For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

नज़्म - तुम्हारे ख़त

कितना अच्छा होता न ?
अगर वो सारे ख़त तुम्हारे
जिन्हें मैं रोज़ पढ़ता हूँ
पढ़ कर मुस्कुराता हूँ
कभी आंसू भी आते हैं
मगर गिरने नहीं देता
कि कोई लफ्ज़ जो तुमने लिखा
मिट जाए न मेरे आंसू से
कितना अच्छा होता
जो ये सारे ख़त तुम्हारे
तुमने न लिखे होते
या मेरा पता गलत होता
तो आज जब तुम अहद सारे भूल बैठे हो
मैं भी भूल सकता था
सभी क़समें सभी वादे
सभी शिकवे सभी आहें
जो हैं जा ब जा बिखरे हुए
हर एक ख़त की भीगी सत्रों में
और जो अब सिर्फ अलफ़ाज़ हैं कोरे
मायने खो चुके हैं जिनके
बिखर गई है जिनकी सच्चाई
वक़्त के हल्के से एक झोंके में
बदल गए हैं इनके मायने या
तुम ही बदल गए जानाँ
-सालिम
मौलिक एवं अप्रकाशित

Views: 487

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by saalim sheikh on May 15, 2016 at 11:50pm

बेहद शुक्रिया जनाब गुमनाम पिथौरागढ़ी साहब , जनाब सुशील साहब , जनाब समीर कबीर साहब  और जनाब मिथिलेश वामनकर साहब , आपकी हौसला अफजाई के लिए , मुझे ख़ुशी है कि आपको नज़्म पसंद आई 


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by मिथिलेश वामनकर on May 11, 2016 at 1:23pm

आदरणीय सलीम जी, इस प्रस्तुति पर हार्दिक बधाई. सादर 

Comment by Samar kabeer on May 9, 2016 at 6:10pm
जनाब सलीम शैख़ साहिब आदाब,रेशमी मुलायम अहसासात से सजी आपकी नज़्म पसन्द आई,बधाई स्वीकार करें ।
Comment by Sushil Sarna on May 9, 2016 at 5:04pm

और जो अब सिर्फ अलफ़ाज़ हैं कोरे
मायने खो चुके हैं जिनके
बिखर गई है जिनकी सच्चाई
वक़्त के हल्के से एक झोंके में
बदल गए हैं इनके मायने या
तुम ही बदल गए जानाँ

वाह बहुत सुंदर अहसासों की नज़्म कहीं आपने आदरणीय। हार्दिक बधाई।

Comment by gumnaam pithoragarhi on May 9, 2016 at 3:39pm

वाह अच्छा लगी  वाह बधाई  ..............................

ये सारे ख़त तुम्हारे
तुमने न लिखे होते
या मेरा पता गलत होता

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity


सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"  आदरणीय दयाराम जी, रचनाकार का काम रचनाएँ प्रस्तुत करना है। पाठक-श्रोता-समीक्षक रचनओं में अपनी…"
17 minutes ago
Dayaram Methani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"आदरणीय सौरभ पांडेय जी, हर रचना से एक संदेश देने का प्रयास होता है। मुझे आपकी इस लघु कथा से कोई…"
1 hour ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"उत्साहवर्द्धन के लिए हार्दिक धन्यवाद, आदरणीय लक्ष्मण धामी जी।  आप उन शब्दों या पंक्तियों को…"
2 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"आ. भाई सौरभ जी, सादर अभिवादन। बहुत सुंदर लघुकथा हुई है। हार्दिक बधाई। एक दो जगह टंकण त्रुतियाँ रह…"
3 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"पत्थर पर उगती दूब ============ब्रह्मदत्तजी स्नान-ध्यान-पूजा आदि से निवृत हो कर अभी मुख्य कमरे में…"
13 hours ago
Admin replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"स्वागतम"
yesterday
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"आदरणीया रिचा यादव जी नमस्कार बहुत शुक्रिया हौसला अफ़ज़ाई का "
yesterday
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"क्या गिला गर किसी को भूल गया इश्क़ में जो ख़ुदी को भूल गया अम्न का ख़्वाब देखा तो था पर क्या करुँ रात…"
yesterday
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"आदरणीय तिलक राज कपूर जी नमस्कार बहुत- बहुत धन्यवाद आपका आपने समय निकाला ग़ज़ल तक आए और ऐसी बेहतरीन…"
yesterday
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"आदरणीय अजय गुप्ता 'अजेय' जी नमस्कार बहुत धन्यवाद आपका आपने समय दिया आपने सहीह फ़रमाया गुणी…"
yesterday
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"आदरणीय भाई लक्ष्मण धामी 'मुसाफ़िर' जी सादर अभिवादन बहुत शुक्रिया आपने वक़्त निकाला ग़ज़ल तक…"
yesterday
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"अम्न का ख़्वाब देखा तो था पर क्या करुँ रात ही को भूल गया "
yesterday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service