For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

 पास ही  की झुग्गी के  बच्चे और यहाँ तक की कुत्ते भी अचानक से उस और दौड़ पडे .
"अरे मुन्ना! वो देख जा जल्दी बहुत सारा खाना आया दिखता है." लूली ने जोर देकर अपने भाई से कहा और लंगडाते हुए वह भी दौडने का प्रयास करने लगी.
जिसके हाथ में जो आया लेकर भागने लगे थे की लूली के हाथ में आई रोटी का टुकड़ा एक कुत्ते के पिल्ले ने छिनकर दौड लगा दी.
खचाक!!! की आवाज़ के साथ गाड़ी रुकी.
दो मिनट मे ही कुई!कुई!कीआवाज बंद हो गई .
 डीजे का शोर, उस पर नाचती नौजवान पीढी. लक-दक कपड़ों मे सजे एक दूसरे से औपचारिकता निभाते  मेहमान . दूल्हा-दुल्हन की आठ इंची मुस्कान आशीर्वाद लेने मे मस्त. पांडाल की  गहमा-गहमी में किसी का ध्यान इस ओर नही था.

लूली मुन्ना का हाथ थामे लथपथ पडे पिल्ले के मुँह मे दबे रोटी के टुकड़े को निहार रही थी.

मौलिक एंव अप्रकाशित

Views: 643

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by pratibha pande on August 26, 2016 at 10:11am

  झंक्झोरने वाली कथा हैI दो वर्गों के बीच की ये  खाई,  रोज़  बढ़ते जा रहे जुर्मों  की एक बड़ी  वजह  है I मेरी बधाई स्वीकार करें आप इस रचना पर आदरणीया नयना जी 


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on August 25, 2016 at 11:11am

लघु कथा पढ़ते ही जिस बात ने मुझे रोका वो आद० समर भाई जी पहले ही कह चुके हैं की लूली हाथ से अपाहिज को कहते हैं इस कमी को आप निःसंदेह दूर कर लेंगी .लघु कथा में अमीरी गरीबी एवं भूख का वास्तविक चित्रण हुआ है दिल से बधाई आपको आद० नयना जी |

Comment by Manan Kumar singh on August 25, 2016 at 9:07am
कटु सत्य चित्रित हुआ है,बधाई आदरणीया।टंकणजनित भाषागत त्रुटियों का निराकरण अपेक्षित है,सादर।
Comment by Rahila on August 24, 2016 at 8:49pm
बहुत मार्मिक रचना आदरणीया दीदी!बहुत बधाई आपको ।सादर
Comment by नयना(आरती)कानिटकर on August 24, 2016 at 6:59pm
आ. समर कबीर जी आदाब --"लूली"हाथ-पैर दोनो से निशक्त है इसीलिए उसका नाम लूली पड गया था। शायद संप्रेषण मे यह बात उभर कर शहीं आ पाई। आपने रचना को पढ़कर अपना मत रखा इस हेतु आभार
Comment by Samar kabeer on August 24, 2016 at 3:00pm
मोहतरमा नयना जी आदाब,लघुकथा अच्छी है,बधाई स्वीकार करें ।
"लूली ने ज़ोर देकर अपने भाई से कहा और लंगड़ाते हुए वह भी दौड़ने का प्रयास करने लगी"
लूली तो उसे कहते हैं जो एक हाथ से अपाहिज हो,फिर वह लंगड़ाती हुई क्यों ?

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

amita tiwari and आशीष यादव are now friends
19 hours ago
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post प्यादे मान लिये जाते हैं मात्र एक संख्या भर
"मान्यवर  सौरभ पांडे जी , सार्थक और विस्तृत टिप्पणी के लिए आभार."
19 hours ago
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post भ्रम सिर्फ बारी का है
"आशीष यादव जी , मेरा संदेश आप तक पहुंचा ,प्रयास सफल हो गया .धन्यवाद.पर्यावरण को जितनी चुनौतियां आज…"
19 hours ago
बृजेश कुमार 'ब्रज' commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'
"आदरणीय धामी जी सारगर्भित ग़ज़ल कही है...बहुत बहुत बधाई "
yesterday
बृजेश कुमार 'ब्रज' commented on Sushil Sarna's blog post दोहा पंचक. . . . संयोग शृंगार
"आदरणीय सुशील जी बड़े सुन्दर दोहे सृजित हुए...हार्दिक बधाई "
yesterday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"प्रबंधन समिति से आग्रह है कि इस पोस्ट का लिंक उस ब्लॉक में डाल दें जिसमें कैलंडर डाला जाता है। हो…"
yesterday
आशीष यादव posted a blog post

गन्ने की खोई

पाँच सालों की उम्र,एक लोहे के कोल्हू में दबी हुई है।दो चमकदार धूर्त पत्थर (आंखें) हमें घुमा रहे…See More
yesterday
आशीष यादव commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . . घूस
"आदरणीय श्री सुशील जी नमस्कार।  बहुत अच्छे दोहे रचे गए हैं।  हार्दिक बधाई स्वीकार कीजिए।"
yesterday
आशीष यादव commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post घर के रिवाज चौक में जब दान हो गये -लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'
"एक बेहतरीन ग़ज़ल रचा है आपने। बिलकुल सामयिक।  इस बढ़िया रचना पर बधाई स्वीकार कीजिए।"
yesterday
आशीष यादव commented on amita tiwari's blog post भ्रम सिर्फ बारी का है
"सदियों से मनुष्य प्रकृति का शोषण करता रहा है, जिसे विकास समझता रहा है वह विनास की एक एक सीढ़ी…"
yesterday
आशीष यादव commented on Sushil Sarna's blog post दोहा पंचक. . . . .अधर
"वाह। "
yesterday
आशीष यादव commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .विविध
"आदरणीय श्री सुशील जी नमस्कार।  बहुत बढ़िया दोहों की रचना हुई है।  बधाई स्वीकार कीजिए।"
yesterday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service