For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

सुकून-ओ-अम्न पर कसनी ज़िमाम अच्छी नहीं हरगिज़(५० )


सुकून-ओ-अम्न पर कसनी ज़िमाम अच्छी नहीं हरगिज़
अगर पैहम है तकलीफ़-ए-अवाम अच्छी नहीं हरगिज़
**
निज़ामत देखती रहती वतन में क़त्ल-ओ-गारत क्यों
नज़रअंदाज़ की खू-ए-निज़ाम अच्छी नहीं हरगिज़
**
न रोके तिफ़्ल की परवाज़ कोई भी ज़माने में
कभी सपने के घोड़े पर लगाम अच्छी नहीं हरगिज़
**
किसी को हक़ नहीं है ये कि ले क़ानून हाथों में
मगर सूरत वतन में है ये आम अच्छी नहीं हरगिज़
**
क़ज़ा को घर बुलाना है तुम्हें तो ख़ूब पी लेना
वगरना मय है पक्की या है ख़ाम अच्छी नहीं हरगिज़
**
शग़ल कोई ज़रूरी है मुहब्बत और पीरी में
शब-ए-ग़म और तन्हाई की शाम अच्छी नहीं हरगिज़
**
ज़माना आ गया औलाद चाहे आज आज़ादी
किसी सूरत अब इन पर रोकथाम अच्छी नहीं हरगिज़
**
कभी फ़तवा ये जारी कर तरक़्क़ी में इज़ाफ़ा हो
सियासत मज़हबी हर वक़्त इमाम अच्छी नहीं हरगिज़
**
'तुरंत' इक बार जो ठानी कि छूना आसमाँ तुमको
तो मेहनत में किसी सूरत ख़िराम अच्छी नहीं हरगिज़
**
गिरधारी सिंह गहलोत 'तुरंत ' बीकानेरी |
२७/०६/२०१९
शब्दार्थ - ज़िमाम =नकेल ,पैहम =निरंतर,
खू-ए-निज़ाम=व्यवस्था की आदत ,
तिफ़्ल=बच्चा , ख़ाम=कच्ची
ख़िराम=मंद गति

(मौलिक एवं अप्रकाशित )

Views: 567

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by गिरधारी सिंह गहलोत 'तुरंत ' on July 20, 2019 at 2:50pm

शुक्रिया आदरणीय गिरिराज भंडारी जी 


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by गिरिराज भंडारी on July 7, 2019 at 2:21pm

आदरनीय गिरधारी भाई , बड़ी खूब सूरत ग़ज़ल कही , हार्दिक बधाई स्वीकार करें

Comment by Samar kabeer on July 1, 2019 at 6:58pm

//ज़रूरी शग़्ल है कोई मुहब्बत और पीरी में//

ये मिसरा अब ठीक है ।

//ख़िराम लूगत में स्त्रीलिंग ही लिखा था इसलिए इतेमाल किया//

आपकी लूग़त ग़लत जानकारी दे रही है,"ख़िराम" शब्द पुल्लिंग है ।

Comment by गिरधारी सिंह गहलोत 'तुरंत ' on July 1, 2019 at 4:22pm

आदरणीय  Samar kabeer साहेब ,आदाब  ,आपकी 

हौसला अफजाई और ज़र्रानवाज़ी का तहेदिल से शुक्रिया |शादो आबादो सेहतयाब रहें |  नवाज़िशो करम क़ायम रहे |इस मिसरे को इस प्रकार संशोधित किया है -ज़रूरी शग़्ल है कोई मुहब्बत और पीरी में, ख़िराम लूगत में स्त्रीलिंग ही लिखा था इसलिए इतेमाल किया | सादर 

Comment by Samar kabeer on June 30, 2019 at 12:26pm

जनाब गिरधारी सिंह गहलोत 'तुरंत' जी आदाब,ग़ज़ल का अच्छा प्रयास हुआ है,बधाई स्वीकार करें ।

'शग़ल कोई ज़रूरी है मुहब्बत और पीरी में'

इस मिसरे में 'शग़ल' ग़लत है,सहीह शब्द है "शग़्ल"21,इसके हिसाब से मिसरा बदलने का प्रयास करें ।

 
'तो मेहनत में किसी सूरत ख़िराम अच्छी नहीं हरगिज़'

इस मिसरे में 'ख़िराम' शब्द पुल्लिंग है,देखियेगा ।

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Admin added a discussion to the group चित्र से काव्य तक
Thumbnail

'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 178

आदरणीय काव्य-रसिको !सादर अभिवादन !!  ’चित्र से काव्य तक’ छन्दोत्सव का यह एक सौ…See More
10 hours ago
amita tiwari posted a blog post

गर्भनाल कब कट पाती है किसी की

कहीं भी कोई भी माँ अमर तो नहीं होती एक दिन जाना होता ही है सब की माताओ को फिर भी जानते बूझते भी…See More
yesterday
vijay nikore commented on Sushil Sarna's blog post दोहा दशम. . . . . उम्र
"भाई सुशील जी, सारे दोहे जीवन के यथार्थ में डूबे हुए हैं.. हार्दिक बधाई।"
yesterday
vijay nikore posted a blog post

प्यार का पतझड़

एक दूसरे में आश्रय खोजतेभावनात्मक अवरोधों के दबाव मेंकभी ऐसा भी तो होता है ...समय समय से रूठ जाता…See More
yesterday
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185
"प्रारम्भ (दोहे) अंत भला तो सब भला, कहते  सब ये बात। क्या आवश्यक है नहीं, इक अच्छी…"
Sunday
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185
"आदरणीय  जयहिंद रायपुरी जी अच्छा हायकू लिखा है आपने. किन्तु हायकू छोटी रचना है तो एक से अधिक…"
Sunday
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185
"हाइकु प्रारंभ है तो अंत भी हुआ होगा मध्य में क्या था मौलिक एवं अप्रकाशित "
Saturday
Admin replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185
"स्वागतम"
Friday
Admin posted a discussion

"ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185

आदरणीय साहित्य प्रेमियो,जैसाकि आप सभी को ज्ञात ही है, महा-उत्सव आयोजन दरअसल रचनाकारों, विशेषकर…See More
Apr 8
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post वो समझते हैं मस्ख़रा दिल हैं
"आदरणीय रवि भसीन 'शाहिद ' जी सादर अभिवादन प्रथम तो मैं क्षमाप्रार्थी हूँ देरी से आने की…"
Apr 7
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा दशम. . . . . उम्र

दोहा दशम् . . . . उम्रठहरी- ठहरी उम्र अब, करती एक सवाल ।कहाँ गई जब जिंदगी, रहती थी खुशहाल ।।यादों…See More
Apr 6
रवि भसीन 'शाहिद' commented on Jaihind Raipuri 's blog post वो समझते हैं मस्ख़रा दिल हैं
"आदरणीय Jaihind Raipuri साहिब, नमस्कार। बढ़िया ग़ज़ल हुई है, बधाई स्वीकार करें। /ये मेरा…"
Apr 3

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service