For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

तोड़ नीड़ की परिधि

सारी वर्जनाएं

भुला  नीति रीति

लांघ कर सीमाएं

छोड़ संयम की कतार

दे परवाज़ को विस्तार

वशीकरण में बंधा

लिए एक अनूठी चाह

कर बैठा गुनाह

लिया परीरू चांदनी का चुम्बन

जला बैठा अपने पर

उसकी शीतल पावक चिंगारी से

गिरा औंधें मुहँ

नीचे नागफनी ने डसा

खो दिया परित्राण

ना धरा का रहा

ना गगन का

बन बैठा त्रिशंकु

वो उन्मत्त परिंदा

**************

 (मौलिक एवं अप्रकाशित )

Views: 945

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on March 13, 2014 at 10:28am

आ० लक्ष्मण प्रसाद जी, आपकी उत्साह वर्धन करती प्रतिक्रिया हेतु हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ.  

Comment by लक्ष्मण रामानुज लडीवाला on March 13, 2014 at 10:14am

बन बैठा त्रिशंकु

वो उन्मत्त परिंदा - वाह ! बहुत सुन्दर/अनुपम रचना के लिए हार्दिक बधाई 


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on March 13, 2014 at 8:57am

आ० धर्मेन्द्र कुमार सिंह जी आपने रचना के मर्म को समझने की कोशिश की अच्छा लगा ,आपने जिस बात को इंगित किया शायद आपने ध्यान नहीं दिया की तोड़ नीड़ की परिधि के बाद अगला वाक्य ही इस बात की पुष्टि कर रहा है की परिंदा किस आशय से नीड़ की परिधि तोड़ रहा है पहले मान्यताएं लिख रही थी कितु वो सपाट हो जाती और आगे के वाक्यों में रिपीटेशन हो जाता ,अंतिम बात नागफनी ने डसा ,बेशक नागफनी जमान पर होती है किन्तु उसके काँटे शीर्ष पर भी होते हैं जहाँ परिंदा फंस सकता है ,खैर ये तो परिंदे की बात हुई ,कितु परिंदे का बिम्ब लेकर इशारा किस और है हर कवी ह्रदय पहचान/समझ ही लेगा त्रिशंकु अर्थात घर का न घाट का  .....यही भाव हैं दुबारा पढेंगे तो शायद रचना और स्पष्ट होगी.  

Comment by धर्मेन्द्र कुमार सिंह on March 12, 2014 at 9:21pm

आदरणीया राजेश कुमारी जी,

कविता अच्छी हो सकती थी मगर कुछ तथ्यगत त्रुटियाँ हैं जैसे

(यहाँ मैं ये मानकर चल रहा हूँ कि ये त्रुटियाँ जानबूझकर कविता को विशेष अर्थ देने के लिए नहीं की गई हैं)

तोड़ नीड़ की परिधि - नीड़ की परिधि तो ज़िंदा रहने के लिए ही तोड़नी पड़ जाती है, परिंदा चुगने नहीं जाएगा तो ज़िंदा कैसे रहेगा

सुझाव - वायुमंडल की परिधि कर सकती हैं

नागफनी जमीन पर होती है मतलब परिंदा जमीन पर गिर गया -  तो त्रिशंकु कैसे हुआ?

ये तो आपको ही ठीक करना होगा 


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on March 12, 2014 at 8:43pm

नीरज कुमार नीर जी रचना आपको पसंद आई मेरा लेखन कर्म सफल हुआ हार्दिक आभार आपका. 


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on March 12, 2014 at 8:41pm

आदरणीय गिरिराज जी, आपको रचना ने प्रभावित किया मेरा लिखना सार्थक हुआ हृदय तल से आभारी हूँ. 


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on March 12, 2014 at 8:40pm

आ० ओमप्रकाश जी, रचना की सराहना के लिए बहुत- बहुत आभार.  


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on March 12, 2014 at 8:39pm

आदरणीय विजय मिश्र  जी, आपको रचना पसंद आई  --"तुमने चिंगारी क्या दिखलायी ,मैंने अपना आशियाना ही फूँक डाला |"..हाँ सही कहा आपने. जो अपनी मर्यादाओं के दायरे तोड़ते हैं उनका हश्र यही होता है बस इसी भाव को पिरोया है शब्दों में.आपका हार्दिक आभार.  

Comment by Neeraj Neer on March 12, 2014 at 8:29pm

बहुत ही सुन्दर रचना के लिए हार्दिक बधाई ..


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by गिरिराज भंडारी on March 12, 2014 at 7:44pm

आदरणीया राजेश जी , सुन्दर प्रवाह मयी कविता के लिये आपको हार्दिक बधाइयाँ ॥ आदरणीय विजय मिश्र भाई जी से पूर्ण रूप से सहमत हूँ , पुनः बधाइयाँ ॥

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

KALPANA BHATT ('रौनक़') replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"दुःखद"
Sep 29
Profile IconKamran Akmal and sushil yadav joined Open Books Online
Sep 24
राज़ नवादवी replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"🌹 OBO के पुनर्गठन एवं पुनर्जीवन के लिए एक सशक्त अपील और कुछ रचनात्मक…"
Sep 22
Dharmendra Kumar Yadav posted blog posts
Sep 19
Sushil Sarna posted a blog post

कुंडलिया. . . . झोला

कुंडलिया. . . . झोलाझोला   लेकर  हाथ  में, चले   मुरारी   लाल । भाव देख कर थम गई,  उनकी बढ़ती चाल…See More
Sep 19
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"सभी को मिलकर ओबीओ को बचाने का सतत प्रयास करते रहना चाहिए।"
Sep 17
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on vijay nikore's blog post सांकल मन के द्वार पर
"आ.भाई विजय जी, सादर अभिवादन। बहुत सुंदर रचना हुई है। हार्दिक बधाई स्वीकारें।"
Sep 17
राज़ नवादवी replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"atyant dukahd "
Sep 11
जगदानन्द झा 'मनु' replied to जगदानन्द झा 'मनु''s discussion गजल in the group मैथिली साहित्य
"आदरणीय, प्रणाम संगहि संग हार्दिक धन्यवाद। अपनेक मार्गदर्शन पाबि बहुत बेसी मोटिवेशन आ सीखक मिलैए…"
Sep 10

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to जगदानन्द झा 'मनु''s discussion गजल in the group मैथिली साहित्य
"आदरणीय जगदानन्द झा मनु जी, अहाँ बड्ड नीक गजल पठेलियै. सबसे पहिल, त हम प्रयुक्त भेल बहरक विषय में…"
Aug 18
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम, प्रस्तुत हरिगीतिका छंद पर आपकी प्रतिक्रिया से सृजन सफल हुआ है. आपके…"
Aug 15
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"आदरणीय श्याम नारायण वर्मा जी सादर, प्रस्तुत छंदों पर उत्साहवर्धन के लिए आपका हार्दिक आभार.…"
Aug 15

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service