जी पराया घर कहने में थोडा अटपटा जरुर है लेकिन अपना जिसमे बचपन गुजरा वो तो छूट ही जाता है न , फिर अपना बन भी जाता है जरुरत है प्रेम की बस ...अब इस घर में वो रीति निभाने आ जाए तो घर जमाई कहलाये ...ये भी कौन अच्छा मानता है ...दादी कैसे समझाए ..
सुन्दर विचारणीय लघु कथा
भ्रमर ५

Comment by राज़ नवादवी on September 3, 2013 at 10:47pm

आदरणीया अन्नपूर्णा जी, मैं आपसे सहमत हूँ.  

Comment by annapurna bajpai on September 3, 2013 at 10:46pm

आ0 मीना जी आपका आभार

Comment by annapurna bajpai on September 3, 2013 at 10:44pm
आदरणीय राज जी दादी को एक बच्ची को जितना समझाना था वह उन्होने किया इससे ज्यादा की शायद अभी आवश्यकता नहीं थी ।

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity


सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post देश की बदक़िस्मती थी चार व्यापारी मिले (ग़ज़ल)
"इस सुंदर बुनावट और कहन पर आज नजर पड़ी, आदरणीय धर्मेन्द्र जी.  हार्दिक बधाई   "
Monday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' shared their blog post on Facebook
Sunday
धर्मेन्द्र कुमार सिंह commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post देश की बदक़िस्मती थी चार व्यापारी मिले (ग़ज़ल)
"बहुत बहुत शुक्रिया आदरणीय Ravi Shukla जी"
Sunday
धर्मेन्द्र कुमार सिंह commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post देवता चिल्लाने लगे हैं (कविता)
"बहुत बहुत शुक्रिया आदरणीय Ashok Kumar Raktale जी"
Sunday
Awanish Dhar Dvivedi posted a blog post

माँ

माँ यह शब्द नहींं केवलइस जग की माँ से काया है। हम सबकी खातिर अतिपावन माँ के आँचल की छाया है।१।माँ…See More
May 19
Dayaram Methani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अगर आप यों घबरा कर मैदान छोड़ देंगे तो जिन्होने एक जुट होकर षड़यन्त्र किया है वे अपनी जीत मानेंगे।…"
May 19
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अब, जबकि यह लगभग स्पष्ट हो ही चुका है कि OBO की आगे चलने की संभावना नगण्य है और प्रबंधन इसे ऑफलाइन…"
May 18
amita tiwari posted a blog post

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें बेगुनाही और इन्साफ की बात क्यों सोचती हैं ये औरतें चुपचाप अहिल्या बन…See More
May 15
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post गर्भनाल कब कट पाती है किसी की
" मान्य,सौरभ पांडे जीआशीष यादव जी , , ह्रदय से आभारी हूँ. स्नेह बनाए रखियगा | सौरभ जी ने एक…"
May 14

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on amita tiwari's blog post बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें
"आदरणीया अमिताजी, तार्किकता को शाब्दिक कर तटस्थ सवालों की तर्ज में बाँधा जाना प्रस्तुति को रुचिकर…"
May 14

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी, आपकी प्रस्तुति निखर कर सामने आयी है. सभी शेर के कथ्य सशक्त हैं और बरबस…"
May 14

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय नीलेश भाई, आपका स्वागत है.     करेला हो अथवा नीम, लाख कड़वे सही, लेकिन रुधिर…"
May 14

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service