For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

"मौन एक सशक्त अभिव्यक्ति है "

"मौन एक सशक्त अभिव्यक्ति है "

लब खामोश हैं

कुछ कम्पन है
कहना चाह रहे हैं
पर खामोश हैं
फिर भी कोई तो है
जो कर रहा है बात
चुप चुप
लेकिन शोर है
हाँ शोर है आँखों में
वो कर रहीं हैं बातें
एक एक वो बात
जिसे नहीं किया जा सकता है
नज़रअंदाज
उनमे है गंगा की सी सच्चाई
सागर की सी गहराई
ये आँखें
हाँ जिनमे प्रतिकार की ज्वाला है
हाँ इस समय मौन एक सशक्त अभिव्यक्ति है
ये आँखें
जिनसे झड रहे हैं श्रद्धा के सुमन
जिनमे क्षोभ है  कुछ खो देने का
उत्साह है कुछ पा लेने का
हाँ इस समय मौन एक सशक्त अभिव्यक्ति है
ये आँखें
जिनसे छलक रहा है
स्नेह का अमृत
जो न जाने कितने वर्षों से सूखे
नीरस हो चुके दरख्त को
पुनर्जीवित कर दे
बंजर में शादाब कर दे चमन
हाँ इस समय मौन एक सशक्त अभिव्यक्ति है
ये आँखें
पैदा कर दें ग्लानी
दे जाएँ हीनता का विष
हकारत भरी जहर उगलती ये आँखें
हाँ इस समय मौन एक सशक्त अभिव्यक्ति है
ये आँखें
कभी संकुचित हो उठती हैं
कभी इतनी विस्तृत की सागर समेट लें अपने में
हाँ करती हैं विश्मित
स्वयं भी होती हैं  विश्मित
हाँ इस समय मौन एक सशक्त अभिव्यक्ति है
ये आँखें
नम नम सी हों
गलती का एहसास लिए
तोबा के गंगा जल से भरी भरी डबडबाई
मन का मैल धो कर हो चुकी हों श्वेत
हाँ इस समय मौन एक सशक्त अभिव्यक्ति है
ये आँखें
क्रोधातुर हो के
हो रहीं हों रक्त के सामान लाल
काल भी इनके सम्मुख घबरा जाए एक पल को
निगल जाए भय को
दे जाए एक खौफ देखने वाले को
हाँ इस समय मौन एक सशक्त अभिव्यक्ति है
ये आँखें
जब कामातुर हो
हो रहीं हो मदहोश
मदमस्त
छलका रहीं हो प्रेम हाला
सामने जो भी आया
डूबा इनमे
लूट लिया है इन आखों से
उस शराबी को
जो हो उठा है मदहोश
उस हाला को पी कर
प्रेम के श्रृंगार के गीत गाते
हाँ इस समय मौन एक सशक्त अभिव्यक्ति है
ये आँखें
जब लुटा रहीं हों
ममता
दया
अपनों के लिए
गैरों के लिए
कर रहीं हो निक्षावर सर्वस्व
और मोह से हों परे
हाँ इस समय मौन एक सशक्त अभिव्यक्ति है
ये आँखें
जब छल रहीं हो
स्वयं को
आईने से प्रतिकार करती
नज़रें चुराती
खुद को छुपाती
एक कसक सी लिए
एक एहसास को मार के
छल रहीं हों स्वयं को
कुछ दुःख भरे वेदना के स्वर लिए
हाँ इस समय मौन एक सशक्त अभिव्यक्ति है


संदीप पटेल "दीप"

Views: 431

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Rekha Joshi on July 14, 2012 at 7:26pm

सदीप जी ,सादर 

ये आँखें 
जब लुटा रहीं हों 
ममता 
दया 
अपनों के लिए 
गैरों के लिए 
कर रहीं हो निक्षावर सर्वस्व 
और मोह से हों परे 
हाँ इस समय मौन एक सशक्त अभिव्यक्ति है 
,बिलकुल सही ,मौन एक सशक्त अभिव्यक्ति है ,अति सुंदर ,बधाई 

सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Dr.Prachi Singh on July 14, 2012 at 6:30pm
मौन की सशक्त अभिव्यक्ति को गहनता के साथ विस्तार से शब्दबद्ध करने के लिए बधाई प्रिय संदीप जी .
Comment by Albela Khatri on July 14, 2012 at 12:10pm

मौन का ऐसा बोलता हुआ  चित्र मैंने पहली बार देखा
बधाई हो भाई संदीप दीप जी,
बहुत उम्दा रचना

ये आँखें
जब कामातुर हो
हो रहीं हो मदहोश
मदमस्त
छलका रहीं हो प्रेम हाला
सामने जो भी आया
डूबा इनमे
लूट लिया है इन आखों से
उस शराबी को
जो हो उठा है मदहोश
उस हाला को पी कर
प्रेम के श्रृंगार के गीत गाते
हाँ इस समय मौन एक सशक्त अभिव्यक्ति है

__वाह वाह !

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

amita tiwari posted a blog post

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें बेगुनाही और इन्साफ की बात क्यों सोचती हैं ये औरतें चुपचाप अहिल्या बन…See More
19 hours ago
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post गर्भनाल कब कट पाती है किसी की
" मान्य,सौरभ पांडे जीआशीष यादव जी , , ह्रदय से आभारी हूँ. स्नेह बनाए रखियगा | सौरभ जी ने एक…"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on amita tiwari's blog post बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें
"आदरणीया अमिताजी, तार्किकता को शाब्दिक कर तटस्थ सवालों की तर्ज में बाँधा जाना प्रस्तुति को रुचिकर…"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी, आपकी प्रस्तुति निखर कर सामने आयी है. सभी शेर के कथ्य सशक्त हैं और बरबस…"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय नीलेश भाई, आपका स्वागत है.     करेला हो अथवा नीम, लाख कड़वे सही, लेकिन रुधिर…"
yesterday
Nilesh Shevgaonkar replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय बाग़ी जी एवं कार्यकारिणी के सभी सदस्यगण !बहुत दुखद है कि स्थिथि बंद करने तक आ गयी है. आगे…"
Wednesday

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय अजय गुप्ता जी, आपकी भावनाओं और मंच के प्रति आपके जुड़ाव को शब्द-शब्द में महसूस किया जा सकता…"
Tuesday
amita tiwari and आशीष यादव are now friends
Monday
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post प्यादे मान लिये जाते हैं मात्र एक संख्या भर
"मान्यवर  सौरभ पांडे जी , सार्थक और विस्तृत टिप्पणी के लिए आभार."
Monday
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post भ्रम सिर्फ बारी का है
"आशीष यादव जी , मेरा संदेश आप तक पहुंचा ,प्रयास सफल हो गया .धन्यवाद.पर्यावरण को जितनी चुनौतियां आज…"
Monday
बृजेश कुमार 'ब्रज' commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'
"आदरणीय धामी जी सारगर्भित ग़ज़ल कही है...बहुत बहुत बधाई "
Monday
बृजेश कुमार 'ब्रज' commented on Sushil Sarna's blog post दोहा पंचक. . . . संयोग शृंगार
"आदरणीय सुशील जी बड़े सुन्दर दोहे सृजित हुए...हार्दिक बधाई "
Monday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service