For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

1)

आपस  के  संवाद में,  कितने  ही  मंतव्य !
कुछ तो हैं संयत-सहज, अक्सर हैं वायव्य
अक्सर  हैं   वायव्य,   शब्द से  चोट करारी
वैचारिक  प्रतिकार,  अहं  ने  मति भी मारी
वाक्य-वाक्य में व्यंग्य, ढंग क्या हैं मानस के ?
हे ! मानव समुदाय, यही क्या सुख आपस के ?

 
 
2)
ऊँचा   उठता  है   धुआँ,   नीचे  जाती   धार
पर सचेत-मन व्यक्ति का, यथा उचित व्यवहार  
यथा  उचित   व्यवहार,  तभी  वह  संसारी  हो
’सीख - सिखाना’  कर्म   साधना  सुखकारी  हो
चर्चा,   नहीं   विवाद,   इसी  में  सार   समूचा
शिष्ट बुद्धि,  सद्भाव,   उठाते  जन  को  ऊँचा !

************************

(मौलिक और अप्रकाशित)

Views: 1477

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on December 13, 2013 at 4:26pm

आदरणीया वन्दनाजी, आपने बहुत ही सहा कहा है, कि परिवार को एक और नेक रखने में ऐसे भावों की वाकई जरूरत होती है.
आपकी संवेदना को यह रचना संतुष्ट कर पायी इस पर मेरा मन भी संतुष्ट है.
शुभ-शुभ


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on December 13, 2013 at 4:26pm

बहुत-बहुत धन्यवाद, वीनस भाई. आपको छंदबद्ध रचना रुचिकर लगी.
आपकी त्वरित टिप्पणी का अपना ही वज़न है. और आपकी प्रतिक्रिया आयी भी तो इसी छंद में !
अब न कहियेगा कि काव्य की अन्य विधाओं में आप कोरे हैं. अब ई ना मनायी. .. :-))))
 
मान गये उस्ताद, मान गये ! आपको और आपकी संवेदनशीलता को !! ..
(सरकारी दूरदर्शन पर आते एक पुराने ऐड से प्रभावित इस पंच-लाइन के लिए उस ऐड वालों से क्षमा.. हा हा हा.. )

Comment by coontee mukerji on December 13, 2013 at 3:16pm

बहुत अच्छा संदेश दिया है आपने सौरभ जी.सादर

Comment by Tapan Dubey on December 13, 2013 at 2:23pm

ऊँचा   उठता  है   धुआँ,   नीचे  जाती   धार

पर सचेत-मन व्यक्ति का, यथा उचित व्यवहार 

यथा  उचित   व्यवहार,  तभी  वह  संसारी  हो

’सीख - सिखाना’  कर्म   साधना  सुखकारी  हो

चर्चा,   नहीं   विवाद,   इसी  में  सार   समूचा

शिष्ट बुद्धि,  सद्भाव,   उठाते  जन  को  ऊँचा !

आदरणीय सौरभ जी क्या खूब लिखा है. आपकी इस रचना को मैं भी अपने जीवन मैं उतारने कि कोशिश करुगा। एक खूबसूरत रचना के लिए बधाई।

Comment by राजेश 'मृदु' on December 13, 2013 at 2:18pm

बहुत ही सुंदर एवं संदेशपरक प्रस्‍तुति आपने दी है आदरणीय, पहले समझ नहीं सका इसकी आवश्‍यकता क्‍यों पड़ी, फिर इधर-उधर चहलकदमी की तो समझा । खैर, आपकी रचना तक ही सीमित रहूंगा । आपकी लेखनी को नमन, सादर


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by गिरिराज भंडारी on December 13, 2013 at 2:05pm

आदरणीय सौरभ भाई, व्यवहारिक सच्चाई को गम्भीरता से सिखाती आपकी कुंडलिया बहुत सुन्दर लगी !! आपको कोटिशः बधाई !!!!

सबके अन्दर जी रहा, मेरा, मै का भाव
वही डिगाता है सदा, आपस का सदभाव

Comment by Ashok Kumar Raktale on December 13, 2013 at 1:45pm

आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम, बहुत सुन्दर संदेशात्मक कुण्डलिया छंद  दोनों ही बहुत उचित शिक्षा दे रहे हैं. सादर.

कह दी प्रभुवर आपने, गुरुवत सारी बात |

दो छन्दों में जोड़ते, तरुवर के सब पात ||

Comment by Shyam Narain Verma on December 13, 2013 at 1:23pm
भावनाओं से ओतप्रोत रचना पर हार्दिक बधाई स्वीकार करें.... 

सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on December 13, 2013 at 12:48pm

वाह्ह्ह्ह बहुत सुन्दर सार्थक सन्देश देती हुई कुंडलिया बधाई- बधाई आदरणीय ,सही वक़्त पर सही सृजन

कुछ मैं भी कह दूँ ---

शब्दों के दंगल सजा ,करें वार पर वार 

खिंच गई दोनों तरफ ,क्रोध भरी तलवार 

क्रोध भरी तलवार,सुधी जन आगे आये 

कुंडलियों की मार ,पड़ी तब ही घबराए 

विद्या का है  मंच ,नहीं ये कोई जंगल 

काव्य पुहुप के हार ,सजें शब्दों के दंगल 

Comment by Arun Sri on December 13, 2013 at 12:08pm

"बात निकलेगी तो फिर दूर तलक जाएगी" को ध्यान में रखते हुए बस इतना कि मानवीय व्यव्हार के सम्बन्ध में मानक स्थापित करती हुई रचना ! इन अनुभवों को कर्म में स्थान देना चाहिए ! सादर !

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आ. भाई जयहिंद जी, सादर अभिवादन। सुंदर गजल हुई है। भाई रवि जी की सलाह से यह और निखर गयी है । हार्दिक…"
2 hours ago
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . दिल

दोहा पंचक. . . . . दिलरात गुजारी याद में, दिन बीता बेचैन ।फिर से देखो आ गई, दिल की दुश्मन रैन…See More
12 hours ago
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"ग़ज़ल 2122   1212  22 आ कभी देख तो ले फ़ुर्सत में क्या से क्या हो गए महब्बत में मैं…"
15 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Saurabh Pandey's blog post नवगीत - भैंस उसी की जिसकी लाठी // सौरभ
"  आपका हार्दिक धन्यवाद, आदरणीय लक्ष्मण धामी ’मुसाफिर’ जी   "
18 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Sushil Sarna's blog post दोहा एकादश. . . . . पतंग
"आदरणीय सुशील सरनाजी, पतंग को लगायत दोहावलि के लिए हार्दिक बधाई  सुघड़ हाथ में डोर तो,…"
18 hours ago
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आदरणीय रवि भसीन 'शहीद' जी सादर अभिवादन बहुत शुक्रिया आपने वक़्त निकाला ग़ज़ल तक आए और हौसला…"
21 hours ago
Sushil Sarna posted blog posts
yesterday
रवि भसीन 'शाहिद' commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आदरणीय Jaihind Raipuri जी,  अच्छी ग़ज़ल हुई। बधाई स्वीकार करें। /आयी तन्हाई शब ए…"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on रामबली गुप्ता's blog post कर्मवीर
"कर्मवीरों के ऊपर आपकी छांदसिक अभिव्यक्ति का स्वागत है, आदरणीय रामबली गुप्त जी.  मनहरण…"
yesterday
Jaihind Raipuri posted a blog post

ग़ज़ल

2122    1212    22 आ कभी देख तो ले फ़ुर्सत मेंक्या से क्या हो गए महब्बत में मैं ख़यालों में आ गया उस…See More
yesterday
Jaihind Raipuri commented on Admin's group आंचलिक साहित्य
"कुंडलिया छत्तीसगढ़ी छत्तीसगढ़ी ह भाखा, सरल ऐकर बिधान सहजता से बोल सके, लइका अऊ सियान लइका अऊ…"
yesterday
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा पंचक. . . . रिश्ते
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी सृजन के भावों को मान देने का दिल से आभार आदरणीय "
Monday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service