For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

"ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-37 (विषय: भारत)

आदरणीय साथिओ,

सादर नमन।
.
"ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-37 में आप सभी का हार्दिक स्वागत है. गत तीन वर्ष में गोष्ठी के पिछले 36 अंकों में हमारे साथी रचनाकारों ने जिस उत्साह से इसमें हिस्सा लिया और इसे सफल बनाया, यह वास्तव  में हर्ष का विषय हैI कठिन विषयों पर भी हमारे लघुकथाकारों ने अपनी उच्च-स्तरीय रचनाएँ प्रस्तुत कींI विद्वान् साथिओं ने रचनाओं के साथ साथ उन पर सार्थक चर्चा भी की जिससे रचनाकारों का भरपूर मार्गदर्शन हुआI इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए प्रस्तुत है:
.
"ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-37
विषय: "भारत" 
अवधि : 29-04-2018  से 30-04-2018 
.
अति आवश्यक सूचना :-
1. सदस्यगण आयोजन अवधि के दौरान अपनी केवल एक हिंदी लघुकथा पोस्ट कर सकते हैं।
2. रचनाकारों से निवेदन है कि अपनी रचना/ टिप्पणियाँ केवल देवनागरी फॉण्ट में टाइप कर, लेफ्ट एलाइन, काले रंग एवं नॉन बोल्ड/नॉन इटेलिक टेक्स्ट में ही पोस्ट करें।
3. टिप्पणियाँ केवल "रनिंग टेक्स्ट" में ही लिखें, १०-१५ शब्द की टिप्पणी को ३-४ पंक्तियों में विभक्त न करें। ऐसा करने से आयोजन के पन्नों की संख्या अनावश्यक रूप में बढ़ जाती है तथा "पेज जम्पिंग" की समस्या आ जाती है। 
4. एक-दो शब्द की चलताऊ टिप्पणी देने से गुरेज़ करें। ऐसी हल्की टिप्पणी मंच और रचनाकार का अपमान मानी जाती है।आयोजनों के वातावरण को टिप्पणियों के माध्यम से समरस बनाये रखना उचित है, किन्तु बातचीत में असंयमित तथ्य न आ पायें इसके प्रति टिप्पणीकारों से सकारात्मकता तथा संवेदनशीलता आपेक्षित है। गत कई आयोजनों में देखा गया कि कई साथी अपनी रचना पोस्ट करने के बाद गायब हो जाते हैं, या केवल अपनी रचना के आस पास ही मंडराते रहते हैंI कुछेक साथी दूसरों की रचना पर टिप्पणी करना तो दूर वे अपनी रचना पर आई टिप्पणियों तक की पावती देने तक से गुरेज़ करते हैंI ऐसा रवैया कतई ठीक नहींI यह रचनाकार के साथ साथ टिप्पणीकर्ता का भी अपमान हैI
5. नियमों के विरुद्ध, विषय से भटकी हुई तथा अस्तरीय प्रस्तुति तथा गलत थ्रेड में पोस्ट हुई रचना/टिप्पणी को बिना कोई कारण बताये हटाया जा सकता है। यह अधिकार प्रबंधन-समिति के सदस्यों के पास सुरक्षित रहेगा, जिस पर कोई बहस नहीं की जाएगी.
6. रचना पोस्ट करते समय कोई भूमिका, अपना नाम, पता, फोन नंबर, दिनांक अथवा किसी भी प्रकार के सिम्बल/स्माइली आदि लिखने /लगाने की आवश्यकता नहीं है।
7. प्रविष्टि के अंत में मंच के नियमानुसार "मौलिक व अप्रकाशित" अवश्य लिखें।
8. आयोजन से दौरान रचना में संशोधन हेतु कोई अनुरोध स्वीकार्य न होगा। रचनाओं का संकलन आने के बाद ही संशोधन हेतु अनुरोध करें। 
.    
.
यदि आप किसी कारणवश अभी तक ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार से नहीं जुड़ सके है तो www.openbooksonline.com पर जाकर प्रथम बार sign up कर लें.
.
.
मंच संचालक
योगराज प्रभाकर
(प्रधान संपादक)
ओपनबुक्स ऑनलाइन डॉट कॉम

Views: 8314

Replies are closed for this discussion.

Replies to This Discussion

वो घर

 

कच्ची पक्की मुंडेरों से घिरे उस घर के अन्दर से शोर शराबा आता ही रहता था | कभी घर वालों के लड़ने भिड़ने और बहस का शोर तो कभी नाच गाने और उत्सव जैसा शोर | लड़ते गुत्थम गुत्था होते भाई, कभी कभी घर के बाहर भी आ जाते थे और लड़ते लड़ते मुंडेर के ऊपर भी गिर जाते थे | लगता था मुंडेर अब गिरी अब गिरी | बाहर लगा बूढा बरगद उन्हें देखकर कभी प्यार से मुस्कुराता तो कभी कुछ चिंतित दिखता |

 आज बहस कुछ ज्यादा ही थी | लड़ते लड़ते दो भाई बाहर मुंडेर तक आ गए | तभी पड़ौस के घर वाला मुंडेर पर चढ़ गया और लड़ाई  का मज़ा लेने लगा | उनपर कंकर पत्थर फेंकता उनमे से एक लंबे वाले  को उकसाने भी लगा |

“ क्यों बे! फिर झाँका झाँकी कर रहा है | आँखें फोड़ देंगे | लाना भाई वो डंडा, आज हिसाब हो ही जाय इसका |” लंबा वाला जोर से चीखा |

“ इतना मारेंगे कि तेरा अता पता नहीं मिलेगा |” दूसरा वाला डंडा हिलाता चीखा |

“ क्या हुआ ? क्या हुआ ?” घर के अन्दर से आवाजें  आने लगीं |

“ अरे ये पड़ौस वाला फिर चढ़ गया मुंडेर पर |” दोनों चीखे |

“ हम भी आ रहे हैं|” घर के अन्दर से डंडे लिए दूसरे भाई भी बाहर आने लगे |

पड़ौसी घबराकर धड़ाम से नीचे गिर पड़ा | दूसरी तरफ से उसके दर्द से कराहने की आवाजें आने लगीं |

भाईयों को गले में हाथ डाले हँसते हुए अन्दर जाता देख, बरगद की  डाल पर बैठा एक परिंदा  खुद को रोक नहीं सका |

“दादा आप ही बताओ ये क्या है | आप तो बरसों से देख रहे हो |  इतना लड़ते भी हैं और अपने घर और एक दूसरे पर जान भी छिड़कते हैं |” परिंदे की आवाज़ में उलझन थी |

“ बस देखते रह | समझने की कोशिश छोड़ दे बेटा|” बरगद अब जोर से खिलखिला रहा था |

मौलिक व् अप्रकाशित

आप हमसे कहना क्या चाहती हैं? सारे भारतीय समाज में भी ऐसा ही तो हो रहा है, यही न! दंगे-फ़साद चाहे अफ़वाहों के कारण हों या किसी ग़लतफ़हमी के कारण या फिर हो प्रायोजित; काफी नुकसान उठाने के बाद सभी गंगा-जमुनी संस्कृति में ही घुल-मिल कर एक हो जाते हैं हम‌ विषयांतर्गत बेहतरीन समसामयिक उम्दा सकारात्मक प्रस्तुति के लिए तहे दिल से बहुत-बहुत मुबारकबाद आदरणीया प्रतिभा पाण्डेय जी।

हार्दिक आभार आदरणीय उस्मानी जी

वाह.।प्रतीकों के माध्यम से आपसी उलझनों एंव फिर संकटकालीन एकता की बेहतरीन अभिव्यजना ।

हार्दिक आभार आदरणीया कनक जी

यही तो भारत की ताक़त है, आपस में भले ही लड़ते रहें लेकिन मुसीबत के समय सब मिलकर शत्रु के सामने डट जाते हैं. भारत की परिभाषा इससे बेहतर और क्या होगी. इस उत्कृष्ट लघुकथा हेतु हार्दिक बधाई स्वीकार करें आ० प्रतिभा पाण्डेय जी. 

हार्दिक आभार आदरणीय योगराज जी

मोहतरमा प्रतिभा पाण्डेय जी आदाब,प्रदत्त विषय से न्याय करती बहतरीन लघुकथा हुई है, इस प्रस्तुति पर बधाई स्वीकार करें ।

हार्दिक आभार आदरणीय समर कबीर जी

आपस में चाहे जितना मनमुटाव हो लेकिन दूसरों के सामने एक ही रहना है, यही सच्चाई है हमारे समाज की. प्रदत्त विषय पर बहुत बढ़िया प्रस्तुति, बहुत बहुत बधाई आपको आ

हार्दिक आभार आदरणीय विनय कुमार जी

अंदर के अलावे बाहर को भी ध्वनित करती लघुकथा। आज हर देश दूसरे देश को नीचे दिखाने और उसे दबाने के लिए उसके पास पड़ोस को भड़का रहा है। एक देश में दूसरे के जासूस सक्रिय हैं। अपनी तरक्की के बदले दूसरे की अवनति सबको भा रही है। भारत उसका भुक्त भोगी है। आपको बधाई, आदरणीया। 

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Blogs

Latest Activity

अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 170 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय चेतन भाईजी,  प्रस्तुति के लिए हार्दि बधाई । लेकिन मात्रा और शिल्पगत त्रुटियाँ प्रवाह…"
7 hours ago
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 170 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय सौरभ भाईजी, समय देने के बाद भी एक त्रुटि हो ही गई।  सच तो ये है कि मेरी नजर इस पर पड़ी…"
7 hours ago
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 170 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय लक्ष्मण भाईजी, इस प्रस्तुति को समय देने और प्रशंसा के लिए हार्दिक dhanyavaad| "
8 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 170 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय अखिलेश भाईजी, आपने इस प्रस्तुति को वास्तव में आवश्यक समय दिया है. हार्दिक बधाइयाँ स्वीकार…"
10 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 170 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय चेतन प्रकाश जी आपकी प्रस्तुति के लिए हार्दिक धन्यवाद. वैसे आपका गीत भावों से समृद्ध है.…"
10 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 170 in the group चित्र से काव्य तक
"आ. भाई अखिलेश जी, सादर अभिवादन। प्रदत्त चित्र को साकार करते सुंदर छंद हुए हैं। हार्दिक बधाई।"
23 hours ago
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 170 in the group चित्र से काव्य तक
"सार छंद +++++++++ धोखेबाज पड़ोसी अपना, राम राम तो कहता।           …"
yesterday
Chetan Prakash replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 170 in the group चित्र से काव्य तक
"भारती का लाड़ला है वो भारत रखवाला है ! उत्तुंग हिमालय सा ऊँचा,  उड़ता ध्वज तिरंगा  वीर…"
yesterday
Aazi Tamaam commented on Aazi Tamaam's blog post ग़ज़ल: चार पहर कट जाएँ अगर जो मुश्किल के
"शुक्रिया आदरणीय चेतन जी इस हौसला अफ़ज़ाई के लिए तीसरे का सानी स्पष्ट करने की कोशिश जारी है ताज में…"
Friday
Chetan Prakash commented on सुरेश कुमार 'कल्याण''s blog post अस्थिपिंजर (लघुकविता)
"संवेदनाहीन और क्रूरता का बखान भी कविता हो सकती है, पहली बार जाना !  औचित्य काव्य  / कविता…"
Friday
Chetan Prakash commented on Aazi Tamaam's blog post ग़ज़ल: चार पहर कट जाएँ अगर जो मुश्किल के
"अच्छी ग़ज़ल हुई, भाई  आज़ी तमाम! लेकिन तीसरे शे'र के सानी का भाव  स्पष्ट  नहीं…"
Thursday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on surender insan's blog post जो समझता रहा कि है रब वो।
"आदरणीय सुरेद्र इन्सान जी, आपकी प्रस्तुति के लिए बधाई।  मतला प्रभावी हुआ है. अलबत्ता,…"
Thursday

© 2025   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service