For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

गीतिका/सतविन्द्र कुमार राणा

आधार छन्द -- वाचिक भुजंगप्रयात
मापनी - 122 122 122 122
समान्त-- आ
पदान्त -- है
गीतिका
-------------------------------------------

बिना कर्म के कब किसे कुछ मिला है
करे कर्म जो साथ उसके खुदा है।

लिए माल को आज चिल्ला रहा जो
गरीबी है' क्या वो नहीं जानता है।

सदा श्रम से' सींचा है' जिसने जमीं को
उसी से ही' तो अन्न सबको मिला है।

नहीं मिलता' उसको जो है चाहता वो
बहुत कुछ मगर उसने सब को दिया है।

सही कर्म हो सबके कुछ इस तरह से
कि जिनसे सभी का ही तो फायदा है।

यूँ राणा समझ बनती जाए सभी की
सही जीने का जो हुआ कायदा है।

मौलिक एवं अप्रकाशित

Views: 833

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by सतविन्द्र कुमार राणा on February 1, 2017 at 12:04pm
आदरणीय समर कबीर जी सादर नमन!इबी ए तनावुर के बारे में जो अंदाजा आदरणीय गोपाल सर के संकेत से लगा पाया था वह,ससटीक नहीं था।आपके मार्गदर्शन से इस ऐब को ठीक से समझ पाया।आपके इस मार्गदर्शन के लिए तहे दिल शुक्रिया!
Comment by Samar kabeer on December 29, 2016 at 2:44pm
'के क़ब से सींचा,'उसी से','सबके कुछ',और 'जिनसे सभी'इन शब्दों में ऐब-ए-तनाफ़ुर नहीं है,'के कब'में 'क'में ए की मात्रा लगी है,इसी तरह दूसरे शब्दों में भी मात्रा लगी है इसलिए ये तनाफ़ुर का दोष नहीं माना जायेगा,मिसाल के तौर पर 'राह हमारी'यानी पहले शब्द का आख़री अक्षर और उसके बाद वाले शब्द का पहला अक्षर समान होगा तब ये दोष होगा,अन्यथा नहीं ।
Comment by सतविन्द्र कुमार राणा on December 29, 2016 at 8:12am
आदरणीय गोपाल सर,ऐब ए त्नाफुर के बारे में पहले नहीं जानता था।आपने ज्ञान कराया उसके लिए आभारी हूँ।सादर वन्दन
Comment by सतविन्द्र कुमार राणा on December 4, 2016 at 11:14pm
आदरणीय डॉ गोपाल सर मैंने भुजंग प्रयात मीटर पर गीतिका लिखने का ही प्रयास किया है।यह उर्दू गजल की ही तरह है।पर इसमें भी अरूज़ के ही नियम लगते हैं क्या,इसमें मुझे संशय है।मैं इस विषय में मार्गदर्शन का तलबगार हूँ!सादर नमन संग आभार!
Comment by सतविन्द्र कुमार राणा on December 4, 2016 at 11:11pm
आदरणीय विजय निकोरे जी,सादर हारदिक आभार,सादर नमन!
Comment by सतविन्द्र कुमार राणा on December 4, 2016 at 11:10pm
आदरणीय लक्ष्मण लड़ीवाला सर आभार!
Comment by डॉ गोपाल नारायन श्रीवास्तव on December 3, 2016 at 12:46pm

अ०  सतविंदर जी , गीतिका लिखकर आपने कन्फ्यूज कर दिया .  भुजंगप्रयात के मीटर पर बहरे मुतकारिब मुसमन सालिम फ़ऊलुन फ़ऊलुन फ़ऊलुन फ़ऊलुन    122 122 122 122 में आपने गजल लिखी है . प्रयास बढ़िया  है .

  के कब , से सींचा , उसी से , सबके कुछ  और  जिनसे सभी' में ऐब -ए -तनाफुर है .

Comment by vijay nikore on December 2, 2016 at 3:37pm

 सुन्दर रचना के लिए बधाई

Comment by लक्ष्मण रामानुज लडीवाला on December 1, 2016 at 4:21pm

सुंदर प्रस्तुति 

Comment by सतविन्द्र कुमार राणा on December 1, 2016 at 4:16pm
आदरणीय समर कबीर जी सादर नमन,प्रयास की पसन्दगी और स्नेहिल प्रोत्साहन के लिए सादर आभार!

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

pratibha pande replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"आदरणीय मिथिलेश जी के कहे से मैं भी सहमत हूँ। कैलेंडर प्रथम सप्ताह में आ जाय और हफ्ते बाद सभी आयोजन…"
14 hours ago
Dayaram Methani replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सभी आदरणीय को नमस्कार। आदरणीय तिलक राज कपूर जी का ये उत्तम विचार है। अगर इसमें कुछ परेशानी हो तो एक…"
yesterday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . .युद्ध

दोहा सप्तक. . . . . युद्धहरदम होता युद्ध का, विध्वंसक परिणाम ।बेबस जनता भोगती ,  इसका हर  अंजाम…See More
yesterday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"इस सारी चर्चा के बीच कुछ बिन्दु और उभरते हैं कि पूरे महीने सभी आयोजन अगर ओपन रहेंगे तो…"
yesterday
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"आदरणीय, नमस्कार  यह नव प्रयोग अवश्य सफलता पूर्वक फलीभूत होगा ऐसा मेरा विश्वास है तथा हमें…"
Thursday
Sushil Sarna replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सुझाव सुन्दर हैं ।इससे भागीदारी भी बढ़गी और नवीनता भी आएगी । "
Thursday

मुख्य प्रबंधक
Er. Ganesh Jee "Bagi" replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
" कृपया और भी सदस्य अपना मंतव्य दें ।"
Wednesday
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"तरही का मुख्य उद्देश्य अभ्यास तक सीमित है, इस दृष्टि से और बहरों पर भी तरही मिसरे देना कठिन न होगा…"
Wednesday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . . घूस

दोहा सप्तक. . . . . घूस बिना कमीशन आजकल, कब होता है काम । कैसा भी हो काम अब, घूस हुई है आम ।। घास…See More
Tuesday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सादर नमस्कार। मुझे ऐसी ही एक चर्चा की अपेक्षा थी। आवश्यकता महसूस हो रही थी। हार्दिक धन्यवाद और…"
Tuesday

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार के सभी सम्मानित सदस्यों को सादर नमस्कार। आदरणीय तिलक राज कपूर सर द्वारा…"
Tuesday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सभी आदरणीय सदस्यों को नमस्कार, एक महत्वपूर्ण चर्चा को आरम्भ करने के लिए प्रबन्धन समिति बधाई की…"
Tuesday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service