For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

आ मेरे ख़यालों में हाज़िरी लगा दीजै (ग़ज़ल)

बह्र : २१२ १२२२ २१२ १२२२

 

आ मेरे ख़यालों में हाज़िरी लगा दीजै

मन की पाठशाला में मेरा जी लगा दीजै

 

फिर रही हैं आवारा ये इधर उधर सब पर

आप इन निगाहों की नौकरी लगा दीजै

 

दिल की कोठरी में जब आप घुस ही आये हैं

द्वार बंद कर फौरन सिटकिनी लगा दीजै

 

स्वाद भी जरूरी है अन्न हज़्म करने को

प्यार की चपाती में कुछ तो घी लगा दीजै

 

आग प्यार की बुझने लग गई हो गर ‘सज्जन’

फिर पुरानी यादों की धौंकनी लगा दीजै

--------

(मौलिक एवं अप्रकाशित)

Views: 885

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by धर्मेन्द्र कुमार सिंह on September 29, 2016 at 1:10am

आदरणीय रवि शुक्ला जी व्यक्तिगत लेने जैसा कुछ भी नहीं है। जब कोई रचना जनगण के साथ साझा की जाती है तो हर एक को उस पर अपनी राय देने का अधिकार होता है और हर व्यक्ति की पसंद नापसंद अलग अलग होती है। अपनी बेबाक राय रखने के लिए आपका तह-ए-दिल से शुक्रिया

Comment by Ravi Shukla on September 19, 2016 at 10:13pm
आदरणीय धर्मेन्द्र जी इस ग़ज़ल के लिए भी बधाई स्वीकार करे आज तीन ग़ज़लें पढ़ी आपकी अपेक्षाकृत ये ग़ज़ल पसंदगी में निचले पायदान पर रही (ये हमारी व्यक्तिगत राय है कृपया अन्यथा नँलें )
Comment by धर्मेन्द्र कुमार सिंह on September 19, 2016 at 7:19pm

बहुत बहुत शुक्रिया आदरणीय राजेश कुमारी जी।आपके सुझावों से एक नया ही मिसरा सूझ गया

आँच प्यार की धीमी पड़ रही हो गर ‘सज्जन’

बहुत बहुत शुक्रिया


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on September 12, 2016 at 10:35pm

वाह्ह्ह वाह बहुत सुंदर ग़ज़ल कही  है आद० धर्मेन्द्र जी सभी अशआर अलग अंदाज लिए हुए हैं दिल से दाद कुबूलें 

आग प्यार की बुझने लग गई हो गर ‘सज्जन’---इस को इस तरह कह सकते हैं --

आग प्यार की बुझने जा रही  अगर  ‘सज्जन’ या  ..

आग प्यार की बुझने को  हुई  हो गर ‘सज्जन’

Comment by धर्मेन्द्र कुमार सिंह on August 21, 2016 at 5:19pm

आदरणीय समर साहब, आप ठीक कह रहे हैं इसे भी दूर करना होगा

Comment by धर्मेन्द्र कुमार सिंह on August 21, 2016 at 5:18pm

आदरणीय सौरभ जी, सही पकड़े हैं :)))


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on August 19, 2016 at 10:58am

//इसलिए मैं सबसे पहले रचनाएँ यहीं प्रकाशित करता हूँ। //

आदरणीय धर्मेन्द्रजी, यह बाइ च्वाइस न हो कर बाइ कम्पल्सन है. क्योंकि नियमतः कोई रचना कही ऑन-लाइन प्रकाशित हो जाने के बाद ओबीओ के पटल पर प्रस्तुत भी तो नहीं की जा सकती ! 

:-))

शुभ-शुभ

Comment by Samar kabeer on August 19, 2016 at 10:52am
आख़री शे'र का ऊला आपने बदल दिया,,लेकिन इसमें ऐब-ए-तनाफुर का दोष आगया है "लग गई"देखियेगा ।
Comment by धर्मेन्द्र कुमार सिंह on August 19, 2016 at 9:45am

आदरणीय गोपाल नारायण जी, सौरभ जी एवं गिरिराज भंडारी जी ग़ज़ल पर आपकी बेबाक राय के लिए मैं तह-ए-दिल से आपका शुक्रगुज़ार हूँ। इस मंच पर मुझे विश्वास रहता है कि बिना किसी लाग लपेट के त्रुटियों की तरफ ध्यान दिलाया जाएगा इसलिए मैं सबसे पहले रचनाएँ यहीं प्रकाशित करता हूँ। ग़ज़ल में उचित संशोधन कर रहा हूँ।


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by गिरिराज भंडारी on August 19, 2016 at 8:38am

आदरणीय धर्मेन्द्र भाई , अच्छी ग़ज़ल कही है , सभी अशआर बहुत अच्छे हुये हैं । दिल से बधाइयाँ आपको । आदरणीय सौरभ भाई जी की बातों से मै भी सहमत हूँ - कर के  और शिकश्ते नारवा के संदर्भ में ।

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" सादर नमस्कार आदरणीय मंच। कुछ अन्य सुझाव: 1- सदस्यों से सहयोग राशि एकत्रित कर ओबीओ की पत्रिका…"
Monday
आशीष यादव replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अच्छा सुझाव"
Sunday
Gajendra shrotriya replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"प्रतिष्ठित मंच के सभी सम्माननीय सदस्यों को सादर प्रणाम🙏ओ बी ओ परिवार के समक्ष बनी इस विषम परिस्थिति…"
Sunday
Manjeet kaur replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"ओ बी ओ मंच से बहुत कुछ सीखने को मिला इसके बंद होने की खबर दुखद और पीड़ादाई लगी। अजय गुप्ता जी की…"
Saturday
Manjeet kaur commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"धर्मेंद्र कुमार जी आज के मुश्किल दौर में इतना जिगरा ! यथार्थ और सटीक वर्णन के लिए बहुत बहुत बधाई"
Saturday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . .मंच

दोहा सप्तक. . . . . मंचअभिनय करते मंच पर, माटी के किरदार ।जीवन की अनुभूतियाँ, करते वो साकार ।।यह जग…See More
Saturday
धर्मेन्द्र कुमार सिंह posted a blog post

रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)

बह्र: 22 22 22 22 22 2 रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिएजंगल का कानून है पहला, चुप रहिएमँहगाई से…See More
Saturday
रोहित डोबरियाल "मल्हार" posted a blog post

दास्तां

एक हो दास्तां तो सुनाएं,लंबी है कहानी, फिर कभी।मिले थे जिस जगह इक उम्र पहले,वो धुंधली सी निशानी,…See More
Saturday
Awanish Dhar Dvivedi posted a blog post

समय

समय को दोष देना क्यूँ समय जीना सिखाता है समय की गति सुनिश्चित है समय ही तो विधाता है।। समय का खेल…See More
Saturday
धर्मेन्द्र कुमार सिंह commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post देश की बदक़िस्मती थी चार व्यापारी मिले (ग़ज़ल)
"बहुत बहुत शुक्रिया आदरणीय सौरभ जी"
Saturday
आशीष यादव replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"उम्मीद है कि इस पटल से संबंधित कोई अच्छी खबर आएगी।"
Friday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post देश की बदक़िस्मती थी चार व्यापारी मिले (ग़ज़ल)
"इस सुंदर बुनावट और कहन पर आज नजर पड़ी, आदरणीय धर्मेन्द्र जी.  हार्दिक बधाई   "
May 25

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service