For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

प्रेम के विशाल बटवृक्ष 
जिसमें भावनाओं की गहरी 
जड़ें और यकीन की 
मजबूत साखें
उसमें झूमता है 
इठलाता है 
सब्ज़ दिल 

रिवाजों और रस्मों की 
तेज आँधियाँ भी 
बेअसर होती हैं इस 
विशाल वृक्ष के आगे
जब यकीन के मजबूत तने में 
तना होता है दिल

लेकिन 
शक की दीमकों ने
आहत कर दीं 
वो भावनाओं की जड़ें 
धीरे धीरे 
खोखला कर दिया 
आज इस बटवृक्ष को

और मजबूरियाँ ठगने का 
साधन जिसकी बाढ़ 
वृक्ष के अगल बगल से 
हटाती रिश्तों की माटी को 
और कामयाब हो भी जाती है 
क्यूंकी रिश्ते बोने होते हैं 
गहरी भावनाओं और 
यकीन के आगे
रिश्ते झूठे हैं 
बह जाते हैं बाढ़ में 

और टूट पड़ता है दिल 
इस वृक्ष की खोखली 
हो चुकी यकीन की 
साखों से 
तड़पता हुआ 
वेदना से भरा
किंतु शून्य नहीं 

अपने शनैः शनैः क्षीण होने को 
आँकता है 
स्वयं को टटोलता है 
किंतु 
फिर जुड़ता नहीं 
उस खोखले हुए 
वृक्ष से जो 
अब गिर चुका है 
स्वयं की नज़रों से
भावनाओं को आहत कर और 
यकीन तोड़ के 
प्रेम अब नहीं रहा 
तो फिर दुख भी नहीं 
जब रिश्ता ही नही 
तो दुख कैसा

लेकिन दिल ठगता है 
खुद को 
करता है ढोंग 
उसके तिल तिल पीले पड़ने तक 
फिर सड़ने तक 
छी थू है 
ऐसे प्रेम पर 
जो दीमकों को न्योता देती हैं 
कुछ तो सीखो विज्ञान से कोई 
एंटीदीमक कोई विष 
कुछ तो इस्तेमाल करना था 
काश दिल के पास भी 
दिमाग़ होता 
बेचारा 
प्रेम के भरोशे मारा गया

संदीप पटेल "दीप"

Views: 602

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Ashok Kumar Raktale on June 6, 2013 at 8:48am

सुन्दर रचना.


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on June 1, 2013 at 10:50pm

एक अच्छी रचना होते-होते रह गयी. इतना ही कहूँगा. वैचारिक संप्रेषणों में थोड़ीभी वाचालता प्रभाव मेट देती है.

प्रारम्भ के दो बंद अत्यंत समृद्ध हैं. ऊहापोह को साझा करते हुए, कि, भावनाओं का सैलाब अनियंत्रित शब्दों में ढलने लगता है. 

आपका प्रयासरत रहना आशस्त करता है, आदरणीय.

शुभ-शुभ

Comment by SANDEEP KUMAR PATEL on May 31, 2013 at 11:02am

आदरणीय केवल प्रसाद जी,  आदरणीय राम भाई,  आदरणीय श्याम नारायण वर्मा जी, आदरणीय विजय सर जी , आदरणीया कुंती जी आदरणीया डॉ प्राची  जी   आप सभी का रचना कर्म को सरहाने हेतु हृदय से आभारी हूँ स्नेह यूँ ही बनाए रखिए सादर 

Comment by केवल प्रसाद 'सत्यम' on May 30, 2013 at 9:35pm

आ0 संदीप भाई जी, वृक्ष से जो
अब गिर चुका है
स्वयं की नज़रों से
भावनाओं को आहत कर और
यकीन तोड़ के
प्रेम अब नहीं रहा
तो फिर दुख भी नहीं
जब रिश्ता ही नही
तो दुख कैसा.... अतिसुन्दर प्रस्तुति। हार्दिक बधाई स्वीकारें। सादर,

Comment by vijay nikore on May 30, 2013 at 5:43pm

गहन और उदात्त भाव हैं आपकी इस रचना में। साधुवाद!

सादर,

विजय निकोर


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Dr.Prachi Singh on May 29, 2013 at 7:45pm

शक की दीमक प्रेम से हरे भरे रिश्तों को कैसे खोखला कर जाती हैं और छोड़ जाती है एक तड़प... 

काश दिल के पास भी 
दिमाग़ होता 
बेचारा ..................सुन्दर शब्द !

अभिव्यक्ति पर हार्दिक शुभकामनाएँ 

Comment by Shyam Narain Verma on May 29, 2013 at 4:49pm
बहुत सुन्दर...बधाई स्वीकार करें ………………
Comment by ram shiromani pathak on May 29, 2013 at 3:39pm

बहुत ही सुन्दर प्रस्तुति हुई है आदरणीय भाई जी ///हार्दिक बधाई 

Comment by coontee mukerji on May 29, 2013 at 2:07pm

संदीप जी , बहुत ही सुंदर और मुखर अभिव्यक्ति  की है .अगर देखा जाए तो हर दिल  का यहीं हाल है .........काश दिल के पास भी
दिमाग़ होता
बेचारा
प्रेम के भरोशे मारा गया..........अति सुंदर  / सादर  /  कुंती .

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Ashok Kumar Raktale's blog post चौपाइयाँ
"आ. भाई अशोक जी, सादर अभिवादन। पावस पर सुंदर चौपाइयों की रचना हुई है। हार्दिक बधाई।"
3 hours ago
Ashok Kumar Raktale posted a blog post

चौपाइयाँ

दोहाबरखा के बढ़ते क़दम, आये  हैं  अब पास।दूर नहीं है साजना, सुरभित सावन मास।। चौपाईवह फुहार वह साथ…See More
Tuesday
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"  आदरणीय चेतन प्रकाश साहब सादर नमस्कार, यही तो मुख्य है विषय है इस रचना का. नदी नहीं उफ़नाई है.…"
Tuesday
Chetan Prakash commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय,  अशोक  रक्ताले साहब, नमस्कार  !  लेकिन  यह कैसी "रिमझिम…"
Tuesday
Profile IconShyamsundar Chatterjee , Alamseti ajita kumar and Dr. Mohd Israr joined Open Books Online
Tuesday
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम, प्रस्तुत रचना की सारगर्भित समीक्षा कर आपने मेरे सृजन कार्य को सार्थकता…"
Jul 11
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"परम आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम - सर सृजन के भावों को आत्मीय मान से अलंकृत करने का दिल से आभार…"
Jul 10

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"वायव्य दशा के प्रस्तुतीकरण के क्रम में बना विश्वास प्रस्तुति की शाब्दिकता को स्थापित करता हुआ सफल…"
Jul 10

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"संसार का मंच एक गंभीर विषय है. तदनुरूप आपका प्रयास श्लाघनीय है, आदरणीय सुशील सरना जी.  कई…"
Jul 10

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय अशोक भाईजी, कितनी निष्कपट, कितनी भोली, कितनी सरस कविता हुई है ! जैसे, कोई अबोध बच्चा…"
Jul 10
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"आदरणीय  अशोक रक्ताले जी सृजन के भावों को आत्मीय मान से अलंकृत करने का दिल से आभार आदरणीय…"
Jul 9
Ashok Kumar Raktale commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"चुप रहिए...  वाह  क्या रदीफ़ है, इसे देखकर ही मैं हाज़िर हो गया.  रहना हो भारत में…"
Jul 5

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service