For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

रचनाओं को सम्मानित करने की एक अनूठी पहल @ महीने की सर्वश्रेष्ठ रचना ( Best Creation of the Month )

ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार के सभी सदस्यों को एडमिन का प्रणाम.
यह घोषित करते हुये मुझे अपार प्रसन्नता हो रही है कि OBO पर पोस्ट होने वाली अच्छी रचनाओं को सम्मानित करने की एक अनूठी पहल आपके OBO प्रबंधन टीम द्वारा की जा रही है, प्रत्येक महीने में ओपन बुक्स ऑनलाइन पर पोस्ट होने वाली रचनाओं से किसी एक सर्वश्रेष्ठ रचना को चुनकर उसे मुख्य पृष्ठ पर महीने की सर्वश्रेष्ठ रचना ( Best Creation of the Month ) के रूप में लेखक / लेखिका के छाया चित्र के साथ प्रकाशित किया जायेगा |

इसके लिये ओपन बुक्स ऑनलाइन के प्रधान संपादक की अध्यक्षता मे एक पांच सदस्यों की निर्णायक कमेटी बनाई गई है जो प्रत्येक महीने के 1 से लेकर माह की आखिरी तारीख तक पोस्ट होने वाली रचनाओं से अपनी-अपनी पसंद की किन्ही दो रचनाओं का चुनाव कर प्रधान संपादक को देंगे, पुनः उन चुनी हुई रचनाओ से प्रधान संपादक महोदय किन्ही एक रचना का चुनाव करेंगे जो उस महीने की सर्वश्रेष्ठ रचना होगी तथा उस रचना को "महीने की सर्वश्रेष्ठ रचना" के रूप मे अगले महीने के 5 तारीख तक मुख्य पृष्ठ पर प्रकाशित कर दिया जायेगा |
महीने की सर्वश्रेष्ठ रचना ( Best Creation of the Month ) के चयन का अंतिम निर्णय OBO के प्रधान संपादक का होगा तथा इसपर किसी भी सदस्य या पाठक को टिप्पणी करने का अधिकार नहीं होगा |

 

संशोधन :-

 

  • माह जुलाई से एक छोटा सा संशोधन किया गया है, तदनुपरांत अब महीने की सर्वश्रेष्ठ रचना का शीर्षक लिंक सहित व रचनाकार के छाया चित्र के साथ ओ बी ओ मुख्य पृष्ठ पर प्रकाशित किया जायेगा, पाठक रचना के शीर्षक पर क्लिक कर पूरी रचना पढ़ सकते है |

 

  • जनवरी 2012  से "महीने की सर्वश्रेष्ट रचना" को भी नगद पुरस्कार दिया जायेगा | 

           पुरस्कार का नाम      :- "महीने की सर्वश्रेष्ट रचना पुरस्कार"

           पुरस्कार की राशि     :- रु. 551/- मात्र ( अब 1100/-जनवरी 2013 से सशोधित) 
          पुरस्कार के प्रायोजक :- ( जनवरी 2012 से दिसंबर 2012 तक )

                                                     गोल्डेन बैंड इंटरटेनमेंट ( G-Band )
                                             H.O.F-315, Mahipal Pur-Ext. New Delhi.

 

जनवरी 2013 से पुरस्कार राशि रु. 1100/-  Ghrix Technologies (Pvt) Limited, Mohali  के सौजन्य से कर दिया गया है ।

New :- दिनांक १ जनवरी २०१४ के प्रभाव से प्रायोजक मिल जाने तक नगद पुरस्कार राशि प्रदान नहीं की जायेगी, यह पोस्ट इस हद तक संशोधित |

Views: 24388

Reply to This

Replies to This Discussion

गणेश बागी जी, मैं आचार्य संजीव "सलिल" जी की बात से पूर्णतय: सहमत हूँ कि "सर्वश्रेष्ठ ब्लॉग" की बजाय "सर्वश्रेष्ठ रचना" कहना ही सही होगा !
आचार्य जी और प्रधान संपादक जी के सुझाव के अनुसार, इस कालम का शीर्षक महीने की सर्वश्रेष्ठ रचना ( Best Creation of the Month ) कर दिया गया है |

माह March-२०११ / प्रकाशित 05.04.11 से 05.0511

रचनाकार :-श्री राजेश शर्मा

गृह स्थान :-ग्वालियर म.प्र.
शीर्षक :- "अक्षत,हल्दी छूकर सपने"


अक्षत,हल्दी छूकर सपने,द्वारे-द्वारे जाएंगे.

शायद कुछ लौटे आमंत्रण,अब स्वीकारे जाएँगे.

 

जबसे कोई मौन,दृगों पर,होकर एकाकार बँटा,

मन के भीतर जाने क्या-क्या,जाने कितनी बार बँटा.

गीतों के घर,मुझसे पहले,ये बँटवारे जाएँगे.

 

पूछे दो बूंदों का सागर,पनघट रीत कहाँ बैठा है,

दिखतीं जहाँ परिधियाँ केवल,मेरा मीत वहां बैठा है.

नहीं पहुचती जहाँ कल्पना,क्या हरकारे जाएँगे.

 

पलक-पाँवडों की पीड़ा ने,विकल किया फिरसे तन-मन,

बाहर खुशबू ,भीतर-भीतर,एक सुलगता चन्दन वन.

कैसे अंगारों पर चलकर,दिन,पखवारे जाएँगे.

 

काँधों पर सूरज को ढ़ोया,आँखों में बरसात कटी,

आते-जाते दिन बीता और,गाते-गाते रात कटी.

लेकर सजल उनींदी आँखें,हम भिनसारे जाएँगे.

महीने का सर्वश्रेष्ठ रचना चुने जाने पर राजेश जी को बहुत बहुत बधाई और शुभकामनायें...
rajesh ji ko haardik badhaaee > unka sashakt aur saarthak lekhan yoon hee chalta rahe !
अभिव्यक्ति की स्वतन्त्रता संवैधानिक अधिकार है, इससे किसी को वंचित नहीं किया जा सकता. आप अपने मानकों की घोषणा कर उस आधार पर जिसे चाहें पुरस्कृत करें पर उस पर मत व्यक्त करने से किसी को रोकना संविधान के विपरीत है.

नवोदितों को प्रोत्साहित करने के लिए विचार च्च्छा है. कृपया, मेरी सभी रचनाओं को इससे बाहर रखिए.

माह April-२०११ / प्रकाशित ०५.०५.११ से ०४.०६.११ तक

 

रचनाकार :-श्री अजय कुमार बोहत

गृह स्थान :-रूड़की, उत्तराखंड

वर्तमान स्थान :-दिल्ली
शीर्षक :- "हिंसा"

 

यूँ तो

बहुत पहले से
रखी थी
वह किताब शेल्फ में
उठा कर उसको
आज मैं जो पढने बैठा
उलटते-उलटते वर्क
न जाने क्या हुआ...!!!
की
हिल गयीं सब हर्फों की
बुनियादें
और
उखड-उखड कर
गिरने लगे शब्द..
मैं हैरान हूँ...
"स्पर्श था
उँगलियों में पहले
आज, मेरी उँगलियों में
नाखून हैं |

किन शब्दों में आपका धन्यवाद दूं सर, की आपकी कृपा-दृष्टी इस नाचीज़ की कृति पर पड़ी, और आपने मेरी रचना को,महीने की सर्वश्रेष्ठ रचना के रूप में सम्मानित किया मैं हृदये से आभारी हूँ आपका. लेकिन मेरी अपने साथी कवि मित्रों से क्षमा याचना है की, कृपया मेरी इस कृति को माह की एक श्रेष्ठ कृति के ही तौर पर देखें, सर्वश्रेष्ठ कृति के रूप में नहीं , क्यूँकि
"सर्वश्रेष्ट कृतियाँ तो केवल ईश्वर ही रचा करता है...." :)
सादर~

माह मई-२०११ / प्रकाशित ०५.०६.११ से ०५.०७.११

रचनाकार :-श्रीमती वंदना गुप्ता

गृह स्थान :-दिल्ली
शीर्षक :-"बंजर जमीन पर पौध नहीं उगा करती"

 

वो मेरे हाथ से

लकीरें चुरा ले गया

देखो कोई नज़्म

आज उतरी ही नही

हथेली पर फूल बनकर

रेखाओं के बिना

कुमकुम को तरसती

किसी विधवा की

सूनी माँग सी

सपाट हथेली

नही जानती

बंजर जमीन पर

पौध नही उगा करती

badhai ho vandana jee....

इस रचना के लिये पुनः बधाई.

आदरणीय Admin ji ,
                                  मेरी एक जिज्ञासा है कि क्यूँ ना कमेटी के सदस्यों  द्वारा चुनी गयी सभी दस रचनाओं के नाम भी  सार्वजनिक किये  जाएँ , इससे प्रतियोगिता कि पारदर्शिता भी बनी रहेगी एवं सदस्यों को भी पता रहेगा कि वे प्रतियोगिता में  किस चरण तक पहुँच सके हैं , धन्यवाद |

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अब, जबकि यह लगभग स्पष्ट हो ही चुका है कि OBO की आगे चलने की संभावना नगण्य है और प्रबंधन इसे ऑफलाइन…"
14 hours ago
amita tiwari posted a blog post

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें बेगुनाही और इन्साफ की बात क्यों सोचती हैं ये औरतें चुपचाप अहिल्या बन…See More
Friday
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post गर्भनाल कब कट पाती है किसी की
" मान्य,सौरभ पांडे जीआशीष यादव जी , , ह्रदय से आभारी हूँ. स्नेह बनाए रखियगा | सौरभ जी ने एक…"
Thursday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on amita tiwari's blog post बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें
"आदरणीया अमिताजी, तार्किकता को शाब्दिक कर तटस्थ सवालों की तर्ज में बाँधा जाना प्रस्तुति को रुचिकर…"
Thursday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी, आपकी प्रस्तुति निखर कर सामने आयी है. सभी शेर के कथ्य सशक्त हैं और बरबस…"
Thursday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय नीलेश भाई, आपका स्वागत है.     करेला हो अथवा नीम, लाख कड़वे सही, लेकिन रुधिर…"
Thursday
Nilesh Shevgaonkar replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय बाग़ी जी एवं कार्यकारिणी के सभी सदस्यगण !बहुत दुखद है कि स्थिथि बंद करने तक आ गयी है. आगे…"
Wednesday

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय अजय गुप्ता जी, आपकी भावनाओं और मंच के प्रति आपके जुड़ाव को शब्द-शब्द में महसूस किया जा सकता…"
May 13
amita tiwari and आशीष यादव are now friends
May 11
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post प्यादे मान लिये जाते हैं मात्र एक संख्या भर
"मान्यवर  सौरभ पांडे जी , सार्थक और विस्तृत टिप्पणी के लिए आभार."
May 11
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post भ्रम सिर्फ बारी का है
"आशीष यादव जी , मेरा संदेश आप तक पहुंचा ,प्रयास सफल हो गया .धन्यवाद.पर्यावरण को जितनी चुनौतियां आज…"
May 11
बृजेश कुमार 'ब्रज' commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'
"आदरणीय धामी जी सारगर्भित ग़ज़ल कही है...बहुत बहुत बधाई "
May 11

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service