For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

आखिर आज वही बात सच हुई, जिसकी चेतावनी युगल  ने  नितिन को चार माह पूर्व  दी थी।
नितिन के पिता रामेश्वर जी के पास बटवारे के बाद केवल पांच एकड़ जमीन मिली थी। नितिन और विपिन दो भाई है। 
नितिन के पिता रामेश्वर रोटी राम है, नितिन और विपिन ने आठ माह पहले दो एकड़ जमीन बेच के व्यवसाय के लिए डाउन पेमेंट पर ट्रेक्टर लिया था। चार माह पहले ही नितिन की शादी हुयी, नितिन के घर की पहली ही शादी है जिसे पारम्परिक रूप से बहुत धूम धाम से होनी चाहिए, ऐसा रामेश्वर का मानना था। युगल ने नितिन व विपिन को खूब समझाने की कोशिश की अगर मन्दिर से शादी की जाये और दुल्हन के लिए एक मंगल सूत्र और पायल, बिछिया केवल से ही काम बन जाता जैसे की उनकी वर्तमान में हैसियत थी। और केवल कम हैसियत वाले लोग ही नही बल्कि सम्पन्न घर के लोग भी सादगी वाली शादी को अपनाने लगे है और ये सादगी वाली शादी करके कोई समाज में छोटा नहीं हो जाता, बल्कि दूरदर्शिता से काम लेते हुए शेष पैसो को बचा कर दुल्हन के लिए ही बैंक में राशी जमा कर देते है।   
लेकिन गाँव के सबसे ज्यादा पढ़े लिखे और समझदार किसान, युगल की समझाइश को दरकिनार करते हुए नितिन, विपिन और रामेश्वर ने, परम्परा को निभाया। और परम्परावादी रामेश्वर और नितिन ने विपिन की सहमति के साथ शेष तीन एकड़ जमीन में एक एकड़ फिर से बेच के दुल्हन के लिए पूरे गहने बनवाये और बारात में भी धूम धाम मचा दी।  
अब बहू घर आ चुकी है, ट्रेक्टर के शेष ऋन के रूप में बैंक की किश्तें भी सामने है, और घर की व्यवस्थाएं भी भंग है     
अब उनके पास कोई रास्ता नही है, आर्थिक तंगी को लेकर नितिन और विपिन बौखला रहे है, रामेश्वर को इस परेशानी से कोई लेना देना नही है। बाकि जमीन भी विक्रय करने की नौबत आ गयी है। तो क्या घर की लक्ष्मी के स्वागत के लिए पैतृक सम्पत्ति को बेचना आवश्यक था? इस प्रश्न के साथ नितिन, कर्ज दारों के दवाब में अब घर में कैद है 
                                                                                                                          -जितेन्द्र  'गीत' 
 
(मौलिक व अप्रकाशित)   
          

Views: 791

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by जितेन्द्र पस्टारिया on July 17, 2013 at 9:44pm

आदरणीय बृजेश जी, तहे दिल से शुक्रिया आपका..आपने रचना पर दृष्टी डाली. 

पूरा श्रेय ओ बी ओ परिवार को  है ,ओ बी ओ का ही सानिध्य है, जो मैं लेखन कर्म को प्रेरित हुआ

Comment by विजय मिश्र on July 17, 2013 at 11:16am
उचित दृष्टान्त देकर मूलाधार से वंचित न होने की और लौकिकता के आडम्बर से परे रहने का प्रसंशनीय परामर्श सराहना योग्य तो है ही ,अनुकरणीय भी है जितेन्द्रजी . आभार .
Comment by केवल प्रसाद 'सत्यम' on July 17, 2013 at 8:33am

आ0 पस्तारिया भाई जी,  वाह!  बहुत खूब सूरत विचारगम्य प्रस्तुति।  हार्दिक बधाई स्वीकारें।  सादर,


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by शिज्जु "शकूर" on July 16, 2013 at 10:46pm

आदरणीय जीतेंद्र जी आपकी रचना को पढ़ कर अच्छा लगा हमारे आज के समाज मे बनावटी और दिखावटी ज़िंदगी को ही प्राथमिकता दी जाने लगी है, आपकी रचना मे निहित संदेश साफ है अपनी इस रचना के लिए बधाई स्वीकार करें.


प्रधान संपादक
Comment by योगराज प्रभाकर on July 16, 2013 at 10:14pm

मेरे अजीज़ जितेन्द्र जी, आपने जो तर्क दिए हैं वह अपनी जगह ठीक हैं लेकिन लघुकथा में बात इशारों में कही जाती है तथा अत्याधिक और अनावश्यक विस्तार इसके नन्हे अकार से मेल नहीं खाता है, मुझे अच्छी तरह पता है कि यह आपकी पहली रचना है, मगर फिर भी मैंने जानबूझ कर इतनी सख्त प्रतिक्रिया दी, मालूम है क्यों ? क्योंकि जीवनरक्षक टीके अगर किसी बच्चे को बचपन में ही दे दिए जाएँ तो बाद में संक्रमण का खतरा समाप्त हो जाता है. 


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on July 16, 2013 at 9:11pm

जीतेन्द्र जी ओ बी ओ पर आपकी ये पहली पोस्ट है जिसका तत्थ्य /मर्म बहुत ही सन्देश परक है बहुत अच्छा लगा पढ़ के बस विद्वद जनो की बात पर गौर करना ,फिलहाल बहुत बहुत बधाई आपको


मुख्य प्रबंधक
Comment by Er. Ganesh Jee "Bagi" on July 16, 2013 at 8:53pm

एक पाठक के साथ साथ आप रचनाकर्म में भी संलग्न हो गये, मुझे सबसे बड़ी यही ख़ुशी है, आपकी लघुकथा में निहित भाव स्पष्ट हो रहा है, शिल्प धीरे धीरे आप पकड़ लेंगे, लिखते रहे , पढ़ते रहें, शुभकामनायें । 

Comment by बृजेश नीरज on July 16, 2013 at 6:16pm

आदरणीय जितेन्द्र जी यह कोई पहली रचना है शायद आपकी। इस मंच की सार्थकता ही है कि आपने लिखना भी शुरू कर दिया। बहुत बधाई आपको।
सुधीजनों ने जो मार्गदर्शन दिया है उस पर ध्यान दें। निखार अपने आप आ जाएगा। सतत लेखन करें।
इस प्रयास पर आपको हार्दिक बधाई!
सादर!

Comment by जितेन्द्र पस्टारिया on July 16, 2013 at 4:37pm
आदरणीय..रविकर जी,आपने रचना को पसंद किया, रचना सार्थक हुई..बहुत बहुत शुक्रिया
Comment by रविकर on July 16, 2013 at 4:00pm

बढ़िया-कथा-
शुभकामनायें-

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Blogs

Latest Activity

Aazi Tamaam replied to Ajay Tiwari's discussion मिर्ज़ा ग़ालिब द्वारा इस्तेमाल की गईं बह्रें और उनके उदहारण in the group ग़ज़ल की कक्षा
"बेहद खूबसूरत जानकारी साझा करने के लिए तहे दिल से शुक्रिया आदरणीय ग़ालिब साहब का लेखन मुझे बहुत पसंद…"
1 hour ago
Admin posted a discussion

"ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-177

आदरणीय साहित्य प्रेमियो, जैसाकि आप सभी को ज्ञात ही है, महा-उत्सव आयोजन दरअसल रचनाकारों, विशेषकर…See More
4 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on सुरेश कुमार 'कल्याण''s blog post पूनम की रात (दोहा गज़ल )
"धरा चाँद गल मिल रहे, करते मन की बात।   ........   धरा चाँद जो मिल रहे, करते मन…"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on सुरेश कुमार 'कल्याण''s blog post कुंडलिया
"आम तौर पर भाषाओं में शब्दों का आदान-प्रदान एक सतत चलने वाली प्रक्रिया है। कुण्डलिया छंद में…"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on सुरेश कुमार 'कल्याण''s blog post अस्थिपिंजर (लघुकविता)
"जिन स्वार्थी, निरंकुश, हिंस्र पलों का यह कविता विवेचना करती है, वे पल नैराश्य के निम्नतम स्तर पर…"
yesterday
pratibha pande replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-124 (प्रतिशोध)
"आदरणीय  उस्मानी जी डायरी शैली में परिंदों से जुड़े कुछ रोचक अनुभव आपने शाब्दिक किये…"
Thursday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-124 (प्रतिशोध)
"सीख (लघुकथा): 25 जुलाई, 2025 आज फ़िर कबूतरों के जोड़ों ने मेरा दिल दुखाया। मेरा ही नहीं, उन…"
Jul 30
Admin replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-124 (प्रतिशोध)
"स्वागतम"
Jul 30
सुरेश कुमार 'कल्याण' posted a blog post

अस्थिपिंजर (लघुकविता)

लूटकर लोथड़े माँस के पीकर बूॅंद - बूॅंद रक्त डकारकर कतरा - कतरा मज्जाजब जानवर मना रहे होंगे…See More
Jul 29

सदस्य कार्यकारिणी
गिरिराज भंडारी commented on गिरिराज भंडारी's blog post तरही ग़ज़ल - गिरिराज भंडारी
"आदरणीय सौरभ भाई , ग़ज़ल की सराहना के लिए आपका हार्दिक आभार , आपके पुनः आगमन की प्रतीक्षा में हूँ "
Jul 29

सदस्य कार्यकारिणी
गिरिराज भंडारी commented on गिरिराज भंडारी's blog post तरही ग़ज़ल - गिरिराज भंडारी
"आदरणीय लक्ष्मण भाई ग़ज़ल की सराहना  के लिए आपका हार्दिक आभार "
Jul 29
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-181
"धन्यवाद आदरणीय "
Jul 27

© 2025   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service