For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

मैं तक़रीबन बीस साल बाद विदेश से अपने शहर लौटा था। बाज़ार में घूमते हुए सहसा मेरी नज़रें सब्ज़ी का ठेला लगाए एक वृद्ध पर जा टिकीं। बहुत कोशिश के बावजूद भी मैं उसको पहचान नहीं पा रहा था। लेकिन न जाने बार-बार ऐसा क्यों लग रहा था कि मैं उसे अच्छी तरह से जानता हूँ। मेरी उत्सुकता उससे भी छुपी न रही। उसके चेहरे पर आई अचानक मुस्कान से मैं समझ गया था कि उसने मुझे पहचान लिया था। काफ़ी देर की ज़हनी कशमकश के बाद जब मैंने उसे पहचाना तो मेरे पाँव के नीचे से मानो ज़मीन खिसक गई। जब मैं विदेश गया था तो इसकी एक बहुत बड़ी आटा मिल हुआ करती थी। नौकर-चाकर आगे-पीछे घूमा करते थे। धर्म-कर्म, दान-पुण्य में सबसे अग्रणी इस दानवीर पुरुष को मैं ताऊ जी कहकर बुलाया करता था। वही आटा मिल का मालिक और आज सब्ज़ी का ठेला लगाने पर मजबूर? 
मुझसे रहा नहीं गया और मैं उसके पास जा पहुँचा और बहुत मुश्किल से रुँधे गले से पूछा, “ताऊ जी, ये सब कैसे हो गया?”
भरी आँखें लिए मेरे कंधे पर हाथ रख रुँधे गले से उसने उत्तर दिया, “बच्चे बड़े हो गए हैं, बेटे।”

Views: 1499

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on April 16, 2012 at 9:36pm

मैं पढ़ गया था. इस लघुकथा पर, जहाँ तक मुझे याद है, अपनी आपसी लम्बी टेलिफोनिक चर्चा भी हुई थी. लघुकथा के विन्यास पर भी हम देर तक चर्चा करते रहे थे.

लेकिन हम इस जगह पर अपनी टिप्पणी चस्पां नहीं कर पाये थे. आदरणीय योगराजभाई साहब, आज विनम्रता से आपकी इस प्रस्तुति पर अपने शब्द रख रहा हूँ ताकि सनद रहे.

Comment by MAHIMA SHREE on April 16, 2012 at 9:17pm
आदरणीय सर ,
सादर नमस्कार ,
अभी मैंने आपकी "संतान " पढ़ी . अंदर तक हिला दिया .सच जीवन की ये कैसी विडम्बना है , बच्चो के बड़े होते और माँ बाप के उम्र ढलते ही परस्थितिया बदल जाती है ..बेहद मर्मस्पर्शी और कटु सत्य / समय बदल जाता है पर हर काल में माँ बाप के साथ यही हाल होता है |
  
सच लघु होकर भी कथा कितनी गहरी बात कह जाती है ..
साधुवाद
 
Comment by डॉ. नमन दत्त on May 21, 2011 at 8:11am
क्या बात हैं योगराज जी...बेहद मार्मिक कटु सत्य को छुआ है आपने...साधुवाद स्वीकारें...
Comment by Bhasker Agrawal on December 5, 2010 at 8:27am
"बच्चे बड़े हो गए हैं बेटे !"...touching!
Comment by Lata R.Ojha on December 3, 2010 at 1:23pm
sach mein...aboojh hai ye jeewan ka khel...jinki ungli pakad ke chalna seekhte hain baad mein unka sahaara banna kyon bhool jaate hain log..
Comment by Dr. Umeshwar Shrivastava on November 22, 2010 at 9:22pm
योगी भाई ! कुछ दिनों पहले मैंने कवि-सम्मेलन में एक कविता सुनी थी-

‘पहले हम अपने माता-पिता के साथ रहते थे,
अब माता-पिता हमारे साथ रहते हैं।’

सुनकर बड़ी पीड़ा हुई थी। ‘‘बच्चे बड़े हो गए हैं बेटा’’ ने उस पीड़ा की याद पुनः दिला दी ।
Comment by Neelam Upadhyaya on November 22, 2010 at 11:27am
मात्र पाँच शब्दों में पूरी दुनियादारी समा गई । इसके लिए ' वाह !' लिए और कोई शब्द नही सूझ रहा । योगी जी को बहुत साधुवाद ।

मुख्य प्रबंधक
Comment by Er. Ganesh Jee "Bagi" on November 21, 2010 at 5:25pm
आदरणीय संपादक जी, आप OBO के लघु कथा विशेषज्ञ हो गये है, क्या बेहतरीन कहानी है, मैं जब इस लघु कथा को पढ़ रहा था तो अंतिम तक पढ़ते गया और सोचते गया कि अरे इस मे खास क्या है , कुछ लिखा ही नहीं और कहानी ख़त्म होने को है किन्तु ज्योही मैने यह पढ़ा कि "बच्चे बड़े हो गए हैं बेटे !" उछल पड़ा कि अरे पूरी लघु कथा तो बस इसी मे समाई है | वाकई जबरदस्त है | जितनी भी तारीफ़ किया जाय कम है | शिर्फ़ एक शब्द .....
अतुलनीय
Comment by Jogendra Singh जोगेन्द्र सिंह on November 21, 2010 at 4:32pm
► योगी भईया ,,,
"बच्चे बड़े हो गए हैं बेटे !" इस एक वाक्य में सारा कलयुग समां गया है... लोग आपने भीतर को दर्शाने के लिए जाने कितना कुछ कह लेते हैं मगर कुछ बातें होती हैं जो एक वाक्य से भी दर्शायी जा सकती हैं..... पहले से जनता हूँ यह सब फिर भी नए सिरे से बुरा लगा.....
.
Comment by jogeshwar garg on November 21, 2010 at 1:32pm
युवाओं के लिए अवश्य पढ़ने लायक एक अति लघु कथा.

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

KALPANA BHATT ('रौनक़') replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"दुःखद"
Sep 29
Profile IconKamran Akmal and sushil yadav joined Open Books Online
Sep 24
राज़ नवादवी replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"🌹 OBO के पुनर्गठन एवं पुनर्जीवन के लिए एक सशक्त अपील और कुछ रचनात्मक…"
Sep 22
Dharmendra Kumar Yadav posted blog posts
Sep 19
Sushil Sarna posted a blog post

कुंडलिया. . . . झोला

कुंडलिया. . . . झोलाझोला   लेकर  हाथ  में, चले   मुरारी   लाल । भाव देख कर थम गई,  उनकी बढ़ती चाल…See More
Sep 19
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"सभी को मिलकर ओबीओ को बचाने का सतत प्रयास करते रहना चाहिए।"
Sep 17
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on vijay nikore's blog post सांकल मन के द्वार पर
"आ.भाई विजय जी, सादर अभिवादन। बहुत सुंदर रचना हुई है। हार्दिक बधाई स्वीकारें।"
Sep 17
राज़ नवादवी replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"atyant dukahd "
Sep 11
जगदानन्द झा 'मनु' replied to जगदानन्द झा 'मनु''s discussion गजल in the group मैथिली साहित्य
"आदरणीय, प्रणाम संगहि संग हार्दिक धन्यवाद। अपनेक मार्गदर्शन पाबि बहुत बेसी मोटिवेशन आ सीखक मिलैए…"
Sep 10

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to जगदानन्द झा 'मनु''s discussion गजल in the group मैथिली साहित्य
"आदरणीय जगदानन्द झा मनु जी, अहाँ बड्ड नीक गजल पठेलियै. सबसे पहिल, त हम प्रयुक्त भेल बहरक विषय में…"
Aug 18
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम, प्रस्तुत हरिगीतिका छंद पर आपकी प्रतिक्रिया से सृजन सफल हुआ है. आपके…"
Aug 15
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"आदरणीय श्याम नारायण वर्मा जी सादर, प्रस्तुत छंदों पर उत्साहवर्धन के लिए आपका हार्दिक आभार.…"
Aug 15

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service