For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

" अम्मा ने कहा था"( लघु कथा )

उषा आज फिर देर से आई । मै कुछ पूछने को लपकी ही थी कि उसका चेहरा देख रुक गई, वह सिर पर पल्लू रखे चेहरे को छुपाने का प्रयास कर रही थी । वह अंदर आई और चुपचाप बर्तन उठाये और धोने बैठ गई । उसकी एक  आँख पूरी काली थी चेहरे पर और गर्दन पर कई निशान थे । कुछ न पूछना ही मुझे ठीक लगा । काम निपटा कर वह अंदर आई । मुझसे रहा न गया मैंने पूंछ ही लिया – “उषा क्या बात है आज फिर तुम्हारे पति ने तुम्हें .......” बात पूरी भी न हो पाई कि वह बीच मे ही काट कर बोली – “ नहीं भाभी ये तो देवता का परसाद है , अम्मा ने कहा था कि पति की हर बात, हर काम उसका परसाद समझ सिर माथे लगाना , वो  ही  तुम्हारा देवता है । और वो कड़वी सी हंसी हंस कर चल दी ।   

मौलिक व अप्रकाशित

Views: 1043

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by ram shiromani pathak on August 23, 2013 at 9:56pm

आदरणीया अन्नपूर्णा जी , यथार्थ  से अवगत  कराती आपकी बहुत जोरदार लघु कथा //बहुत बहुत बधाई 

Comment by Vinita Shukla on August 23, 2013 at 9:48pm

भारतीय नारी की, परम्परागत निरीहता का, मार्मिक चित्रण. कोटिशः बधाई अन्नपूर्णा जी.

Comment by केवल प्रसाद 'सत्यम' on August 23, 2013 at 8:58pm

आ0 अन्नपूर्णा जी, नारी के मनोदशा और शोषण का सुन्दर चित्रांकन किया है। बहुत-बहुत बधाई स्वीकारें। सादर,

Comment by वेदिका on August 23, 2013 at 8:56pm

आदरणीया अन्नपूर्णा जी!

ऐसा नहीं है की आवाज़ नही उठती स्त्री, उठाती भी है तो उसे या तो निहत्था कर देते है, या उसे चारित्रिक रूप से घोषित कर देते है| या उसे इतना समझाइस देते है की औरत को ही समझौता करना होता है, नही तो घर बिगड़ जाता है, अपने घर को सम्भालो और थोडा सा सहन करो, और ये थोडा पता नही कितना ज्यादा होता है| 

खैर .... कुछ भी हो, समाज पुरुष प्रधान ही है!! 

Comment by annapurna bajpai on August 23, 2013 at 8:48pm

आदरणीया गीतिका जी आपका कथन सत्य है हमारे समाज की विडिम्बना ही यही है । न जाने क्यों नारी अपने प्रति हो रहे जुल्म के खिलाफ आवाज नहीं उठती । शायद डर की वजह से कि समाज क्या कहेगा ? 

Comment by वेदिका on August 23, 2013 at 8:35pm

अम्मा ने भी यही भोग-प्रसाद उम्र भर भोगा- खाया, और बेटी को हिम्मत देने की बजाये यही रास्ता दिखा दिया| कसूर उनका नही है दरअसल,, भारतीय समाज की व्यवस्था ही ऐसी है कि यहाँ पति देवता होता है और पत्नी दासी| न जाने क्यों पति देवता और पत्नी देवी क्यों नही होती!  कितनी भी पढ़ी लिखी सभी और हर कसौटी पे खरी लडकी क्यों न हो, कभी भी पति के लिए वो गर्व करने योग्य नहीं रहती, लडकी और लड़की का मायका पक्ष सदैव ही गाली खाता रहता है, लेकिन माँ बाप फिर भी यही समझाते है कि जाओ बेटी - पति का घर ही तुम्हारा असली घर है, जहाँ तुम्हारी डोली गयी है वही से अर्थी निकलेगी,, और एक दिन अर्थी भी निकल जाती है, और माँ बाप हाथ मलते रह जाते है| और पति, उसे तो दूसरे विवाह के भी प्रस्ताव आने  लग जाते है|  

खैर क्या किया जा सकता है और .......!

सत्य सम्प्रेषण के लिए बधाई आदरणीय अन्नपूर्णा जी!     

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity


सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"  उत्साहित बने रहने और सतत चलते रहने के सुझाव से निस्सृत होती सकारात्मकता का आयाम आश्वस्तिकारी…"
10 hours ago
धर्मेन्द्र कुमार सिंह replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"जब कविता कोश चल सकता है तो ओबीओ क्यूँ नहीं। वहाँ भी शुरू में जो लोग थे आज नहीं हैं। नए-नए लोग…"
Saturday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"चर्चा में आपकी उपस्थिति तथा आपके भावमय शब्दों का स्वागत है आदरणीय मिथिलेश जी. "
Saturday
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "प्यारी दुश्मन" -[लघु कथा] (18)
"मेरी इस रचना के अवलोकन हेतु पाठकों को हार्दिक धन्यवाद।"
Friday
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "शह और शिकस्त" - [लघुकथा] 25 (शतरंज संदर्भित) - शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"मेरी इस रचना पर 446 अवलोकन हेतु हार्दिक आभार पाठकों के प्रति।"
Friday
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post सूरज के तेवर (लघुकथा) [छंदोत्सव-58 चित्र से प्रेरित] /शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"रचना पटल पर उपस्थिति, समीक्षात्मक टिप्पणी और सवाल हेतु हार्दिक धन्यवाद आदरणीया कान्ता रॉय जी। मेरी…"
Friday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" सादर नमस्कार आदरणीय मंच। कुछ अन्य सुझाव: 1- सदस्यों से सहयोग राशि एकत्रित कर ओबीओ की पत्रिका…"
Jun 1
आशीष यादव replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अच्छा सुझाव"
Jun 1
Gajendra shrotriya replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"प्रतिष्ठित मंच के सभी सम्माननीय सदस्यों को सादर प्रणाम🙏ओ बी ओ परिवार के समक्ष बनी इस विषम परिस्थिति…"
May 31
Manjeet kaur replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"ओ बी ओ मंच से बहुत कुछ सीखने को मिला इसके बंद होने की खबर दुखद और पीड़ादाई लगी। अजय गुप्ता जी की…"
May 30
Manjeet kaur commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"धर्मेंद्र कुमार जी आज के मुश्किल दौर में इतना जिगरा ! यथार्थ और सटीक वर्णन के लिए बहुत बहुत बधाई"
May 30
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . .मंच

दोहा सप्तक. . . . . मंचअभिनय करते मंच पर, माटी के किरदार ।जीवन की अनुभूतियाँ, करते वो साकार ।।यह जग…See More
May 30

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service