For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

मन की देवी कुछ पल ठहरो

2222 2222 2222 2222
(16 रुक्नी ग़ज़ल- बीच बीच में 2 मात्रा को 1-1 भी लिखा गया है)
=====================================
मन की देवी कुछ पल ठहरो, मैं तेरा शृंगार तो कर लूँ।
इन आँखों से झरते हैं जो, उन मोती के हार तो गढ़ लूँ।।

जिस मन्दिर को तोड़ चली हो, उससे बहते रक्तिम रस से।
तेरे इन गोरे हाथों पर, मेहदी बन कर आज बिखर लूँ।।

कुंडल कंगन बिंदिया बाली, ये तेरे होंठों की लाली।
दिल की भष्म से करके टीका, इनकी नज़र मैं आज तो हर लूँ।।

जाना है तो हंस कर जाना, किन्तु विदा तो करते जाना।
रस्ते में अंधियार बहुत है, नैनों में उजियार तो भर लूँ।।

आओ अब तैयार करो तुम, हाथों से शृंगार करो तुम।
कई दफ़ा खुद से संवरा हूँ, तुझसे अंतिम बार सँवर लूँ।।

Views: 586

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Pankaj Kumar Mishra "Vatsyayan" on November 1, 2015 at 9:51pm
आदरणीय मिथिलेश सर आपका सुझाव स्वीकार करनें लायक है।

सुझाव के लिए सादर आभार।

सदस्य कार्यकारिणी
Comment by मिथिलेश वामनकर on November 1, 2015 at 9:48pm

आदरणीय पंकज जी बढ़िया ग़ज़ल हुई है। ग़ज़ल के लिये दाद हाज़िर है-

मन की देवी कुछ पल ठहरो, मैं तेरा शृंगार तो कर लूँ।
इन आँखों से झरते हैं जो, हर मोती को हार में धर लूँ।।................ मतला में काफिया निर्धारण गलत हो रहा था इसलिए . बाकी आपको जैसा उचित लगे.

जिस मन्दिर को तोड़ चली हो, उससे बहते रक्तिम रस से।
तेरे इन गोरे हाथों पर, मेहदी बन कर आज बिखर लूँ।।.............. बहुत सुन्दर 

कुंडल कंगन बिंदिया बाली, ये तेरे होंठों की लाली।
दिल की भस्म से करके टीका, इनकी नज़र मैं आज तो हर लूँ।।................. वाह वाह 

जाना है तो हंस कर जाना, किन्तु विदा तो करते जाना।
रस्ते में अंधियार बहुत है, नैनों में उजियार तो भर लूँ।।...........हासिल-ए-ग़ज़ल 

आओ अब तैयार करो तुम, हाथों से शृंगार करो तुम।
कई दफ़ा खुद से संवरा हूँ, तुमसे अंतिम बार सँवर लूँ।।............. शानदार 

Comment by Pankaj Kumar Mishra "Vatsyayan" on November 1, 2015 at 9:43pm
आदरणीय शिज़्ज़ु शकूर सर; सादर अभिवादन। मतले में कर लूँ के साथ गढ़ लूँ; हमकाफ़िया नहीं हैं लेकिन "ये शब्द 'गढ़' यहाँ म7झे बहुत अच्छा लग रहा था इसलिए लोभ वश लिखा दिया।"
Comment by Pankaj Kumar Mishra "Vatsyayan" on November 1, 2015 at 9:40pm
आदरणीय रिज़वान भाई सादर आभार
Comment by Pankaj Kumar Mishra "Vatsyayan" on November 1, 2015 at 9:39pm
आदरणीय राहिला जी सादर आभार

सदस्य कार्यकारिणी
Comment by शिज्जु "शकूर" on November 1, 2015 at 7:32pm
आदरणीय पंकज जी बढ़िया रवाँ ग़ज़ल है। लेकिन मत्ले में थोड़ा चूक गये आप कर और गढ़ हमकाफ़िया नहीं हो सकते एक बार फिर से सोचियेगा, बाकी ग़ज़ल के लिये दाद हाज़िर है
Comment by MOHD. RIZWAN (रिज़वान खैराबादी) on November 1, 2015 at 6:10pm
आo पंकज जी बहुत ही खुबसूरत ग़ज़ल है माशाअल्लाह।।।
Comment by Rahila on November 1, 2015 at 2:51pm
बहुत ही खूबसूरत ग़ज़ल आद.पंकज जी । पढ़ कर मन प्रसन्न हो उठा । बहुत बधाई आपको ।
Comment by Pankaj Kumar Mishra "Vatsyayan" on November 1, 2015 at 12:17pm
आदरणीय कान्ता रॉय मैम ग़ज़ल की सराहना के लिये सादर आभार।
Comment by kanta roy on November 1, 2015 at 12:12pm

मन की देवी कुछ पल ठहरो, मैं तेरा शृंगार तो कर लूँ।
इन आँखों से झरते हैं जो, उन मोती के हार तो गढ़ लूँ।।।।।।वाह !!! कमाल की ग़ज़ल बनी है। पढ़ते ही मन हरा हो गया। बधाई आदरणीय पंकज जी आपको इस सुन्दरतम कृति के लिए।

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"इन सुझावों पर भी विचार करना चाहिये। "
1 hour ago
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"यह भी व्यवहारिक सुझाव है। इस प्रकार प्रयोग कर अनुभव प्राप्त किया जा सकता है। "
1 hour ago
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"हाल ही में मेरा सोशल मीडिया का अनुभव यह रहा है कि इस पर प्रकाशित सामग्री की बाढ़ के कारण इस माध्यम…"
1 hour ago
Nilesh Shevgaonkar replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"आदरणीय प्रबंधन,यह निश्चित ही चिंता का विषय है कि विगत कालखंड में यहाँ पर सहभागिता एकदम नगण्य हो गयी…"
9 hours ago
amita tiwari posted a blog post

निर्वाण नहीं हीं चाहिए

निर्वाण नहीं हीं चाहिए---------------------------कैसा लगता होगाऊपर से देखते होंगे जबमाँ -बाबाकि…See More
Tuesday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . . .अधर

दोहा पंचक. . . . . अधरअधरों को अभिसार का, मत देना  इल्जाम ।मनुहारों के दौर में, शाम हुई बदनाम…See More
Tuesday
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सभी सदस्यों को सादर सप्रेम राधे राधे सभी चार आयोजन को को दो भागों में विभक्त किया जा सकता है। ( 1…"
Tuesday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"चर्चा से कई और पहलू, और बिन्दु भी, स्पष्ट होंगे। हम उन सदस्यों से भी सुनना चाहेंगे जिन्हों ने ओबीओ…"
Monday
pratibha pande replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"आदरणीय मिथिलेश जी के कहे से मैं भी सहमत हूँ। कैलेंडर प्रथम सप्ताह में आ जाय और हफ्ते बाद सभी आयोजन…"
Saturday
Dayaram Methani replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सभी आदरणीय को नमस्कार। आदरणीय तिलक राज कपूर जी का ये उत्तम विचार है। अगर इसमें कुछ परेशानी हो तो एक…"
Mar 13
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . .युद्ध

दोहा सप्तक. . . . . युद्धहरदम होता युद्ध का, विध्वंसक परिणाम ।बेबस जनता भोगती ,  इसका हर  अंजाम…See More
Mar 13
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"इस सारी चर्चा के बीच कुछ बिन्दु और उभरते हैं कि पूरे महीने सभी आयोजन अगर ओपन रहेंगे तो…"
Mar 13

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service