For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

आदरणीय काव्य-रसिको,

सादर अभिवादन !

 

चित्र से काव्य तक छन्दोत्सव का आयोजन लगातार क्रम में इस बार छियासठवाँ आयोजन है.

 

आयोजन हेतु निर्धारित तिथियाँ  

21 अक्तूबर 2016 दिन शुक्रवार से 22 अक्तूबर 2016 दिन शनिवार तक


इस बार पिछले कुछ अंकों से बन गयी परिपाटी की तरह ही दोहा छन्द तो है ही, इसके साथ पुनः कुकुभ छन्द को रखा गया है. - 

दोहा छन्द और ताटंक छन्द

 

ताटंक छन्द पर आधारित रचनाओं के लिए बच्चन की मधुशाला का उदाहरण ले सकते हैं. 

 

हम आयोजन के अंतरगत शास्त्रीय छन्दों के शुद्ध रूप तथा इनपर आधारित गीत तथा नवगीत जैसे प्रयोगों को भी मान दे रहे हैं.

इन छन्दों को आधार बनाते हुए प्रदत्त चित्र पर आधारित छन्द-रचना करनी है. 

प्रदत्त छन्दों को आधार बनाते हुए नवगीत या गीत या अन्य गेय (मात्रिक) रचनायें भी प्रस्तुत की जा सकती हैं.  

[प्रस्तुत चित्र अंतरजाल से प्राप्त हुआ है]

रचनाओं की संख्या पर कोई बन्धन नहीं है. किन्तु, उचित यही होगा कि एक से अधिक रचनाएँ प्रस्तुत करनी हों तो दोनों छन्दों में रचनाएँ प्रस्तुत हों.   

 

केवल मौलिक एवं अप्रकाशित रचनाएँ ही स्वीकार की जायेंगीं.

दोहा छन्द के मूलभूत नियमों से परिचित होने के लिए यहाँ क्लिक करें

  

ताटंक छन्द के मूलभूत नियमों से परिचित होने के लिए यहाँ क्लिक करें

जैसा कि विदित है, अन्यान्य छन्दों के विधानों की मूलभूत जानकारियाँ इसी पटल के भारतीय छन्द विधान समूह में मिल सकती है.

 

********************************************************

आयोजन सम्बन्धी नोट :

फिलहाल Reply Box बंद रहेगा जो 21 अक्तूबर 2016 दिन शुक्रवार से 22 अक्तूबर 2016 दिन शनिवार तक यानी दो दिनों केलिए रचना-प्रस्तुति तथा टिप्पणियों के लिए खुला रहेगा.

 

अति आवश्यक सूचना :

  1. रचना केवल स्वयं के प्रोफाइल से ही पोस्ट करें, अन्य सदस्य की रचना किसी और सदस्य द्वारा पोस्ट नहीं की जाएगी.
  2. नियमों के विरुद्ध, विषय से भटकी हुई तथा अस्तरीय प्रस्तुति को बिना कोई कारण बताये तथा बिना कोई पूर्व सूचना दिए हटाया जा सकता है. यह अधिकार प्रबंधन-समिति के सदस्यों के पास सुरक्षित रहेगा, जिस पर कोई बहस नहीं की जाएगी.
  3. सदस्यगण संशोधन हेतु अनुरोध  करेंआयोजन की रचनाओं के संकलन के प्रकाशन के पोस्ट पर प्राप्त सुझावों के अनुसार संशोधन किया जायेगा.
  4. आयोजनों के वातावरण को टिप्पणियों के माध्यम से समरस बनाये रखना उचित है. लेकिन बातचीत में असंयमित तथ्य न आ पायें इसके प्रति संवेदनशीलता आपेक्षित है.
  5. इस तथ्य पर ध्यान रहे कि स्माइली आदि का असंयमित अथवा अव्यावहारिक प्रयोग तथा बिना अर्थ के पोस्ट आयोजन के स्तर को हल्का करते हैं.
  6. रचनाओं पर टिप्पणियाँ यथासंभव देवनागरी फाण्ट में ही करें. अनावश्यक रूप से रोमन फाण्ट का उपयोग  करें. रोमन फ़ॉण्ट में टिप्पणियाँ करना एक ऐसा रास्ता है जो अन्य कोई उपाय न रहने पर ही अपनाया जाय.
  7. रचनाओं को लेफ़्ट अलाइंड रखते हुए नॉन-बोल्ड टेक्स्ट में ही पोस्ट करें. अन्यथा आगे संकलन के क्रम में संग्रहकर्ता को बहुत ही दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.

छंदोत्सव के सम्बन्ध मे किसी तरह की जानकारी हेतु नीचे दिये लिंक पर पूछताछ की जा सकती है ...
"ओबीओ चित्र से काव्य तक छंदोत्सव" के सम्बन्ध मे पूछताछ

"ओबीओ चित्र से काव्य तक छंदोत्सव" के पिछ्ले अंकों को यहाँ पढ़ें ...

विशेष :

यदि आप अभी तक  www.openbooksonline.com  परिवार से नहीं जुड़ सके है तो यहाँ क्लिक कर प्रथम बार sign up कर लें.

 

मंच संचालक
सौरभ पाण्डेय
(सदस्य प्रबंधन समूह)
ओपन बुक्स ऑनलाइन डॉट कॉम

Views: 12044

Replies are closed for this discussion.

Replies to This Discussion

आदरणीय वासुदेव भाई , उत्साह वर्धन के लिये आपका बहुत आभार ।

आदरणीय गिरिराज जी चित्र को परिभाषित करती इस सुन्दर रचना के लिए आपको हार्दिक बधाई |

जनाब गिरिराज भंडारी जी आदाब,प्रदत्त चित्र पर बढ़िया दोहे लिखे आपने,इस प्रस्तुति पर दिल से बधाई स्वीकार करें ।

आदरनीय समर भाई , हौसला अफज़ाई का बहुत शुक्रिया आपका ।

गहरे यथार्थ व कटाक्ष पूर्ण दोहों के साथ बेहतरीन प्रस्तुति के लिए हृदयतल से बहुत बहुत बधाई आपको आदरणीय गिरिराज भंडारी साहब। दूसरी रचना की प्रतीक्षा रहेगी।

 मोहतरम  जनाब  गिरिराज   साहिब  , प्रदत्त चित्र को परिभाषित करते सुन्दर दोहों   के लिए मुबारकबाद क़ुबूल फरमाएं ----

आदरनीय तस्दीक भाई , उत्साह वर्धन के लिये आपका बहुत बहुत शुक्रिया ।

आदरणीय गिरिराज भंडारी साहब सादर, प्रदत्त चित्र पर बहुत सुंदर दोहे रचे हैं साहब. बहुत-बहुत बधाई स्वीकारें. सादर.

आदरणीय अशोक भाई , दोहों की सराहना के लिये आपका हृदय से आभारी हूँ ।

आदरणीय गिरिराज भाई, आपकी रचनाओं में अकसर उनकी शैल्पिकता को लेकर कुछ भी कहने को नहीं होता. यह आपकी सचेत दृष्टि का परिचायक है. भाव पक्ष से भी रचनाओं को भरपूर सहयोग मिलता है. इस् प्रस्तुति के लिए हार्दिक बधाई. वैसे, जाने क्यों मुझेप्रतीत हो रहा है कि ये दोहे ताबड़तोड़ ढंग से लिखे और प्रस्तुत किये गये हैं. इस हेतु मैं कोई प्रत्यक्ष कारण तो नहीं दूँगा लेकिन इशारा अवश्य करता हूँ. विश्वास है, आप अन्यथा न लेंगे.

पहले दोहे में पहला पद (पंक्ति) बिल्कुल स्पष्ट है. लेकिन दूसरी पंक्ति का विन्यास अर्थ को सटीक नहीं रखता प्रतीत होता. ऐसा मुझे भान हो रहा है और मैं गलत भी हो सकता हूँ.
मन का अँधियारा यदि दिन को रात नहीं कर पा रहा है तो यह एक सकारात्मक पहलू को इंगित करती दशा हुई न ? इसके प्रति फिर कैसी शिकायत ? जो कि इस दोहे से अनायास उभर कर आ रही है ?

इसी तरह से दूसरे दोहे को देखिये.
पुस्तक मेरे हाथ में होने से दुश्मन को क्या संदेश जायेगा कि हम बलशाली हो गये हैं ? पुस्तक या इसके रूप भी कई होते हैं. पुस्तकों का एक नकारात्मक रूप ब्रोशर भी होता है. जो किसी वाद विशेष का स्कूल इलाके में बँटवा कर अपनी मंशा न केवल ज़ाहिर करता है बल्कि क्षेत्र के डेमोग्रफिकल या वैचारिक बदलाव का भी वाहक होता है. बिहार का पूर्वी इलाका या दक्षिण छत्तीसगढ़ का इलाका प्रत्यक्ष उदाहरण है.

इसी तरह चौथे दोहे दोहे में पहली पंक्ति का पहला चरण जहाँ बहुवचन की संज्ञा को इंगित करती है वहीं दूसरा चरण तुलनात्मकता में अचानक एकवचन संज्ञा की चर्चा कर बैठती है. इसे ’अनपढ करते शोर’ करने से बचा जा सकता था. इसी तरह चौथे चरण को भी ठीक किया जाय, पत्थर पड़ा दिमाग़ में, वे ही हैं मुँहज़ोर’

तीसरे और पाँचवें दोहे के लिए बार-बार बधाइयाँ.

विश्वास है, मैं अपनी बात ससंदर्भ कह पाया. 
सादर

आदरणीय सौरभ भाई , आपका अन्दाज़ा किसी सीमा तक  सही है --
// जाने क्यों मुझेप्रतीत हो रहा है कि ये दोहे ताबड़तोड़ ढंग से लिखे और प्रस्तुत किये गये हैं // 

जल्दबाजी उतनी नही थी पर थी ज़रूर  क्यों कि  वायरल फीभर के बाद कुछ सूझ ही नही रहा था , मन कुछ लिखने मे लग ही नही रहा था ।

सूनी राहें बंद घर , कहते अपनी बात

मन का  अँधियारा करे , कैसे दिन को रात      ---   मै कहना  ये चाहता था कि ,  मन का अँधियारा कैसे दिन को रात कर देता है ये  बात सूनी राहें और बन्द घर कह रहे हैं -- अगर ये अर्थ किसी तरीके से भी न  निकल रहा हो तो सुधार की कोशिश ज़रूर करूँगा , या आप कोई सुझाव दें तो स्वीकार है ।

पुस्तक मेरे हाथ हो , फौजी कर हथियार

तब कोई कैसे करे , अपनी सीमा पार            ---  यहाँ भाव मेरा यही थी कि -- मै ( विद्यार्थी ) अपना काम इमान दारी से करूँ  और फौजी भी अपना काम इमानदारी से करें तो कैसे अन्य कोई सीमा पार करके आ सकता है । अर्थात सभी अपना अपना काम इमान्दारी से करें तो कोई समस्या होगी ही नही ।

यहाँ भी आपका सुझाव आपेक्षित है , अगर वो बात मै कह न पाया होऊँ तो -- या मै ही कोशिश करूँगा सुधार की ।

चौथा शे र सही मे वचन दोष से ग्रस्त है , - वे ही हैं मुँहज़ोर’    ,  सही सुझाव है , संकलन मे सुधार   की प्रार्थना करूँगा ।

ऊपर के दोनो दोहे अगर किसी ढंग से वो अर्थ न दे पा रहे हों तो बताइयेगा , सुधार का प्रयास करूँगा । आपका हृदय से आभार ।

फौजी से वो क्यों डरे , जिसके मन ना कोर  

वो डर से भागे फिरें , जिनके मन में चोर---बिलकुल सही बात  कही है 

अच्छे दोहे लिखे हैं आद० गिरिराज जी ,बहुत बहुत बधाई .

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

रवि भसीन 'शाहिद' commented on Jaihind Raipuri 's blog post वो समझते हैं मस्ख़रा दिल हैं
"आदरणीय Jaihind Raipuri साहिब, नमस्कार। बढ़िया ग़ज़ल हुई है, बधाई स्वीकार करें। /ये मेरा…"
21 hours ago
आशीष यादव added a discussion to the group धार्मिक साहित्य
Thumbnail

चल मन अब गोकुल के धाम

चल मन अब गोकुल के धाम अद्भुत मनहर बाल रूप में मिल जाएंगे श्याम कि चल मन अब……………………….कटि करधनी शीश…See More
yesterday
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"आदरणीय अशोक भाईजी धन्यवाद ... मेरा प्रयास  सफल हुआ।"
Tuesday
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"वाह वाह वाह !!! बहुत दिनों बाद ऐसी लाजवाब प्रतिक्रिया पढने में आई है। कांउटर अटैक ॥ हजारों धन्यवाद…"
Tuesday
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"  आदरणीय शेख शाहज़ाद उस्मानी जी सादर, सरकारी शालाओं की गलत परम्परा की ओर ध्यान आकृष्ट कराती…"
Tuesday
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"सार्थक है आपका सुझाव "
Tuesday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"आदाब।‌ रचना पटल पर उपस्थिति और समीक्षाओं हेतु हार्दिक धन्यवाद आदरणीया प्रतिभा पाण्डेय जी। मेरी…"
Tuesday
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"हार्दिक धन्यवाद आदरणीया प्रतिभाजी ।  इसमें कुछ कमी हो सकती है लेकिन इस प्रकार के आयोजन शहरों…"
Tuesday
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"आदरणीय अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव साहब सादर, बिना सोचे बोलने के परिणाम पर सुन्दर और संतुलित लघुकथा…"
Tuesday
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"अमराई में उत्सव छाया,कोयल को न्यौता भिजवाया। मौसम बदले कपड़े -लत्ते, लगे झूमने पत्ते-…"
Tuesday
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"ठण्ड गई तो फागुन आया। जन मानस में खुशियाँ लाया॥ आम  लगे सब हैं बौराने। पंछी गाते सुर में…"
Tuesday
pratibha pande replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"लघुकथा किसी विसंगति से उभरती है और अपने पीछे पाठको के पीछे एक प्रश्न छोड़ जाती है। सबकुछ खुलकर…"
Tuesday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service