For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

मै वृक्ष हो गया.

पौधा था छोटा था
लगता था अब गया तब गया
कभी बारिश की बुँदे
सुहानी लगती थी
कभी लगता डूब गया डूब गया,
हिम्मत करके टहनियां बढ़ाई,
नयी कोपलें बिखराई,
अब गगनचुम्बी वृक्षों को
छूने लगी टहनियां,
लगा मै भी खडा हो गया खडा हो गया,
मगर पुष्पों के खिलने तक
अहसास नहीं हो पाया बड़ा होने का,
फलों से लदते ही लगा
मै बड़ा हो गया बड़ा हो गया,
मै भूल गया
वो छुटपन का अहसास
ना डर रहा कुछ खोने का
ना उत्साह और कुछ पाने का,
दे रहा हूँ आश्रय आने जाने वालों को
और कुछ मीठे फल खाने को,
क्योंकि मै वृक्ष हो गया वृक्ष हो गया.

Views: 961

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Ashok Kumar Raktale on May 20, 2012 at 7:57am

महिमा जी
        सादर, आपको रचना पसंद आयी, मेरे लिए प्रोत्साहन है. धन्यवाद.

Comment by Ashok Kumar Raktale on May 20, 2012 at 7:55am

जवाहर जी भाई नमस्कार,
                                     काव्य रचना को सराहने के लिए धन्यवाद. आपने वृक्ष के स्वभाव का एक और उदाहरण पेश किया है.
                                      भाई जी उज्जैन तो धार्मिक नगरी है आप आयें तो प्रसाद तो जरूर ही पायेगें.स्नेह बनाए रखें.धन्यवाद.

Comment by Ashok Kumar Raktale on May 20, 2012 at 7:49am

आदरणीय प्रदीप जी
               नमस्कार, आपने मेरी काव्य रचना को और विस्तार दिया आभार. हम भी वृक्ष हो सकते हैं यदि और और पाने की लालसा छोड़ दें, हमारी छाँव में बैठे व्यक्ति को एहसास दिलाना छोड़ दें.धन्यवाद.

Comment by Ashok Kumar Raktale on May 20, 2012 at 7:42am

आदरणीय निलेश जी, राजेश जी,डॉ. बाली जी आप सभी का आभार आपने रचना के भावों को समझने एवं सराहने के लिए. धन्यवाद.

Comment by MAHIMA SHREE on May 19, 2012 at 9:02pm

वो छुटपन का अहसास
ना डर रहा कुछ खोने का
ना उत्साह और कुछ पाने का,
दे रहा हूँ आश्रय आने जाने वालों को
और कुछ मीठे फल खाने को,
क्योंकि मै वृक्ष हो गया वृक्ष हो गया.

आदरणीय अशोक सर , बहुत-२ बधाई ,

बहुत ही सुंदर अभिवयक्ति

Comment by JAWAHAR LAL SINGH on May 19, 2012 at 8:27pm

ना डर रहा कुछ खोने का
ना उत्साह और कुछ पाने का,
दे रहा हूँ आश्रय आने जाने वालों को
और कुछ मीठे फल खाने को,
क्योंकि मै वृक्ष हो गया वृक्ष हो गया.

वृक्ष का एक और धर्म है वो शायद रह  गया

पत्थर से जब मारा तो बदले में फल दे गया  
प्रणाम भाई  जी, और बधाई! घर आने पर तो अवश्य मिलेगी खाने को मिठाई! 
Comment by PRADEEP KUMAR SINGH KUSHWAHA on May 19, 2012 at 6:03pm

आदरणीय अशोक जी सादर अभिवादन 

ठीक ही है आप बड़े हो गए 
लगाये गए थे खड़े हो गए 
खिलते हैं पुष्प योवन के 
फलते हैं फूल जीवन के 
अहसास होता है बोझ कन्धों पे 
लगता है हम अब बड़े हो गए 
काश जो फलदार हैं दूसरों की भूख मिटा सकें इन वृक्षों की तरह 
मानव से वृक्ष होना ही ठीक है 
बधाई, स्नेह  बनाये  रखिये . 
Comment by डॉ. सूर्या बाली "सूरज" on May 19, 2012 at 2:19pm

अशोक भाई सुंदर रचना के लिए दिली मुबारकबाद कुबूल करें ! सुंदर भाव व सुंदर शब्दों में सुंदर रचना बन पड़ी है !


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on May 19, 2012 at 1:57pm

बहुत खूबसूरत बिम्ब बड़े होने का एहसास ,सुन्दर भाव ..इस प्यारी रचना के लिए बधाई 

Comment by Nilansh on May 19, 2012 at 12:23pm

bahut acchi nazm

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Awanish Dhar Dvivedi posted a blog post

माँ

माँ यह शब्द नहींं केवलइस जग की माँ से काया है। हम सबकी खातिर अतिपावन माँ के आँचल की छाया है।१।माँ…See More
Tuesday
Dayaram Methani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अगर आप यों घबरा कर मैदान छोड़ देंगे तो जिन्होने एक जुट होकर षड़यन्त्र किया है वे अपनी जीत मानेंगे।…"
Tuesday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अब, जबकि यह लगभग स्पष्ट हो ही चुका है कि OBO की आगे चलने की संभावना नगण्य है और प्रबंधन इसे ऑफलाइन…"
Monday
amita tiwari posted a blog post

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें बेगुनाही और इन्साफ की बात क्यों सोचती हैं ये औरतें चुपचाप अहिल्या बन…See More
May 15
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post गर्भनाल कब कट पाती है किसी की
" मान्य,सौरभ पांडे जीआशीष यादव जी , , ह्रदय से आभारी हूँ. स्नेह बनाए रखियगा | सौरभ जी ने एक…"
May 14

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on amita tiwari's blog post बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें
"आदरणीया अमिताजी, तार्किकता को शाब्दिक कर तटस्थ सवालों की तर्ज में बाँधा जाना प्रस्तुति को रुचिकर…"
May 14

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी, आपकी प्रस्तुति निखर कर सामने आयी है. सभी शेर के कथ्य सशक्त हैं और बरबस…"
May 14

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय नीलेश भाई, आपका स्वागत है.     करेला हो अथवा नीम, लाख कड़वे सही, लेकिन रुधिर…"
May 14
Nilesh Shevgaonkar replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय बाग़ी जी एवं कार्यकारिणी के सभी सदस्यगण !बहुत दुखद है कि स्थिथि बंद करने तक आ गयी है. आगे…"
May 13

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय अजय गुप्ता जी, आपकी भावनाओं और मंच के प्रति आपके जुड़ाव को शब्द-शब्द में महसूस किया जा सकता…"
May 13
amita tiwari and आशीष यादव are now friends
May 11
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post प्यादे मान लिये जाते हैं मात्र एक संख्या भर
"मान्यवर  सौरभ पांडे जी , सार्थक और विस्तृत टिप्पणी के लिए आभार."
May 11

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service