For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

कुण्डलिया एक प्रयास

आदरणीय श्री अरुण कुमार निगम सर के द्वारा संशोधित की गई कुण्डलिया आप सभी के समक्ष सादर पेश कर रहा हूँ कृपया स्वीकारें .

सोवत जागत हर पिता, करता रहता जाप,
रखना बिटिया को सुखी, हे नारायण आप

हे नारायण आप , कृपा अपनी बरसाना
मिले मान सम्मान,मिले ससुराल सुहाना
बीते जीवन नित्य,प्रेम के पुष्प पिरोवत
अधरों पर मुस्कान,सदा हो जागत सोवत ||

सादर

Views: 437

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by अरुन 'अनन्त' on January 10, 2013 at 4:58pm

अनेक-अनेक धन्यवाद आदरणीय कुशवाहा सर

Comment by PRADEEP KUMAR SINGH KUSHWAHA on January 10, 2013 at 4:42pm

बहुत सुन्दर भाव 

बधाई 

Comment by अरुन 'अनन्त' on December 28, 2012 at 5:02pm

वाह गुरुदेव सत्य बतलाया आपने सुन्दरता और निखर गई है आभार..


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on December 28, 2012 at 4:58pm

धन्यवाद, अरुन अनन्तजी..

अब सोवत जागत आदि शब्दों को सोता जगता आदि कर के अपने छंद को पुनः देखिये, आप अपने प्रयास पर स्वयं दंग हो जायेंगे.

Comment by अरुन 'अनन्त' on December 28, 2012 at 4:55pm

आदरणीय गुरुदेव आपकी वाह - वाही मिली मैं धन्य हुआ, गुरुदेव आपका कथन मेरे लिए सदैव प्रेरणादाई होता है, मुझे ज्ञात है की आप हम सबका भला चाहते हैं और भला सोंचते हैं ऐसे में आपकी प्रतिक्रिया को मैं अन्यथा कैसे ले सकता हूँ सर, सादर 


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on December 28, 2012 at 4:03pm

मिले मान सम्मान,मिले ससुराल सुहाना  ..  वाह-वाह !  बहुत ही सुन्दर !!

एक सधा हुआ प्रयास हुआ है, अरुण जी.  हृदय से बधाई कह रहा हूँ.

आपकी कलम योंही संयत और उर्वर रहे.

एक निवेदन : जागत, सोवत, पिरोवत जैसे शब्दों के प्रयोग के पीछे क्या आग्रह रहा होगा ?  ये आसानी से जगता, सोता, पिरोता किये जा सकते हैं और इन शब्दों का यह रूप प्रस्तुत छंद को खड़ी हिन्दी भाषा का सुन्दर उदाहरण बनाता.

भाई, यह अवश्य है कि आंचलिक शब्दों का यदा-कदा प्रयोग हिन्दी भाषा में पदों के लालित्य तथा उसकी संप्रेषणीयता को कई गुणा बढ़ा देता है. लेकिन ऐसा प्रयोग यदि संयत न हुआ तो यही अजीब सा लगता है.

विश्वास है, मेरे कहे को आलोचना की तरह न ले कर इसे मेरी समझ मान कर स्वीकारेंगे.

शुभेच्छाएँ.

Comment by अरुन 'अनन्त' on December 28, 2012 at 12:25pm

आदरणीय प्राची दीदी आपकी सराहना, स्नेह और सहयोग मुझे सदैव प्रेरित करता है, आपसे बधाई पाके ह्रदय प्रसन्न हुआ अनेक-२ धन्यावाद दी. 

Comment by अरुन 'अनन्त' on December 28, 2012 at 12:24pm

आदरणीय अशोक सर कुण्डलिया आपको पसंद आई प्रयास सफल हुआ हार्दिक आभार.


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Dr.Prachi Singh on December 28, 2012 at 10:38am

प्रिय अरुण जी,

अपनी पुत्री के प्रति एक पिता के स्वाभाविक मनोभावों को फ़िक्र को सुन्दर शब्द दिए हैं, हार्दिक बधाई.

Comment by Ashok Kumar Raktale on December 28, 2012 at 8:42am

अरुणजी भाई, बिटिया के लिए सुन्दर भाव पिरोती कुंडलिया के लिए बधाई स्वीकारें.

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Blogs

Latest Activity

लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Sushil's blog post क्यों दूर हो गए तुम , हमको सजा दिला के
"आ भाई सुनील जी, अभिवादन। अच्छी ग़ज़ल हुई है हार्दिक बधाई।"
15 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' posted a blog post

नगर प्रेम का हो वतन सोचते थे-लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'

१२२/१२२/१२२/१२२**बहुत घोल मन में ज़हर धीरे धीरेबनाया  है  तुमने  ये डर धीरे धीरे।।*नगर प्रेम का हो…See More
Friday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on sushil yadav's blog post लापता मैं    हो गया इक गुमशुदा के वास्ते
"आ सुशील जी , अभिवादन। अच्छी ग़ज़ल हुई है। हार्दिक बधाई।"
Tuesday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on vijay nikore's blog post अनसुने अनकहे के बीच
"आ. भाई विजय जी, सादर अभिवादन। अच्छी रचना हुई है। हार्दिक बधाई।"
Nov 5
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Sushil Sarna's blog post कुंडलिया. . . . झोला
"आ. भाई सुनील जी सुंदर कुंडलियां हुई हैं हार्दिक बधाई।"
Nov 4
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' posted blog posts
Nov 4
sushil yadav posted blog posts
Oct 26
Sushil posted blog posts
Oct 26
vijay nikore posted a blog post

अनसुने अनकहे के बीच

                        अनसुने अनकहे के बीच.कहे अनसुने-से रहे कुछ जज़्बातउसपर अनकहे एहसासों का…See More
Oct 26
रोहित डोबरियाल "मल्हार" replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"1 लाख मासिक चाहिए ही क्यों भाई, वर्डप्रेस CRM में वेबसाइट को ट्रांसफर कर दिया जाए, तो सालाना खर्च…"
Oct 15
KALPANA BHATT ('रौनक़') replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"दुःखद"
Sep 29
Profile IconKamran Akmal and sushil yadav joined Open Books Online
Sep 24

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service