For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

गरचे तेरे ख़याल का मेयार हम नहीं

नमस्कार अहबाब, तरही मुशायरा २३ में वक़्त पर मैं कोई ग़ज़ल नहीं कह पाया, क्योंकि तब तक मैं इस परिवार का हिस्सा ही नहीं था. अब उस मिसरे पर ख़ामा घिसाई का मन हुआ तो कुछ अश'आर कह दिए. आपकी नज़्र हैं, कोई ग़लती या ऐब दिखाई दे तो बेशक़ इत्तेला करें

****

गरचे तेरे ख़याल का मेयार हम नहीं
तो क्या तेरी तलब से भी दो-चार हम नहीं

वो चारागर है, सोचके मरता है दिल का हाल
आज़ार तो यही है कि बीमार हम नहीं

ऐ जान-ए-जान ग़ौर से देख इन्तहा-ए-शौक़
ख़ून-ए-जिगर है हम पे, हिनाज़ार हम नहीं

मरते हैं, मर नहीं सके, तेरे फ़िराक़ में
कहता है कौन इश्क़ में नाचार हम नहीं

फ़ारिग़ हैं दिलबरी से ब_क़द्र-ए-जूनून-ए-शौक़
लो अब तुम्हारी राह में दीवार हम नहीं

जी ने बनाया दर्द को गोर-ए-दिल आख़िरश
कूचा-ए-इश्क़ में किसी पे बार हम नहीं

हैं और भी वबाल यहाँ, बाद-ए-ख़स्तगी
रह्न-ए-जुनूँ हैं कुश्ता-ए-आज़ार हम नहीं

हासिल है दिल को दर्द-ए-ज़माना का साथ भी
लेकिन तेरे ख़याल से बेज़ार हम नहीं

आशिक़ हैं हम तो छेड़ हमें जिस क़दर बने
अब क्या तेरे सितम के भी हक़दार हम नहीं

**********

मेयार = standard ; तलब=हसरत ; हिनाज़ार = मेंहदी लगे हुए ; मरते हैं = दुखी हैं (तड़पते हैं) ; नाचार=मजबूर ; फ़ारिग़.....शौक़ = शौक़ के जूनून में दिलबरी छोड़ दी है ; गोर-ए-दिल = दिल की कब्र ; आखिराश=आखिर में ; बाद-ए-ख़स्तगी = टूट जाने के बाद ; रहन-ए-जुनूँ = जूनून के हाथों गिरवी ; कुश्ता-ए-आज़ार=बीमारी से मारे हुए ;

 

Views: 2086

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Vipul Kumar on July 1, 2012 at 6:51pm

Shukriya Raj bhai :)

Comment by Raj Tomar on July 1, 2012 at 6:24pm

 Vipul Bhai, Aap ki ghazal to bahut hi khoobsurat hai..:)

   che khush.. :)

Comment by Vipul Kumar on July 1, 2012 at 5:04pm

Shukriya arun kumar nigam jii.....

aapne zarre ko nawazish ke qabil samjha yahi bahut hai....

aur us misre meN "sochkar" ko "sochke" padheN, phir shayad bikhraav door ho jaaye zehn meN.......:)

Comment by Vipul Kumar on July 1, 2012 at 5:03pm

Shukriya Arun Kumar Pandey 'Abhinav' ji. aapne waqt diya padhne aur samajhne meN uske liye tah-e-dil se shukrguzaar huN.....


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by अरुण कुमार निगम on July 1, 2012 at 2:56pm

प्रिय श्री विपुल कुमार जी, उम्दा गज़ल लिखी है.

आशिक़ हैं हम तो छेड़ हमें जिस क़दर बने
अब क्या तेरे सितम के भी हक़दार हम नहीं.

इस अश'आर के लिये खास तौर पे दाद कबूल कीजिये.

वो चारागर है, सोचकर मरता है दिल का हाल,  हालांकि आपने  सब कुछ समझा दिया है मगर पता नहीं क्यों कुछ अटक सा रहा है. बंधा हुआ सा नहीं लग रहा है, कुछ बिखराव सा लग रहा है.एक बार फिर से गौर करके देखें.

Comment by Abhinav Arun on July 1, 2012 at 2:01pm

थोड़ी कठिन है हम हिंदी वालों के लिए , पर कुछ शेर ध्यान खींचते हैं इस हेतु बधाई आपको \ ये शेर ख़ास लगा -

हासिल है दिल को दर्द-ए-ज़माना का साथ भी
लेकिन तेरे ख़याल से बेज़ार हम नहीं ..!

लिखना और सीखना ओ बी ओ का जिंदाबाद नारा है \ हम सब इसके झंडाबरदार हैं !!शुभकामनाएं !!

Comment by Vipul Kumar on July 1, 2012 at 1:36pm

jee haaN. shukriya


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on July 1, 2012 at 1:33pm

मेरी उलझन को दूर करने के लिये हृदय की गहराइयों से आपको धन्यवाद कह रहा हूँ.  वैसे यह मिसरा कुछ और खुल सकता था.

इस शेर को दुबारा लिख रहा हूँ --

वो चारागर है, सोच के मरता है दिल का हाल
आज़ार तो यही है कि बीमार हम नहीं

Comment by Vipul Kumar on July 1, 2012 at 1:25pm

बहुत बहुत धन्यवाद सौरभ जी, की आपने इस छोटी सी कोशिश को पढ़ा और सराहा.

वो चारागर है सोचकर मरता है दिल का हाल
आज़ार तो यही है की बीमार हम नहीं
कहने का मा'ना है कि मेरा दिलबर चारागर है. लेकिन मैं बीमार नहीं हूँ. तो यही सोच सोचकर मेरे दिल की हालत ख़राब हो रही है कि अगर मैं बीमार होता तो उससे मिल सकता था. या'नी अब यही मेरी बीमारी(दुविधा) हो गई है कि मैं बीमार क्यों नहीं हूँ.
ग़ज़ल पर आपकी बेशक़ीमती राय के लिए एक बार फिर शुक्रिया अदा करता हूँ. साथ बनाए रखें.

सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on July 1, 2012 at 12:55pm

भाई विपुलकुमारजी, आपकी इस ग़ज़ल पर इतना ही कहूँगा कि आपकी कोशिश रंग लायी है. और आपने कमाल किया है. वैसे ग़ज़ल के सभी शेर कहन के लिहाज से कमोबेश एक तरह के भावों के गिर्द घूमते हैं. मग़र जो कुछ आपने कहा है उसका लिहाज मुत्मईन करता है.

इन अश’आर पर मेरी विशेष बधाई लें. हृदय की गहराइयों से महसूस कर रहा हूँ -

मरते हैं, मर नहीं सके, तेरे फ़िराक़ में
कहता है कौन इश्क़ में नाचार हम नहीं

आशिक़ हैं हम तो छेड़ हमें जिस क़दर बने
अब क्या तेरे सितम के भी हक़दार हम नहीं ....   वाह वाह वाह !!

आपने ग़िरह भी क्या खूब लगायी है.  बहुत खूब !

 

वो चारागर है, सोचकर मरता है दिल का हाल 

इस मिसरे ने मुझे उलझा रखा है. आप तकतीह भी करें और मायना भी कहें.  हम शुक़्रगुज़ार होंगे.

 

इस ग़ज़ल का मेयार भाषा के कारण अलहदा है.  अच्छा है आपने कठिन शब्दों के अर्थ दे दिये हैं.

इस ग़ज़ल के लिये पुनः बधाई और हृदय से धन्यवाद.

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम, प्रस्तुत रचना की सारगर्भित समीक्षा कर आपने मेरे सृजन कार्य को सार्थकता…"
11 hours ago
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"परम आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम - सर सृजन के भावों को आत्मीय मान से अलंकृत करने का दिल से आभार…"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"वायव्य दशा के प्रस्तुतीकरण के क्रम में बना विश्वास प्रस्तुति की शाब्दिकता को स्थापित करता हुआ सफल…"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"संसार का मंच एक गंभीर विषय है. तदनुरूप आपका प्रयास श्लाघनीय है, आदरणीय सुशील सरना जी.  कई…"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय अशोक भाईजी, कितनी निष्कपट, कितनी भोली, कितनी सरस कविता हुई है ! जैसे, कोई अबोध बच्चा…"
yesterday
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"आदरणीय  अशोक रक्ताले जी सृजन के भावों को आत्मीय मान से अलंकृत करने का दिल से आभार आदरणीय…"
Thursday
Ashok Kumar Raktale commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"चुप रहिए...  वाह  क्या रदीफ़ है, इसे देखकर ही मैं हाज़िर हो गया.  रहना हो भारत में…"
Jul 5
Ashok Kumar Raktale commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"अभिनय करते मंच पर, माटी के किरदार ।जीवन की अनुभूतियाँ, करते वो साकार ।।.....सच है अभिनय जीवन की…"
Jul 5
Ashok Kumar Raktale posted a blog post

बरसात

बरसात घन गरजे अंधियारी छाई,बिजली अम्बर पर इठलाई  बूँदें टपकी टप-टप भाईरिमझिम रिमझिम बारिश आई पत्ते…See More
Jul 5
vijay nikore replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"Dear respected Admin team: A few minutes ago, I typed my suggestion, but lost it all before it was…"
Jul 5
vijay nikore replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"..."
Jul 5
Chetan Prakash replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"  आदरणीय,  तकनीकी दृष्टिकोण से मैं कुछ  अधिक नहीं कह सकता । किन्तु यदि हमारा …"
Jun 14

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service