For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

बहर २१२२ २१२२ २१२२ २१२

दोस्तों के वेश में देखो यहाँ दुश्मन मिले

चाह गुल की थी मगर बस खार के दंशन मिले |

यारों का अब क्या भरोसा, यारी के काबिल नहीं

जग में केवल रब ही है, जिन से ही सबके मन मिले|

गुन गुनाते थे कभी फूलों में भौरों की तरह

सुख कर गुल झड़ गए तो भाग्य में क्रंदन मिले  |

कोशिशें हों ऐसी हर इंसान का होवे भला

उद्यमी नेकी को शासक से भी अभिनन्दन मिले |

देश भक्तों ने है त्यागे प्राण औरों के लिए

उन शहीदों को भी सारे देश का वन्दन मिले |

मौलिक एवं अप्रकाशित 

 

Views: 509

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Ashok Kumar Raktale on September 13, 2016 at 2:17pm

वाह ! आदरणीय कालीपद प्रसाद मंडल जी सादर, बहुत अच्छी गजल हुई है. बहुत-बहुत बधाई स्वीकारें. सुख  या सूख  देख लें. सादर.

Comment by Kalipad Prasad Mandal on September 13, 2016 at 8:32am

आदरणीय गिरिराज जी, नमस्कार, देरी के लिए क्षमा प्रार्थी हूँ |

मैं बहर का पालन तो कर लेता हूँ परन्तु पढने में मुझे भी अटकाव महसूस होता है ; इसे दूर करने किये दूर करने के लिए कोई उपाय सुझाइए | फिलहाल अभी जो सुझाव आपने दिया है, तदनुसार मैंने सुधार कर लिया | आगे भी कृपा बनाए रखिये |

सादर 

Comment by Kalipad Prasad Mandal on September 13, 2016 at 8:23am

आदरणीय समर कबीर साहिब, आदाब ,देरी के लिए क्षमा चाहता हूँ |आज कल मेरा इन्टरनेट मन मौजी कर रहा है | कभी आता है कभी जाता है | इसीलिए नियमित हाज़िर नहीं हो पा रहा हूँ | ग़ज़ल की तारीफ़ के लिए हार्दिक धन्यवाद | मैंने सुधार कर लिया है | आगे भी कृपा बनाए रखिये |

सादर 

Comment by Samar kabeer on September 11, 2016 at 3:48pm
जनाब कालीपद प्रसाद मंडल जी आदाब,अच्छी ग़ज़ल हुई है,दाद के साथ मुबारकबाद क़ुबूल फरमाएं ।
दूसरे शैर में चूँकि 'भरोसा'पुल्लिंग है इसलिये'यारों की' की जगह "यारों का"लिखें ।
चौथे शैर में 'कोशिशें' चूँकि स्त्रीलिंग है इसलिये 'कोशिशें हों ऐसा'की जगह "कोशीशें हों ऐसी"लिखें ।
चौथे शैर का सानी मिसरा बह्र के हिसाब से चेक करलें ।
आख़री शैर के ऊला मिसरे में'त्यागे'की जगह "त्यागो"लिखें । बाक़ी शुभ शुभ

सदस्य कार्यकारिणी
Comment by गिरिराज भंडारी on September 11, 2016 at 3:47pm

आदरनीय काली पद भाई , गज़ल का बहुत अच्छा प्रयास कुछ है , और प्रयास की दिशा भी सही है , हार्दिक बधाइयाँ ।

दोस्तों के वेश में देखो यहाँ दुश्मन मिले

मिलना था गुल मुझको काँटों का मुझे दंशन मिले | बहर सही है ... पर शब्द संयोजन सही न होने के कारण अटकाव है

चाह गुल की थी मगर बस खार के दंशन मिले

यारों की अब क्या भरोसा, यारी के काबिल नहीं      --- यारों का भरोसा

जग में केवल रब ही है, जिन से ही सबके मन मिले|

गुन गुनाते थे कभी फूलों में भौरों की तरह

फूल सुख कर झड़ गए तो भाग्य में क्रंदन मिले  |  सुख नही सूख  ..... सूख कर  गुल झड़ गये तो .....      

कोशिशें हों ऐसा हर इंसान का होवे भला  ----   कोशिशें हों ऐसी

उद्यमी नेकी को शासक से भी अभिनन्दन मिले |    बहुत अच्छा

देश भक्तों खुद ही त्यागे प्राण औरों के लिए   --  देख भक्तों ने है त्यागे प्राण औरों के लिये

उन शहीदों को भी सारे देश का वन्दन मिले |

कहन मे सम्भावनायें बहुत होतीं हैं , चाहे तो आप स्वयम  कुछ और सुधार कर सकते हैं

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"  आदरणीय अजय गुप्ता अजेय जी सादर, प्रथम दो चौपाइयों में आपने प्रदत्त चित्र का सुन्दर वर्णन…"
5 hours ago
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव साहब सादर नमस्कार,  प्रदत्त  चित्र पर आपने सुन्दर चौपाइयाँ…"
5 hours ago
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"दिल रुलाना नहीं कि तुझ से कहें हम ज़माना नहीं कि  तुझ से कहें । अच्छा शेर हुआ। ज़माना तो…"
6 hours ago
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"वो तराना नहीं कि तुझ से कहें आशिक़ाना नहीं कि तुझ से कहें । यह शेर कहता है कि यह तराना आशिक़ाना…"
6 hours ago
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"यह मेरी बेध्यानी का परिणाम है, मुझे और सतर्क रहना पड़ेगा। "
7 hours ago
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"यह तो ऋचा जी की ग़ज़ल पर कहा था, यहॉं न जाने कैसे चिपक गया। आपकी ग़ज़ल अभी पढ़ी नहीं है।"
7 hours ago
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"मुझे लगता है कि मूल ग़ज़ल के शेर की विवेचना यह समझने में सहायक होगी कि ऐसी कठिन ज़मीनों पर शेर कैसे…"
7 hours ago
Richa Yadav replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"आदरणीय तिलक जी नमस्कार  बहुत बहुत आभार आपका इतनी बारीक़ी से  हर एक बात बताई आपने और बेहतर…"
7 hours ago
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"कुछ भी होना नहीं कि तुझसे कहें रोना धोना नहीं कि तुझसे कहें १ मतले में जो क़ाफ़िया निर्धारित हुआ…"
8 hours ago
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"ग़ज़ल में बह्र, रदीफ़, क़ाफ़िया का पालन अच्छा हुआ है। ग़म-ए-दौलत मिली है किस्मत से, ये लुटाना नहीं…"
9 hours ago
Dayaram Methani replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"आदरणीय, मैने तो आना के हिसाब से ही सब काफिया लिखे है। पूरी रचना पर टिप्पणी करते तो कुछ सीखने का…"
10 hours ago
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"सच फ़साना नहीं कि तुझ से कहें ये बहाना नहीं कि तुझ से कहें। शेर का शेर के रूप में पूरा होना और एक…"
15 hours ago

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service