For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

( ग़ज़ल ) दुश्मनी ही, मोल लें क्या ( गिरिराज भन्डारी )

2122          2122  

दस्तो बाज़ू खोल  लें क्या

फिर परों को तोल लें क्या

 

शब्दों  में धोखे  बहुत  हैं

मौन में  ही बोल  लें क्या

 

दोस्त के  क़ाबिल नहीं वो

दुश्मनी ही,  मोल लें क्या

 

और  कितना  हम  लुटेंगे

हाथ  में  कश्कोल लें क्या ------ कश्कोल - भिक्षापात्र

 

दिल हमारा ,साफ  है  तो

रंग, कुछ भी घोल लें क्या

 

नीम है , हर  बात उनकी

हम ही मीठा ,बोल लें क्या

 

ठीक है, प्यारी  बहुत  हो 

अब बजाने ,ढोल लें  क्या  

*************************

मौलिक एवँ अप्रकाशित

 

Views: 1124

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by गिरिराज भंडारी on May 3, 2014 at 6:49pm

आदरणीय गजेन्द्र भाई , ग़ज़ल की सराहना के लिये आपका आभारी हूँ ! आपकी सलाह बहुत सुन्दर हैं , मै ग़म्भीरता से विचार कर रहा हूँ ! आपका पुनः आभार । बाक़ी रही गुस्ताखी की बात , ओ बी ओ मे आप ऐसा संकोच करना छोड- दीजिये , यहाँ सभे सीख रहे हैं , एक दूसरे से !


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by शिज्जु "शकूर" on May 3, 2014 at 5:40pm

आदरणीय गिरिराज सर बेहतरीन अशआर हुये हैं बहुत बहुत बधाई आपको

//और  कितना  हम  लुटेंगे

हाथ  में  कश्कोल लें क्या

नीम है , हर  बात उनकी

हम ही मीठा ,बोल लें क्या// खासतौर पर ये अशआर बहुत पसंद आये

आपकी इस ग़ज़ल का अंदाज़ जॉन एलिया जैसा लगा

Comment by अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव on May 3, 2014 at 12:39pm

छोटे भाई गिरिराज 

शब्दों  में धोखे  बहुत  हैं

मौन में  ही बोल  लें क्या

बहुत अच्छी गज़ल , हार्दिक बधाई 

Comment by Mukesh Verma "Chiragh" on May 3, 2014 at 8:55am

आदरणीय गिरिराज जी
बहुत सुंदर पेशकश..मुबारकबाद क़ुबूल करें

Comment by जितेन्द्र पस्टारिया on May 3, 2014 at 3:29am

और  कितना  हम  लुटेंगे

हाथ  में  कश्कोल लें क्या.............सच!  एक झुंझलाहट सी होती है,जो इंसान अपने उदार भाव से अपना सब कुछ खो कर भी, कुछ नही पाता हो

दिल हमारा ,साफ  है  तो

रंग, कुछ भी घोल लें क्या.............बहुत सही, वास्तविकता को कैसे खोखला बनाया जा सकता है.

बहुत अच्छी गजल लगी आदरणीय गिरिराज जी, तहे दिल से बधाइयाँ स्वीकारें


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by अरुण कुमार निगम on May 2, 2014 at 11:31pm

छोटी बहर की उम्दा गज़ल के लिए बधाई........

झूमते हो आप गा के

सुन गज़ल हम डोल लें क्या ?

Comment by Gajendra shrotriya on May 2, 2014 at 11:26pm

शानदार और दमदार अशआर………उम्दा ग़ज़ल आदरणीय। बहुत बधाई।

एक निवेदन

दोस्त के क़ाबिल नहीं वो

मेरी राय मे इस मिसरे को इस तरह कहें तो कहन और स्पष्ट हो सकती है।
दोस्त तो क़ाबिल नहीं वो
दुश्मनी ही, मोल लें क्या

इसी तरह
अब बजाने ,ढोल लें क्या
के स्थान पर
हाथ में अब ढोल लें क्या
किया जा सकता है।

क्षमा करें यदि मुझसे कोई गुस्ताखी हुई हो।


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by गिरिराज भंडारी on May 2, 2014 at 10:18pm

आदरणीय लक्ष्मण भाई , गज़ल की सराहना और उत्साह वर्धन के लिये आपका आभार ॥


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by गिरिराज भंडारी on May 2, 2014 at 10:17pm

आदरणीया सरिता जी , आपका हार्दिक आभार ॥


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by गिरिराज भंडारी on May 2, 2014 at 10:16pm

आदरणीय नादिर खान भाई , हौसला अफज़ाई के लिये आपका तहे दिल से शुक्रिया !!

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity


सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post देश की बदक़िस्मती थी चार व्यापारी मिले (ग़ज़ल)
"इस सुंदर बुनावट और कहन पर आज नजर पड़ी, आदरणीय धर्मेन्द्र जी.  हार्दिक बधाई   "
Monday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' shared their blog post on Facebook
Sunday
धर्मेन्द्र कुमार सिंह commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post देश की बदक़िस्मती थी चार व्यापारी मिले (ग़ज़ल)
"बहुत बहुत शुक्रिया आदरणीय Ravi Shukla जी"
Sunday
धर्मेन्द्र कुमार सिंह commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post देवता चिल्लाने लगे हैं (कविता)
"बहुत बहुत शुक्रिया आदरणीय Ashok Kumar Raktale जी"
Sunday
Awanish Dhar Dvivedi posted a blog post

माँ

माँ यह शब्द नहींं केवलइस जग की माँ से काया है। हम सबकी खातिर अतिपावन माँ के आँचल की छाया है।१।माँ…See More
May 19
Dayaram Methani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अगर आप यों घबरा कर मैदान छोड़ देंगे तो जिन्होने एक जुट होकर षड़यन्त्र किया है वे अपनी जीत मानेंगे।…"
May 19
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अब, जबकि यह लगभग स्पष्ट हो ही चुका है कि OBO की आगे चलने की संभावना नगण्य है और प्रबंधन इसे ऑफलाइन…"
May 18
amita tiwari posted a blog post

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें बेगुनाही और इन्साफ की बात क्यों सोचती हैं ये औरतें चुपचाप अहिल्या बन…See More
May 15
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post गर्भनाल कब कट पाती है किसी की
" मान्य,सौरभ पांडे जीआशीष यादव जी , , ह्रदय से आभारी हूँ. स्नेह बनाए रखियगा | सौरभ जी ने एक…"
May 14

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on amita tiwari's blog post बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें
"आदरणीया अमिताजी, तार्किकता को शाब्दिक कर तटस्थ सवालों की तर्ज में बाँधा जाना प्रस्तुति को रुचिकर…"
May 14

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी, आपकी प्रस्तुति निखर कर सामने आयी है. सभी शेर के कथ्य सशक्त हैं और बरबस…"
May 14

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय नीलेश भाई, आपका स्वागत है.     करेला हो अथवा नीम, लाख कड़वे सही, लेकिन रुधिर…"
May 14

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service