For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

कविता में प्रेम


उसने मुझसे कहा

ये क्या लिखते रहते हो

गरीबी के बारे में

अभावों, असुविधाओं,

तन और मन पर लगे घावों के बारे में

रईसों, सुविधा-भोगियों के खिलाफ

उगलते रहते हो ज़हर

निश-दिन, चारों पहर

तुम्हे अपने आस-पास

क्या सिर्फ दिखलाई देता है

अन्याय, अत्याचार

आतंक, भ्रष्टाचार!!

और कभी विषय बदलते भी हो

तो अपनी भूमिगत कोयला खदान के दर्द का

उड़ेल देते हो

कविताओं में

कहानियों में

क्या तुम मेरे लिए

सिर्फ मेरे लिए

नहीं लिख सकते प्रेम-कवितायें...

मैं तुम्हे कैसे बताऊँ प्रिये

कि बेशक मैं लिख सकता हूँ

कवितायें सावन के फुहारों की

रिमझिम बौछारों की

उत्सव-त्योहारों की कवितायें

कोमल, सांगीतिक छंद-बद्ध कवितायें

लेकिन तुम मेरी कविताओं को

गौर से देखो तो सही

उसमे तुम कितनी ख़ूबसूरती से छिपी हुई हो

जिन पंक्तियों में

विपरीत परिस्थितियों में भी

जीने की चाह लिए खडा दीखता हूँ

उसमें तुम्ही तो मेरी प्रेरणा हो...

तुम्ही तो मेरा संबल हो.....

Views: 372

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on July 3, 2013 at 9:44pm

भाव समृद्ध रचना पर विलम्ब से आ पाने के लिए क्षमा प्रार्थी हूँ, आदरणीय अनवर सुहैल जी.

एक ऐसी रचना जो मनस तपस्वी के सामर्थ्य को अर्पित है.

बधाई स्वीकार करें आदरणीय

Comment by बृजेश नीरज on June 24, 2013 at 6:09pm

अहहा! वाह! बहुत सुन्दर! जीवन को करीब से देखने और जीने वाले के लिए संबल वास्तव में प्रेम ही होता है जो अंतर्मन में बहता रहता है और छलकता भी है तो सिर्फ पसीने की बूंदों के रूप में।
इस सच्ची भावना में पगी रचना के लिए मेरी हार्दिक बधाई!

Comment by D P Mathur on June 22, 2013 at 8:17am

सच्चाई है ,
हमारा चारों तरफ के माहौल पर ध्यान जल्दी जाता है,
बहुत सुन्दर , आपको बधाई !

Comment by JAWAHAR LAL SINGH on June 22, 2013 at 5:26am

जिन पंक्तियों में

विपरीत परिस्थितियों में भी 

जीने की चाह लिए खडा दीखता हूँ 

उसमें तुम्ही तो मेरी प्रेरणा हो...

तुम्ही तो मेरा संबल हो...

 वाह वाह!

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"आपकी बात से सहमत हूँ। यह बात मंच के आरंभिक दौर में भी मैंने रखी थी। अससे सहजता रहती। लेकिन उसमें…"
21 minutes ago
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . .विविध

दोहा सप्तक. . . . . . विविधकभी- कभी तो कीजिए, खुद से खुद की बात ।सुलझेंगे उलझे हुए,  अंतस के हालात…See More
2 hours ago
amita tiwari posted blog posts
5 hours ago
Admin replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"साथियों, आप सभी के बहुमूल्य विचारों का स्वागत है, इस बार के लिए निर्णय लिया गया है कि सभी आयोजन एक…"
yesterday
Admin posted discussions
yesterday
Admin added a discussion to the group चित्र से काव्य तक
Thumbnail

'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177

आदरणीय काव्य-रसिको !सादर अभिवादन !!  ’चित्र से काव्य तक’ छन्दोत्सव का यह एक सौ…See More
yesterday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"नीलेश भाई के विचार व्यावहारिक हैं और मैं भी इनसे सहमत हूँ।  डिजिटल सर्टिफिकेट अब लगभग सभी…"
Friday
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सादर नमस्कार, अब तक आए सभी विचार पढ़े हैं। अधिक विचार आयोजन अवधि बढ़ाने पर सहमति के हैं किन्तु इतने…"
Friday
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"इन सुझावों पर भी विचार करना चाहिये। "
Thursday
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"यह भी व्यवहारिक सुझाव है। इस प्रकार प्रयोग कर अनुभव प्राप्त किया जा सकता है। "
Thursday
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"हाल ही में मेरा सोशल मीडिया का अनुभव यह रहा है कि इस पर प्रकाशित सामग्री की बाढ़ के कारण इस माध्यम…"
Thursday
Nilesh Shevgaonkar replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"आदरणीय प्रबंधन,यह निश्चित ही चिंता का विषय है कि विगत कालखंड में यहाँ पर सहभागिता एकदम नगण्य हो गयी…"
Thursday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service