For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

गजल- मुझे शायरी में पुकार दे!

११२ १२ ११२ १२

तु गजल में थोडा खुमार दे!
तु जरा सा और सँवार दे!!

तेरे लफ्ज तेरी जमीन है!
इन्हें आँसुओं से निखार दे!!

उसे भूल जा है जो बेवफा!
ये लिबास गम का उतार दे!!

यूं घुमा फिरा के न बात कर!
मुझे साफ साफ नकार दे!!

मैं बिगड गया मुझे डाँट माँ!
मेरी जिन्दगी को सुधार दे!!

या खुदा तु कह दे घटाओं से!
मेरे खेत को भी दुलार दे!!

कि मैं दफ्न हूँ मेरे शे'र में!
मुझे शायरी में पुकार दे!!


मौलिक व अप्रकाशित!

Views: 1615

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by khursheed khairadi on January 15, 2015 at 11:54am

आदरणीय राहुल जी यह आपकी विनम्रता है वरना यहाँ तो लोग इस्लाह पर भड़क जाते हैं , और अपना किताबी ज्ञान झाड़कर इस्लाह करने वाले को ही कमतर साबित करने की कोशिश करने लगते है |सादर नमन आपकी लगन को |शुरुआत हर शायर तुकबंदी से ही करता है |

Comment by Rahul Dangi Panchal on January 15, 2015 at 11:38am

आदरणीय khursheed khairadi जी मैं मुझे इस मंच पर आने से पहले ये भी नहीं पता था कि गजल मात्रा व बहर मे होती है मैं इन नामो से परिचित तक नही था केवल तुकबन्धी करता था ये सब आप जैसे आदरणीयों की ही मेहरबानी है जो मुझमे चुट मुट सुधार हुआ है ! मैं आप सब में सबसे छोटा हुँ तो इस लिए मुझे आप सबके आशिर्वाद की जर्रत है ! सादर नमन!

Comment by khursheed khairadi on January 15, 2015 at 11:24am

तेरे लफ्ज तेरी जमीन है!
इन्हें आँसुओं से निखार दे!!

यूं घुमा फिरा के न बात कर!
मुझे साफ साफ नकार दे!!

आदरणीय राहुल साहब ,  ग़ज़ल के सभी अशहार के मूल भावों को और अधिक निखर कर आपने जो बा-बहर ग़ज़ल प्रस्तुत की है उसका एक एक शेर झूमने को मज़बूर करता है |ग़ज़ल आपकी मेहनत का नतीजा है | आदरणीय गिरिराज जी और मैंने तो केवल कुछ शंकाओं का निवारण भर किया था |अदब में एक ही विधा पर होने से आपस में बंधुत्व होने के नाते अपना फ़र्ज़ निभाने का प्रयास भर किया है |सादर 

Comment by Rahul Dangi Panchal on January 15, 2015 at 9:19am
आदरणीय गिरीराज जी आपके व आदरणीय खुर्शीद जी के आशिर्वाद से ही मैं कुछ सुधार कर पाया! मैं आपका बहुत आभारी हुँ! सादर
Comment by Rahul Dangi Panchal on January 15, 2015 at 9:17am
आदरणीय मिथिलेश वामनकर जी बहुत बहुत धन्यवाद! मैं आपके सुझाव पर अवश्य गौर करुंगा सादर!

सदस्य कार्यकारिणी
Comment by गिरिराज भंडारी on January 15, 2015 at 8:38am

आदरणीय राहुल भाई , आपकी लगन और मेहनत दोनों सलाम ।

ग़ज़ल सुधर के बहुत सुन्दर हो गई है , आपको दिली बधाइयाँ और शुभकामनायें ।


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by मिथिलेश वामनकर on January 15, 2015 at 8:29am
कि मैं दफ़्न हूँ हर लफ्ज़ में
मुझे शायरी में पुकार दे।

सदस्य कार्यकारिणी
Comment by मिथिलेश वामनकर on January 15, 2015 at 8:27am
आखिरी अशआर में मेरे शेर में के स्थान पर लफ्ज़ या और कुछ कर लीजिये क्योकि शेर और शायरी का अर्थ तो एक ही है।

सदस्य कार्यकारिणी
Comment by मिथिलेश वामनकर on January 15, 2015 at 8:24am
वाह वाह वाह राहुल भाई गुणीजनों के मार्गदर्शन के बाद क्या ग़ज़ल निकल आई। बहुत ही बेहतरीन। एक एक अशआर कमाल का। दिल से दाद कुबूल कीजिये। ये आपकी बेहतरीन ग़ज़लों में से एक होगी। आंनद आ गया पढ़कर। कमाल हो गया है आपकी कलम से। क्या कहन है। शेर दर शेर झूम रहा हूँ बस पढ़कर।
Comment by Rahul Dangi Panchal on January 15, 2015 at 8:19am
आदरणीय गिरीराज जी और आदरणीय khursheed khairadi जी मैनें गजल में कुछ सुधार का प्रयत्न किया है क्रपया जरा एक फिर मेरा मार्ग दर्शन करने का कष्ट करें! सादर विनती!

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Awanish Dhar Dvivedi posted a blog post

माँ

माँ यह शब्द नहींं केवलइस जग की माँ से काया है। हम सबकी खातिर अतिपावन माँ के आँचल की छाया है।१।माँ…See More
19 hours ago
Dayaram Methani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अगर आप यों घबरा कर मैदान छोड़ देंगे तो जिन्होने एक जुट होकर षड़यन्त्र किया है वे अपनी जीत मानेंगे।…"
23 hours ago
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अब, जबकि यह लगभग स्पष्ट हो ही चुका है कि OBO की आगे चलने की संभावना नगण्य है और प्रबंधन इसे ऑफलाइन…"
Monday
amita tiwari posted a blog post

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें बेगुनाही और इन्साफ की बात क्यों सोचती हैं ये औरतें चुपचाप अहिल्या बन…See More
Friday
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post गर्भनाल कब कट पाती है किसी की
" मान्य,सौरभ पांडे जीआशीष यादव जी , , ह्रदय से आभारी हूँ. स्नेह बनाए रखियगा | सौरभ जी ने एक…"
Thursday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on amita tiwari's blog post बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें
"आदरणीया अमिताजी, तार्किकता को शाब्दिक कर तटस्थ सवालों की तर्ज में बाँधा जाना प्रस्तुति को रुचिकर…"
May 14

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी, आपकी प्रस्तुति निखर कर सामने आयी है. सभी शेर के कथ्य सशक्त हैं और बरबस…"
May 14

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय नीलेश भाई, आपका स्वागत है.     करेला हो अथवा नीम, लाख कड़वे सही, लेकिन रुधिर…"
May 14
Nilesh Shevgaonkar replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय बाग़ी जी एवं कार्यकारिणी के सभी सदस्यगण !बहुत दुखद है कि स्थिथि बंद करने तक आ गयी है. आगे…"
May 13

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय अजय गुप्ता जी, आपकी भावनाओं और मंच के प्रति आपके जुड़ाव को शब्द-शब्द में महसूस किया जा सकता…"
May 13
amita tiwari and आशीष यादव are now friends
May 11
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post प्यादे मान लिये जाते हैं मात्र एक संख्या भर
"मान्यवर  सौरभ पांडे जी , सार्थक और विस्तृत टिप्पणी के लिए आभार."
May 11

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service