For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

मित्रों दोहों के रूप में कुछ अपने जीवन के अनुभव और विचार प्रस्तुत कर रहा हूँ अपने विचार अवश्य रखें प्रसन्नता होगी

==========दोहे =========

पीर पराई देख के , नैनन नीर बहाय
दया जीव पे जो करे, वो मानव कहलाय

सब धर्मों का एक ही, तीरथ भारत देश
सबको देता ये शरण, कैसा भी हो वेश

मोक्ष आखिरी लक्ष्य है, हर मानव का दीप
मोती पाना कठिन है, गहरे सागर सीप

दीप जलाओ ज्ञान का, मन से मन का मेल
बाती जिसमें शास्त्र की, रीतों का हो तेल

मधु पाता श्रम जो करे, उसको मिलता मान
श्रम ही उत्तम मार्ग है,  श्रम का हो सम्मान

बादल बरसे हर बरस, फिर भी सूखा होय
संचय गुण जिसका नहीं, पटक पटक सिर रोय

ह्रदय द्वार को बंद कर, बाहर दीप जलाय
ब्रह्मा उसका क्या करे, कौन उसे समझाय

संदीप पटेल "दीप"

Views: 501

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Dr.Prachi Singh on July 14, 2012 at 7:14pm

इन सुन्दर दोहों के लिए आपको हार्दिक बधाई संदीप जी

Comment by UMASHANKER MISHRA on July 13, 2012 at 11:03pm

वाह भाई संदीप आपका ये सुफियानापन दोहों में सूफी संतो की आत्मा प्रवेश कर गई है...... जय हो ....बहुत सुन्दर

बधाई बधाई बधाई बधाई

Comment by SANDEEP KUMAR PATEL on July 13, 2012 at 3:41pm

आदरणीय आशीष जी, अलबेला सर जी, भ्रमर जी
आदरणीया रेखा जी , राजेश कुमारी जी , दीप्ति जी
आप सभी ने दोहे पसंद किये मेरा लिखना सफल हो गया
आपका अनुपम स्नेह मिला मेरे लेखन को इसके लिए आपका आभारी हूँ
ऐसे ही मार्गदर्शन और उत्साहवर्धन करते रहिये

Comment by Rekha Joshi on July 13, 2012 at 3:05pm

सदीप जी 

मोक्ष आखिरी लक्ष्य है, हर मानव का दीप 
मोती पाना कठिन है, गहरे सागर सीप ,एक से बढ़ कर एक बढ़िया दोहे ,बहुत बहुत बधाई  
Comment by deepti sharma on July 12, 2012 at 10:53pm

बहुत ही सुंदर दोहे भा गये बहुत बधाई 

Comment by SURENDRA KUMAR SHUKLA BHRAMAR on July 12, 2012 at 10:33pm

पीर पराई देख के , नैनन नीर बहाय
दया जीव पे जो करे, वो मानव कहलाय

मधु पाता श्रम जो करे, उसको मिलता मान 
श्रम ही उत्तम मार्ग है,  श्रम का हो सम्मान 

प्रिय संदीप जी अति उत्तम ...ऐसा हो जाए तो जग बदल ही जाए ....प्यारी रचना ..दोहों में जान आ गयी 

 ...बधाई 
भ्रमर ५  .

सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on July 12, 2012 at 10:14pm

बहुत सुन्दर दोहे दीप जी एक से बढ़कर एक 

Comment by Albela Khatri on July 12, 2012 at 9:43pm

गज़ब की दोहावली...........
अनुपम दोहावली
उत्तम दोहावली

बादल बरसे हर बरस, फिर भी सूखा होय
संचय गुण जिसका नहीं, पटक पटक सिर रोय

___वाह वाह संदीप पटेल दीप जी...बधाई !

Comment by आशीष यादव on July 12, 2012 at 9:20pm

कथ्य एवँ शिल्प, दोनो प्रकार से उत्तम दोहे।
बधाई स्वीकार करें।

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Nilesh Shevgaonkar commented on Nilesh Shevgaonkar's blog post ग़ज़ल नूर की - तो फिर जन्नतों की कहाँ जुस्तजू हो
"आ. समर सर,मिसरा बदल रहा हूँ ..इसे यूँ पढ़ें .तो राह-ए-रिहाई भी क्यूँ हू-ब-हू हो "
10 hours ago
Nilesh Shevgaonkar commented on Nilesh Shevgaonkar's blog post ग़ज़ल नूर की - तो फिर जन्नतों की कहाँ जुस्तजू हो
"धन्यवाद आ. समर सर...ठीक कहा आपने .. हिन्दी शब्द की मात्राएँ गिनने में अक्सर चूक जाता…"
11 hours ago
Samar kabeer commented on Nilesh Shevgaonkar's blog post ग़ज़ल नूर की - तो फिर जन्नतों की कहाँ जुस्तजू हो
"जनाब नीलेश 'नूर' जी आदाब, अच्छी ग़ज़ल हुई, बधाई स्वीकार करें । 'भला राह मुक्ति की…"
yesterday
Chetan Prakash replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 159 in the group चित्र से काव्य तक
"आ. प्रतिभा पाण्डे जी, सार छंद आधारित सुंदर और चित्रोक्त गीत हेतु हार्दिक बधाई। आयोजन में आपकी…"
Sunday
Chetan Prakash replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 159 in the group चित्र से काव्य तक
"आ. अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव जी,छन्नपकैया छंद वस्तुतः सार छंद का ही एक स्वरूप है और इसमे चित्रोक्त…"
Sunday
Chetan Prakash replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 159 in the group चित्र से काव्य तक
"आ. अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव जी, मेरी सारछंद प्रस्तुति आपको सार्थक, उद्देश्यपरक लगी, हृदय से आपका…"
Sunday
Chetan Prakash replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 159 in the group चित्र से काव्य तक
"आ. प्रतिभा पाण्डे जी, आपको मेरी प्रस्तुति पसन्द आई, आपका हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।"
Sunday
pratibha pande replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 159 in the group चित्र से काव्य तक
"हार्दिक आभार आदरणीय भाई लक्ष्मण धामी जी"
Sunday
pratibha pande replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 159 in the group चित्र से काव्य तक
"हार्दिक आभार आदरणीय "
Sunday
pratibha pande replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 159 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय अखिलेश जी उत्साहवर्धन के लिये आपका हार्दिक आभार। "
Sunday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 159 in the group चित्र से काव्य तक
"आ. प्रतिभा बहन, सादर अभिवादन। सुंदर छंद हुए हैं। हार्दिक बधाई।"
Sunday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 159 in the group चित्र से काव्य तक
"आ. भाई अखिलेश जी, सादर अभिवादन। चित्रानुरूप उत्तम छंद हुए हैं। हार्दिक बधाई।"
Sunday

© 2024   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service