For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

राजा विक्रमादित्‍य फि‍र वेताल को कंधे पर ले कर जंगल से चला. रास्‍ते में वेताल विक्रम से बोला- 'राजा, तुम चतुर ही नहीं बुद्धिमान् भी हो, लेकिन आज विश्‍व में जो कोविड-19 के कारण लाखों लोग मर रहे हैं और अनेक मौत के मुँह में जाने को हैं. छोटा क्‍या बड़ा क्‍या, अमीर क्‍या गरीब क्‍या, डॉक्‍टर क्‍या वैज्ञानिक क्‍या, नेता क्‍या अभिनेता क्‍या, दोषी, निर्दोष सभी इस बीमारी से हताहत हो रहे हैं. मनुष्‍य ने ऐसा कौनसा अपराध कर दिया है, जो संसार के अधिकतर देश इस महामारी का दंड भुगत रहे है? यदि तुमने इसका सही जवाब नहीं दिया तो तुम्‍हारे टुकड़े-टुकड़े हो जाएँगे.' राजा विक्रम थोड़ी देर चुप रहा.

वेताल का जवाब उसने एक शब्‍द में दिया-भ्रष्‍टाचार.

वेताल बोला- 'वह कैसे राजा?'

 

राजा बोला- 'मनुष्‍य को आडम्‍बर वाला जीवन उसे भ्रष्‍टाचार की ओर धकेलता है. जहाँ ग़रीब अपनी नौकरी, मजदूरी के लिए प्रलोभन का सहारा लेता है, वहीं सर्वोच्च शिखर पर बैठा मनुष्‍य शिखर पर बने रहने के लिए भ्रष्‍टाचार का सहारा लेता हे. अपना काम निकालने के लिए मनुष्‍य हर स्‍तर पर, हर क्षेत्र में अपनी पहचान, अपने सम्‍बंधों, अपनी पहुँच की दुहाई दे कर भ्रष्‍टाचार को बढ़ावा देता है. आज मानव का व्‍यवहार ही मानव का शत्रु बन गया है. यही कारण है आज विश्‍व जिस संक्रमण से गुज़र रहा है, यह व्‍यवहार ही मनुष्‍य के भ्रष्‍टाचार का मूल स्रोत है, इसीलिए इस संक्रमण को निष्‍प्रभावी करने का निदान वर्तमान में सामाजिक दूरी के अतिरिक्‍त कुछ नहीं. जब तक भ्रष्‍टाचार है, इस प्रकार के वायरसों से प्रकृति अपना संतुलन बनाती रहेगी. कहावत भी है, गेहूँ के साथ घुन भी पिसता है, इसलिए 'भ्रष्‍टाचार से दोषी निर्दोष, बच्‍चे बूढ़े सभी प्रभावित होते हैं, परिणाम स्‍वरूप आज कोविड-19 से सम्‍पूर्ण विश्‍व इस वायरस ग्रसित दंड भुगत रहा है.

 

वेताल ने अट्टहास किया और बोला- 'राजा तुमने चतुराई से अपनी जान बचा ली. मैं चला. वह छूट कर फि‍र पेड़ पर जा कर लटक गया.

 

-आकुल, कोटा 

(मौलिक व अप्रकाशित)

 

Views: 382

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by नाथ सोनांचली on April 23, 2020 at 2:01pm

आद0 गोपाल कृष्ण भट्ट जी बढिया और सकारात्मक सोच के साथ आपने यह कथा लिखी है। भस्टाचार ही तो है सभी समस्याओं की जननी पर जब कभी भ्र्ष्टाचार की बात होती है, हम केवल आर्थिक भ्रष्टाचार की बात सोचते है जबकि नैतिक भष्टाचार सर्वाधिक है। बधाई स्वीकार कीजिये इस रचना पर।

Comment by TEJ VEER SINGH on April 19, 2020 at 9:41am

हार्दिक बधाई आदरणीय डॉ गोपाल कृष्ण भट्ट"आकुल" जी। एक सम सामयिक विषय और गंभीर समस्या पर समाज को चेतावनी देती एक बेहतरीन लघुकथा।यह एक कड़वी सच्चाई है कि कुछ गिने चुने लोगों की लोलुपता का परिणाम अनगिनत निर्दोष लोगों को भुगतना पड़ रहा है।मैं भी कोटा(राजस्थान) से ही हूँ।

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"एक सप्ताह के लिए सभी चार आयोजन के द्वार खुल गए। अच्छी बात ये है कि यह एक प्रयोग है ..... लेकिन…"
13 minutes ago
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"चौपाई छंद ++++++++   ठंड गई तो फागुन आया। जन मानस में खुशियाँ लाया॥ आम  लगे सब हैं…"
32 minutes ago
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"सच फ़साना नहीं कि तुझ से कहें ये बहाना नहीं कि तुझ से कहें दिल अभी जाना नहीं कि तुझ से कहें ग़म…"
4 hours ago
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"सादर अभिवादन "
4 hours ago
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सभी की नमस्कार, यूँ तो आज आयोजन प्रारंभ ही हुए हैं और किसी प्रकार की टिप्पणी करना उचित नहीं है,…"
7 hours ago
Admin replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"स्वागतम"
19 hours ago
Admin replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"स्वागतम"
19 hours ago
Admin replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"स्वागतम"
19 hours ago
Admin replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-184
"स्वागतम"
19 hours ago
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"आपकी बात से सहमत हूँ। यह बात मंच के आरंभिक दौर में भी मैंने रखी थी। अससे सहजता रहती। लेकिन उसमें…"
Monday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . .विविध

दोहा सप्तक. . . . . . विविधकभी- कभी तो कीजिए, खुद से खुद की बात ।सुलझेंगे उलझे हुए,  अंतस के हालात…See More
Monday
amita tiwari posted blog posts
Monday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service