For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

सुप्रभात दोहे 2.

सुबह सुहानी आ गई  ,लेकर शुभ सौगात |
अधर पर मुस्कान लिए, प्यार बसे दिन रात||

पूरे हों सपने सभी ,रहो न उनसे दूर |
गम का ना हो सामना ,ख़ुशी मिले भरपूर||

तारे सारे छुप गए ,आई प्यारी भोर |
आँगन खुशिओं से भरे ,मनवा नाचे मोर||

सुखद सन्देश जो मिले ,अधर आय मुस्कान| 
खुशिओं से हो वास्ता ,मिले हमेशा मान||

पुष्प सी मुस्कान लिए ,रहो हमेशा पास |
होना ना उदास कभी क्योंकि आप हो ख़ास||

रविवार का दिवस अभी ,करलो आज विश्राम| 
बाकी कल सब देखना,रह गय हैं जो काम||

रविवार का दिवस गया, छोड़ो अभी विश्राम| 
पूरे करलो अब सभी, छूट गए जो काम||

भोर सुहानी दे गई ,खुशिओं का पैगाम |
हर दिन ही लाये ख़ुशी ,करलो ऐसे काम ||

         ...........मौलिक व अप्रकाशित ...............

Views: 3749

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by coontee mukerji on July 5, 2013 at 8:45pm

बहुत सुंदर प्रस्तुति.

Comment by जितेन्द्र पस्टारिया on July 5, 2013 at 7:53pm
आदरणीया..सरिता जी, बिल्कुल सुबह की तरह सुप्रभात दोहे की सुंदरता व सहजता.."".तारे सारेछुप गए ,आई प्यारीभोर | आँगन खुशिओं से भरे ,मनवा नाचे मोर||

सुखदसन्देश जो मिले ,अधरआय मुस्कान| खुशिओं से होवास्ता ,मिले हमेशा मान||

पुष्प सी मुस्कान लिए ,रहो हमेशापास | होना ना उदास कभी क्योंकि आप होभा ख़ास||"".....आदरणीया..भावपूर्ण रचना के लिए हार्दिक बधाई
Comment by बृजेश नीरज on July 5, 2013 at 6:35pm

आपके इस प्रयास पर आपको ढेरों बधाइयां। सादर!


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on July 5, 2013 at 5:32pm

प्रिय  सरिता जी वाह बहुत सुन्दर भाव पूर्ण दोहों पर प्रयास किया है  बाकी प्रिय प्राची जी के कहने के बाद कुछ नहीं रह जाता कहने के लिए ,बहुत बहुत बधाई स्वीकारें 

Comment by Sarita Bhatia on July 5, 2013 at 10:21am

आदरणीय रविकर जी बहुत खूब शुक्रिया sir आपका 


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Dr.Prachi Singh on July 5, 2013 at 10:10am

आ० सरिता भाटिया जी 

बहुत सुन्दर सुकोमल भाव संजोये सुप्रभात के सुन्दर दोहों के लिए बहुत बहुत बधाई 

आपने दोहा छंद के शिल्प का निर्वहन करने का अच्छा प्रयत्न किया है, किन्तु निम्न दोहों पर गौर कीजिये 

सुखद सन्देश जो मिले ,अधर आय मुस्कान|..विषम चरण में गेयता बाधित है इसे यदि (सुखद मिले सन्देश जो)ऐसे किया जाए तो?
खुशिओं से हो वास्ता ,मिले हमेशा मान||.....वास्ता(२२)...विषम चरण का अंत सदैव १२ या १११ से ही किया जाता  है 

रविवार का दिवस अभी ,करलो आज विश्राम|..... विश्राम की गणना =(वि+आधा श् =२)+(रा =२)+(म=१)=५ होगी, आपने इसे ४गिना है...संयुक्त अक्षरों की मात्रा गणना करते वक्त संयुक्त अक्षर से पहले वाले वर्णाक्षर में आधा संयुक्ताक्षर जोड़ दिया जाता है.
बाकी कल सब देखना,रह गय हैं जो काम||

प्रयासरत रहें, गेयता और गणना सभी धीरे धीरे सधते जायेंगे 

बहराल यह बहुत सुंदर प्रयास हुआ है , आपको बहुत बहुत शुभकामनाएं 

सादर

Comment by रविकर on July 5, 2013 at 8:31am

यह परिवर्तन कैसा है आदरेया ?

क्या आदरणीय अजय जी संतुष्ट हैं-

सुबह सुहानी आ गई, लेकर शुभ सौगात |
अधरों पर मुस्कान धर, प्यार बसे दिन रात||

पूरे हों सपने सभी , मत रह उनसे दूर |
गम का ना हो सामना ,ख़ुशी मिले भरपूर||

तारे सारे छुप गए , आई प्यारी भोर |
आँगन खुशियों से भरे, मनवा नाचे मोर||

सुखद मिले सन्देश जो, अधर आय मुस्कान|
खुशिओं से हो वास्ता ,मिले हमेशा मान ||

लिए पुष्प-मुस्कान शुभ, रहो हमेशा पास |

मत उदास होना सखी , हो तुम बेहद ख़ास ||

दिवस आज रविवार का, करो मित्र विश्राम|
बाकी कल सब देखना, बचे रहे जो काम||

बीत चुका रविवार जब, त्याग तुरत विश्राम|
पूरे करलो अब सभी, छूट गए जो काम||
भोर सुहानी दे गई ,खुशिओं का पैगाम |
हर दिन ही लाये ख़ुशी ,करलो ऐसे काम ||

Comment by Sarita Bhatia on July 4, 2013 at 11:33pm

आदरणीय रविकर sir ,हार्दिक आभार 

Comment by Sarita Bhatia on July 4, 2013 at 11:33pm

नमस्कार आदरणीय अजय शर्मा जी 

आपने ज्यादा जो शब्द सुझाये हैं वोह मात्रा गणना को बिगाड़ रहे हैं 

आपने समय दिया इसके लिए शुक्रिया sir 

Comment by ajay sharma on July 4, 2013 at 10:35pm

सुबह सुहानी आ गई  ,लेकर शुभ सौगात |
अधर पर मुस्कान लिए, प्यार बसे दिन रात||       "adharo pe muskan liye" could be more rythemic 

पूरे हों सपने सभी ,रहो न उनसे दूर |
गम का ना हो सामना ,ख़ुशी मिले भरपूर||

तारे सारे छुप गए ,आई प्यारी भोर |
आँगन खुशिओं से भरे ,मनवा नाचे मोर||        " aangan bhar khushiya,n mile" in my opinion  

सुखद सन्देश जो मिले ,अधर आय मुस्कान|     sukhad sandesh"a" jo mile 
खुशिओं से हो वास्ता ,मिले हमेशा मान||

पुष्प सी मुस्कान लिए ,रहो हमेशा पास |          "phulo,n ki muskan liye" 
होना ना उदास कभी क्योंकि आप हो ख़ास||         hona kabhi udaas mat kyonki tum ho khas ------tum ka priyog zyada        

                                                             apnatva padarshit karta hai    

रविवार का दिवस अभी ,करलो आज विश्राम|     ravivaar ka divas hai kar lo tum vishram 
बाकी कल सब देखना,रह गय हैं जो काम||         baaki kal sab dhekhna , rah jaye jo kaam 

भोर सुहानी दे गई ,खुशिओं का पैगाम |    

हर दिन ही लाये ख़ुशी ,करलो ऐसे काम ||     wah wah wah

         ...........मौलिक व अप्रकाशित ...............

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

धर्मेन्द्र कुमार सिंह posted a blog post

जो कहता है मज़ा है मुफ़्लिसी में (ग़ज़ल)

1222 1222 122-------------------------------जो कहता है मज़ा है मुफ़्लिसी मेंवो फ़्यूचर खोजता है लॉटरी…See More
yesterday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . सच-झूठ

दोहे सप्तक . . . . . सच-झूठअभिव्यक्ति सच की लगे, जैसे नंगा तार ।सफल वही जो झूठ का, करता है व्यापार…See More
yesterday

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर posted a blog post

बालगीत : मिथिलेश वामनकर

बुआ का रिबनबुआ बांधे रिबन गुलाबीलगता वही अकल की चाबीरिबन बुआ ने बांधी कालीकरती बालों की रखवालीरिबन…See More
yesterday

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक ..रिश्ते
"आदरणीय सुशील सरना जी, बहुत बढ़िया दोहावली। इस प्रस्तुति हेतु हार्दिक बधाई। सादर रिश्तों के प्रसून…"
yesterday
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 156 in the group चित्र से काव्य तक
"  आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम, प्रस्तुति की सराहना के लिए आपका हृदय से आभार. यहाँ नियमित उत्सव…"
Sunday
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 156 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीया प्रतिभा पाण्डे जी सादर, व्यंजनाएँ अक्सर काम कर जाती हैं. आपकी सराहना से प्रस्तुति सार्थक…"
Sunday
Hariom Shrivastava replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 156 in the group चित्र से काव्य तक
"आपकी सूक्ष्म व विशद समीक्षा से प्रयास सार्थक हुआ आदरणीय सौरभ सर जी। मेरी प्रस्तुति को आपने जो मान…"
Sunday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 156 in the group चित्र से काव्य तक
"आपकी सम्मति, सहमति का हार्दिक आभार, आदरणीय मिथिलेश भाई... "
Sunday

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 156 in the group चित्र से काव्य तक
"अनुमोदन हेतु हार्दिक आभार सर।"
Sunday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 156 in the group चित्र से काव्य तक
"आ. भाई सौरभ जी, सादर अभिवादन।दोहों पर उपस्थिति, स्नेह और मार्गदर्शन के लिए बहुत बहुत आभार।"
Sunday

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 156 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय सौरभ सर, आपकी टिप्पणियां हम अन्य अभ्यासियों के लिए भी लाभकारी सिद्ध होती रही है। इस…"
Sunday

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 156 in the group चित्र से काव्य तक
"हार्दिक आभार सर।"
Sunday

© 2024   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service