For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

क्यूँ रोकते द्रौपदी को

जब कर्ण लक्ष्य भेद में माहिर था

अपमान कराते द्रौपदी से उसका, जानते थे वो ज्येष्ठ पुत्र है कुंती का||

 

युद्ध से पहले क्यूँ न बताते

रंगमच के बाद ही क्यूँ न बताते

सुतपुत्र नहीं तू ज्येष्ठ पुत्र है, मेरी बुआ तू कुंती का||
 

क्या सच है कृष्णा

शान्ति दूत बन आएं थे

युद्ध नहीं वो शान्ति चाहते, क्या ये सब उनके भाव बतलाएँ थे।।

 

जहर घुलता जब बहती हवा में

विष जुबा में घुलता है

अच्छे-अच्छे कड़वे होते, वाणी में मधु-सुधा न कहीं मिलता है।।

 

दोहरी भूमिका न ज्यादा चलती

क्यूँ छवि न अपनी बदल सके

युद्ध तो पहले निश्चित था ये, भरी सभा में बस शब्दों के थे वार चले।।

 

मिले पाँच गाँव नहीं तो क्या

जा पांडवों को समझाएँ थे

वापस चलो अज्ञातवास में, न वापस फिर लौट कर आयेंगे।।

 

नहीं लेंगे अधिकार भी अपना

पांडव वन को फिर जायेंगे

अधिकार मांगने जीवन का, न वापस कभी फिर आयेंगे।।

 

क्यूँ न कहा था केशव ने भी

मैं युद्ध नही होने दूँगा

शान्ति हेतु आया हूँ मैं, बिन लिए हक के वापस जाऊँगा।।

 

क्या दे नही सकते पांडव बलिदान ये

छोड़ कुरुक्षेत्र न जा सके

लाखों की जान की ख़ातिर, पाँच जान न गँवा सके।।

 

क्या विश्व शान्ति की ख़ातिर

बिन राज के रह सके

इतना दु:ख तो सह चुके थे, पांडव क्यूँ थोड़ा और न सके।।

 

खुश रहो तुम सारा राज्य पाकर

दु:ख आजीवन वो पायेंगे

विश्व में शान्ति रखने को, वो सब कुछ सहते जायेंगे।।

 

दिल में बसेंगे हर जन के वो

बस सम्राट नहीं कहलायेंगे

काल ग्रंथ के पन्नों पर, एक दिन वो श्रेष्ठ पद को पायेंगे।।

 

युगपुरुष बन क्यूँ वो समाज के

मिलकर थे न कहे सके

लाखों के जीवन की रक्षा हेतु, प्राप्त पांडव बिन राज्य के मर जायेंगे।।

 

सभी यौद्धा चाहते शायद 

संग्राम में बाहुबल आजमाएंगे

पांडव कौरव तो एक बहाना, धर्म-अधर्म समर में मिलकर साथ निभायेंगे।।

 

ईश्वर होकर भी दु:ख हरे न

पांडवों को जिनसे गहरा रिश्ता था

चमत्कार भी न कोई करते, जग जिनको ईश्वर कहता था||

 

कर्म का मोल था सबको सिखाना

कृष्ण का मकसद इतना था

नई पीढ़ी को नई शिक्षा देना, धर्म रक्षा का पाठ सिखाना था||

 

मर नहीं सकते जो वीर थे

उनको छल से मरना था

धरणी का था भार हरना, जिसमे कर्म सभी को करना था||

 

भूमि पर अवतार धरे जो

शायद नियति उनको रोका था

निर्धारित था ये युद्ध पहले से, सबको इसमे मोहरा बनना था||

 

भूमिका निभाना सभी को अपनी

नियति सबकी बन गया था

सूत्रधार बने कृष्ण तो केवल, वीर-महावीरों को इसमें मरना था||

स्व्रचित व मौलिक रचना 

Views: 57

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post दोहा दसक- झूठ
"आ. भाई सौरभ जी, सादर अभिवादन। दोहों पर आपकी उपस्थिति और प्रशंसा से लेखन सफल हुआ। स्नेह के लिए आभार।"
yesterday
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . पतंग
"आदरणीय सौरभ जी सृजन के भावों को आत्मीय मान से सम्मानित करने का दिल से आभार आदरणीय "
yesterday
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post शर्मिन्दगी - लघु कथा
"आदरणीय सौरभ जी सृजन के भावों को मान देने एवं सुझाव का का दिल से आभार आदरणीय जी । "
yesterday
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . जीत - हार
"आदरणीय सौरभ जी सृजन पर आपकी समीक्षात्मक प्रतिक्रिया एवं अमूल्य सुझावों का दिल से आभार आदरणीय जी ।…"
yesterday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-171
"आ. भाई चेतन जी, सादर अभिवादन। सुंदर गीत रचा है। हार्दिक बधाई।"
Monday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-171
"आ. भाई सुरेश जी, अभिवादन। सुंदर गीत हुआ है। हार्दिक बधाई।"
Monday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-171
"आ. भाई सुशील जी, सादर अभिवादन। सुंदर दोहे हुए हैं।भाई अशोक जी की बात से सहमत हूँ। सादर "
Monday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-171
"दोहो *** मित्र ढूँढता कौन  है, मौसम  के अनुरूप हर मौसम में चाहिए, इस जीवन को धूप।। *…"
Monday
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-171
"  आदरणीय सुशील सरना साहब सादर, सुंदर दोहे हैं किन्तु प्रदत्त विषय अनुकूल नहीं है. सादर "
Sunday
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-171
"आदरणीय चेतन प्रकाश जी सादर, सुन्दर गीत रचा है आपने. प्रदत्त विषय पर. हार्दिक बधाई स्वीकारें.…"
Sunday
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-171
"  आदरणीय सुरेश कुमार 'कल्याण' जी सादर, मौसम के सुखद बदलाव के असर को भिन्न-भिन्न कोण…"
Sunday
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . धर्म
"आदरणीय सौरभ जी सृजन के भावों को मान देने का दिल से आभार आदरणीय "
Sunday

© 2025   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service