For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

"मुसाफ़िर" हूँ मैं तो ठहर जाऊँ कैसे - लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'

  • १२२/१२२/१२२/१२२
    *****
    पसरने न दो इस खड़ी बेबसी को
    सहज मार देगी हँसी जिन्दगी को।।
    *
    नया दौर जिसमें नया ही चलन है
    अँधेरा रिझाता है अब रोशनी को।।
    *
    दुखों ने लगायी  है  ये आग कैसी
    सुहाती नहीं है खुशी ही खुशी को।।
    *
    चकाचौंध ऊँची जो बोली लगाता
    कि अनमोल कैसे रखें सादगी को।।
    *
    बचे ज़िन्दगी क्या भला हौसलों की
    अगर तोड़  दे  आदमी  आदमी को।।
    *
    गलत को मिला है सहजता से परमिट
    कसौटी  पे  रक्खा   गया   है सही को।।
    *
    रतौंधी सी अब जो समय को हुई है
    छलावा न छल दे कही पारखी को।।
    *
    "मुसाफ़िर" हूँ मैं तो ठहर जाऊँ कैसे
    भले  नींद   आयी  तेरी  रहबरी  को।।
    *
    मौलिक/अप्रकाशित
    लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'

Views: 142

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' on October 13, 2025 at 11:47am

आ. भाई मिथिलेश जी, सादर अभिवादन। विस्तृत टिप्पणी से उत्साहवर्धन के लिए हार्दिक आभार।


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by मिथिलेश वामनकर on October 6, 2025 at 9:21pm

आदरणीय लक्ष्मण धामी जी इस बेहतरीन ग़ज़ल के लिए शेर-दर-शेर दाद ओ मुबारकबाद क़ुबूल करें .....

पसरने न दो इस खड़ी बेबसी को
सहज मार देगी हँसी जिन्दगी को।

यहाँ "खड़ी बेबसी" उस निराशा और लाचारी को दर्शाती है, जो समाज में व्याप्त है। यह चेतावनी देता मतला क्या ही खूब हुआ है। इस बेबसी को फैलने से रोकना होगा, वरना यह जीवन की खुशी और उत्साह को नष्ट कर देगी। आपका आह्वान सही है कि हताशा को हावी न होने दें।

नया दौर जिसमें नया ही चलन है
अँधेरा रिझाता है अब रोशनी को।

आधुनिक युग के पतनशील मूल्यों की ओर इशारा करता बहुत बढ़िया शेर हुआ है, जहाँ अज्ञान और भ्रष्टाचार रुपी अँधेरा भले ही आकर्षक लगने लगा है लेकिन इससे सत्य व ज्ञान का उजाला अपना आकर्षण खो रहा है। वाकई में यह विडंबना समाज में सत्य और नैतिकता के कमजोर होने का इशारा है।

दुखों ने लगायी है ये आग कैसी
सुहाती नहीं है खुशी ही खुशी को।

वाह वाह क्या ही खूब शेर हुआ है, दुखों की इस आग ने मनुष्यता को इतना प्रभावित कर दिया है कि अब सच्ची खुशी को भी स्वीकार मुश्किल हो रहा है । वाकई यह मानसिक और सामाजिक तनाव की सशक्त अभिव्यक्ति है, जो खुशियों को भी बेमानी कर देता है।


चकाचौंध ऊँची जो बोली लगाता
कि अनमोल कैसे रखें सादगी को।

भौतिकवाद और दिखावे की संस्कृति पर कटाक्ष करता बेहतरीन शेर हुआ है धामी जी। चकाचौंध और वैभव की होड़ में सादगी और सच्चाई जैसे अनमोल मूल्यों को संरक्षित करना अब बहुत मुश्किल हो गया है। समाज के मूल्यहीन होते चलन को उजागर करते इस बढ़िया शेर के लिए हार्दिक बधाई स्वीकारें।

बचे ज़िन्दगी क्या भला हौसलों की
अगर तोड़ दे आदमी आदमी को।

मानवता की टूटन बहुत बढ़िया शाब्दिक हुई है इस शेर में । अगर इंसान ही इंसान को तोड़ दे, तो जीवन में हौसले और उम्मीद का क्या मतलब रह जायेगा ? सामाजिक विभाजन और मानवीय संबंधों के क्षरण को क्या खूब अभिव्यक्त किया है आपने।

लत को मिला है सहजता से परमिट
कसौटी पे रक्खा गया है सही को।

समाज में व्याप्त अन्याय को आपने बहुत बढ़िया अभिव्यक्त किया है, जहाँ गलत को आसानी से स्वीकार कर लिया जाता है,जबकि सत्य और सही को बार-बार परीक्षा से गुजरना पड़ता है। इस शानदार ग़ज़ल के लिए हार्दिक बधाई स्वीकार करें। सादर

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

बृजेश कुमार 'ब्रज' replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"ओ बी ओ जैसे मंच की ये स्थिति अत्यंत कष्टप्रद है। अपने स्वास्थ्य और पारिवारिक विवशताओं , व्यस्ततओं…"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अभी नहीं.. चर्चा जारी रहे।  'अभी' अलविदा ना कहना.. "
yesterday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय सौरभ भाई, आप ने सभी बातें सविस्तार कही और अनेकों संशयों को समाप्त किया। इसके पश्चात और कुछ…"
yesterday
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"यह डेटाबेस तक पहुंच का प्रश्न है। सामान्यतः पोर्टल सर्विसेज एजेंसी साइट ओनर को डेटाबेस तक पहुंच…"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय अजय गुप्ता ’अजेय’ जी, आपकी संलग्नता आश्वस्तिकारी है. आपका सोचना आपके पहलू से…"
Thursday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"इस सारी चर्चा के बीच मैं एक बात और कहना चाहता हूँ। जैसा कि हम सबने देख लिया कि सदस्य इस मंच के लिए…"
Thursday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"जी आदरणीय "
Thursday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on amita tiwari's blog post प्यादे मान लिये जाते हैं मात्र एक संख्या भर
"आदरणीय अमिताजी, हार्दिक बधाइयाँ    प्रस्तुति में रचनात्मकता के साथ-साथ इसके प्रस्तुतीकरण…"
Wednesday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on सुरेश कुमार 'कल्याण''s blog post कुंडलिया
"आदरणीय सुरेश कल्याण जी, आपकी उपस्थिति के लिए हार्दिक धन्यवाद  छंद की अंतिम दोनों पंक्तियों की…"
Wednesday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on amita tiwari's blog post गर्भनाल कब कट पाती है किसी की
"एक मार्मिक भावदशा को शाब्दिक करने का सार्थक प्रयास हुआ है, आदरणीया अमिता तिवारीजी. आप सतत अभ्यासरत…"
Wednesday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"शुक्रिया आदरणीय सर जी। डाउनलोड करने की उस व्यवस्था में क्या हम अपने प्रोफाइल/ब्लॉग/पन्ने की पोस्ट्स…"
Wednesday
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अभी प्रश्न व्यय का ही नहीं सक्रियता और सहभागिता का है। पोर्टल का एक उद्देश्य है और अगर वही डगमगा…"
Wednesday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service