For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

सुन  रहे  हैं  कि  वो  इक ऐसी दवाई देगा
जिससे  अंधे  को भी रातों में दिखाई देगा

प्यार  से  उसने  बुलाया है मुझे मक़्तल में
जानता हूँ   मैं जो  दावत   में  क़साई देगा

ऐसे चिल्लाओ कि आवाज़ वहाँ तक जाए
एक  दिन  तो  सभी  बहरों को सुनाई देगा

पास  रहता  हूँ  तो मुंह फेर के चल देता है
दूर  जाऊँगा  तो   आने   की   दुहाई  देगा

क़ैदख़ाने   में  उसी  ने  ही रखा सालों तक
जिसने   उम्मीद  जताई   थी   रिहाई  देगा

घुप   अंधेरे  से  किसी रोज़ निकल आयेंगे
हाथ  को  हाथ  हमें  जब   भी सुझाई देगा

स्याह  बालों  को  ये  हर  रोज़ सफ़ेदी देगा
वक़्त  गुज़रेगा  तो  हर  चेहरे  पे झाई देगा

* मौलिक एवं अप्रकाशित

Views: 413

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Samar kabeer on April 2, 2020 at 7:13pm

//दे गया सिर्फ़ ये बालों को सफ़ेदी मेरे
वक़्त ने मुझको नवाज़ा है तुम्हें भी देगा//

तक़ाबुल-ए-रदीफ़ तो निकल गया,क़ाफ़िये और भाव पर विचार करें ।

Comment by सालिक गणवीर on April 2, 2020 at 6:40pm
आदरणीय,
पिछले कमेंट आपका नाम ग़लत टाइप हो गया है. माफी चाहूँगा.
Comment by सालिक गणवीर on April 2, 2020 at 6:28pm
आदरणीय समर करीब साहब
तक़ाबुले-रदीफ़ दोष को दुरुस्त करने की कोशिश की है. आपकी नज़रे-इनायत की दरकार है.
दे गया सिर्फ़ ये बालों को सफ़ेदी मेरे
वक़्त ने मुझको नवाज़ा है तुम्हें भी देगा

सालिक गणवीर
Comment by सालिक गणवीर on April 2, 2020 at 4:38pm
समीर साहब
बहुत शुक्रिया जनाब.आपसे ऐसे ही मार्ग दर्शन की उम्मीद थी.मिसरे में क्या की जगह ''जो'' करना ही उचित होगा.मकता पुनः लिखने की कोशिश करता हूँ,या फिर इसे हटा ही देता हूँ.
Comment by Samar kabeer on April 2, 2020 at 3:40pm

जनाब सालिक गणवीर जी आदाब, ग़ज़ल का अच्छा प्रयास हुआ है,बधाई स्वीकार करें ।

'जानता हूँ मैं क्या दावत में क़साई देगा'

इस मिसरे में 'क्या' शब्द में मात्रा पतन उचित नहीं,'क्या' की जगह "जो" कर सकते हैं ।

'स्याह बालों को ये हर रोज़ सफ़ेदी देगा
वक़्त गुज़रेगा तो हर चेहरे पे झाई देगा'

इस शैर का भाव स्पष्ट नहीं,तक़ाबुल-ए-रदीफ़ भी है,देखियेगा ।

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"प्रिय लक्ष्मण भाई, अच्छी ग़ज़ल हुई है। बधाई।  //पाप करने पे आ गया जब मैंरब की मौजूदगी को भूल…"
6 minutes ago
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"आदरणीय जयहिंद जी, नमस्कार, अच्छे अशआर हुए हैं। कहीं कहीं कुछ-कुछ परिवर्तन की ज़रूरत लग रही है।…"
11 minutes ago
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"जिसको पाकर सभी को भूल गया  भूल से मैं उसी को भूल गया     राही जिद्द-ओ-जहद में…"
17 minutes ago
Dayaram Methani replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"2122, 1212, 112/22 आदमी सादगी को भूल गयाक्या गलत क्या सही को भूल गया गीत गाये सभी तरह के पर मुल्क…"
21 minutes ago
Richa Yadav replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"नमन मंच  सादर अभिवादन "
1 hour ago
Richa Yadav replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"2122 1212 112 बाप ख़ुद की ख़ुशी को भूल गया आज बेटा उसी को भूल गया १ ज़ीस्त की उलझनों में यूँ…"
1 hour ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"आ. भाई जयहिंद जी, सादर अभिवादन। गिरह सहित सुंदर गजल हुई है। हार्दिक बधाई।"
5 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"2122, 1212, 112**बिसलरी पा  नदी को भूल गयाहर अधर तिस्नगी को भूल गया।१।*पथ की हर रौशनी को भूल…"
9 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"सादर अभिवादन।"
9 hours ago
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"क्या गिला वो किसी को भूल गय इश्क़ में जो ख़ुदी को भूल गया अम्न का ख़्वाब देखा रात को इक और फिर रात…"
13 hours ago
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"सादर अभिवादन "
14 hours ago
Admin replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"स्वागतम"
14 hours ago

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service