For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

मगर होता नहीं दिखता - गजल

१२२२ १२२२ १२२२ १२२२

जमीं पर बीज उल्फत के कोई बोता नहीं दिखता.

लगाता प्रेम सरिता में कोई गोता नहीं दिखता.

 

करे अपराध कोई और ही उसकी सजा पाए,

वो कहते हैं हुआ इंसाफ़, पर होता नहीं दिखता.

 

झरोखे हैं न आँगन है, न दाना है न गौरैया,

सुनाये राम का जो नाम वह तोता नहीं दिखता. 

 

सभी बेटों ने अपनी एक नई दुनिया बसा ली है,

कि अब दादी के’ हाथों में यहाँ पोता नहीं दिखता.

 

हुए जंगल नदारद सब, बचे बस ठूँठ पेड़ों के,

बुझा दे प्यास वन में जो कहीं सोता नहीं दिखता.

 

लुटे कोई पिटे कोई किसी को कुछ नहीं मतलब,

पराये दुख में अब कोई यहाँ रोता नहीं दिखता. 

 

यहाँ साहित्यकारों की यक़ीनन है बड़ी महफ़िल,

सभी अपनी सुनाते हैं कोई श्रोता नहीं दिखता.

"मौलिक एवं अप्रकाशित"

Views: 848

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by बसंत कुमार शर्मा on October 14, 2020 at 11:46am

आदरणीय Rachna Bhatia जी सादर नमस्कार 

आपकी हौसला अफजाई के लिए दिल से शुक्रिया 

Comment by बसंत कुमार शर्मा on October 14, 2020 at 11:45am

आदरणीय Samar kabeer जी सादर नमस्कार 

आपका आशीष मिला सादर नमन 

सुधार कर प्रस्तुत करता हूँ 

Comment by Rachna Bhatia on October 14, 2020 at 10:48am

आदरणीय बसंत कुमार शर्मा जी बेहतरीन ग़ज़ल हुई बधाई स्वीकार करें।

Comment by Samar kabeer on October 13, 2020 at 8:36pm

जनाब बसंत कुमार शर्मा जी आदाब, ग़ज़ल का अच्छा प्रयास है, बधाई स्वीकार करें ।

'जमीं साहित्यकारों की यहाँ पर खूब हैं महफ़िल'

इस मिसरे में 'जमीं' को "जमी" और 'हैं' को "है" कर लें ।

Comment by बसंत कुमार शर्मा on October 8, 2020 at 5:22pm

आदरणीय Nilesh Shevgaonkar जी सादर नमस्कार 

आपकी हौसला अफजाई के लिए सादर नमन 

Comment by Nilesh Shevgaonkar on October 7, 2020 at 9:06am

आ. बसंत जी,
तंग काफ़िये में अच्छी ग़ज़ल हुई है ..बधाई 

Comment by बसंत कुमार शर्मा on October 5, 2020 at 8:07pm

जनाब अमीरुद्दीन 'अमीर' जी आदाब
आपकी हौसलाफजाई का दिल से शुक्रिया, इसी तरह स्नेह बनाये रखें सादर नमन

Comment by बसंत कुमार शर्मा on October 5, 2020 at 8:06pm

आदरणीय लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' जी सादर नमस्कार
आपकी हौसलाफजाई ही हमारा संबल है, सादर आभार

Comment by बसंत कुमार शर्मा on October 5, 2020 at 8:06pm

आदरणीय Chetan Prakash जी सादर नमस्कार
आपकी हौसलाफजाई से गदगद हूँ, सादर नमन आभार

Comment by अमीरुद्दीन 'अमीर' बाग़पतवी on October 5, 2020 at 7:19pm

आदरणीय बसंत कुमार शर्मा जी आदाब, उम्दा ग़ज़ल हुई है हार्दिक बधाई प्रस्तुत है। सादर। 

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Profile IconKamran Akmal and sushil yadav joined Open Books Online
Thursday
राज़ नवादवी replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"🌹 OBO के पुनर्गठन एवं पुनर्जीवन के लिए एक सशक्त अपील और कुछ रचनात्मक…"
Tuesday
Dharmendra Kumar Yadav posted blog posts
Sep 19
Sushil Sarna posted a blog post

कुंडलिया. . . . झोला

कुंडलिया. . . . झोलाझोला   लेकर  हाथ  में, चले   मुरारी   लाल । भाव देख कर थम गई,  उनकी बढ़ती चाल…See More
Sep 19
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"सभी को मिलकर ओबीओ को बचाने का सतत प्रयास करते रहना चाहिए।"
Sep 17
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on vijay nikore's blog post सांकल मन के द्वार पर
"आ.भाई विजय जी, सादर अभिवादन। बहुत सुंदर रचना हुई है। हार्दिक बधाई स्वीकारें।"
Sep 17
राज़ नवादवी replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"atyant dukahd "
Sep 11
जगदानन्द झा 'मनु' replied to जगदानन्द झा 'मनु''s discussion गजल in the group मैथिली साहित्य
"आदरणीय, प्रणाम संगहि संग हार्दिक धन्यवाद। अपनेक मार्गदर्शन पाबि बहुत बेसी मोटिवेशन आ सीखक मिलैए…"
Sep 10

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to जगदानन्द झा 'मनु''s discussion गजल in the group मैथिली साहित्य
"आदरणीय जगदानन्द झा मनु जी, अहाँ बड्ड नीक गजल पठेलियै. सबसे पहिल, त हम प्रयुक्त भेल बहरक विषय में…"
Aug 18
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम, प्रस्तुत हरिगीतिका छंद पर आपकी प्रतिक्रिया से सृजन सफल हुआ है. आपके…"
Aug 15
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"आदरणीय श्याम नारायण वर्मा जी सादर, प्रस्तुत छंदों पर उत्साहवर्धन के लिए आपका हार्दिक आभार.…"
Aug 15
जगदानन्द झा 'मनु' added 2 discussions to the group मैथिली साहित्य
Aug 10

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service