For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

आल्हा छंद - प्रथम प्रयास

गड़ गड़ करता बादल गर्जा, कड़की बिजली टूटी गाज
सन सन करती चली हवाएं, कुदरत हो बैठी नाराज
पलक झपकते प्रलय हो गई, उजड़े लाखों घर परिवार
पल में साँसे रुकी हजारों, सह ना पाया कोई वार

डगमग डगमग डोली धरती, अम्बर से आई बरसात
घना अँधेरा छाया क्षण में, दिन आभासित होता रात
आनन फानन में उठ नदियाँ, भरकर दौड़ीं जल भण्डार

इस भारी विपदा के केवल, हम सब मानव जिम्मेदार

(मौलिक एवं अप्रकाशित)

Views: 810

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by अरुन 'अनन्त' on June 25, 2013 at 11:15pm

आदरणीया प्राची दी अनेक अनेक धन्यवाद आपका अनुमोदन पाकर अत्यंत प्रसन्नता हो रही है, यह सब आप सभी के सहयोग के कारण संभव हो सका है. आशीष एवं स्नेह यूँ ही बनाये रखिये.

Comment by अरुन 'अनन्त' on June 25, 2013 at 11:13pm

आदरणीया राजेश कुमारी जी हार्दिक आभार आपका आपको प्रयास सुन्दर लगा प्रयास सफल हुआ आशीष एवं स्नेह यूँ ही बनाये रखिये

Comment by अरुन 'अनन्त' on June 25, 2013 at 11:12pm

आदरणीय अशोक सर जी हार्दिक आभार आपका आशीष एवं स्नेह यूँ ही बनाये रखिये.


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Dr.Prachi Singh on June 25, 2013 at 8:32pm

आल्हा छंद पर बहुत सुन्दर प्रयास 

सामायिक कथ्य और भाव बहुत संतुलित और प्रवाहमय लगे.

हार्दिक बधाई इस अभिव्यक्ति पर 


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on June 25, 2013 at 10:51am

 प्रिय अरुन बहुत सुन्दर प्रयास हुआ है प्रस्तुति और भाव दोनों के लिए बधाई एवं शुभकामनायें 

Comment by Ashok Kumar Raktale on June 25, 2013 at 8:22am

वाह! बहुत सुन्दर भाई अरुण शर्मा जी बहुत सुन्दर वीर छंद रचे हैं. बहुत बहुत बधाई स्वीकारें. इस त्रासदी के लिए सभी प्राणी नहीं सिर्फ मानव को ही दोष दें तो बेहतर होगा. "आभासित" 

Comment by अरुन 'अनन्त' on June 24, 2013 at 9:28pm

आदरणीया वेदिका जी भावुकता अपनी जगह और व्याकरण अपनी जगह, आदरणीया एक लेखक भावों के साथ साथ व्याकरण पर भी उतना ध्यान देता है इस हेतु आप अपनी जगह बिलकुल ठीक हैं कृपया शर्मिंदा न हों. सादर

Comment by वेदिका on June 24, 2013 at 9:21pm

छंद बहुत अच्छा है आदरणीय अरुण जी!

मै तो बस छंद पढ़ते पढ़ते ही भावुक हो गयी, और शर्मिंदा हो उठी की मै भाव के बजाये व्याकरण को देख रही हूँ ।बस   

Comment by अरुन 'अनन्त' on June 24, 2013 at 9:10pm

हार्दिक आभार आदरणीय केवल प्रसाद जी स्नेह यूँ ही बनाये रखिये.

Comment by अरुन 'अनन्त' on June 24, 2013 at 9:10pm

आदरणीया गीतिका जी हार्दिक आभार आपका यह छंद स्वतः शीघ्र और बिना श्रम के बन गया और उसी समय अपने परिवार के साथ साझा कर लिया, भविष्य में ध्यान रखूँगा.

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Blogs

Latest Activity

anwar suhail updated their profile
21 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' posted a blog post

न पावन हुए जब मनों के लिए -लक्ष्मण धामी "मुसाफिर"

१२२/१२२/१२२/१२****सदा बँट के जग में जमातों में हम रहे खून  लिखते  किताबों में हम।१। * हमें मौत …See More
Friday
ajay sharma shared a profile on Facebook
Thursday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-128 (विषय मुक्त)
"शुक्रिया आदरणीय।"
Dec 1
Dayaram Methani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-128 (विषय मुक्त)
"आदरणीय शेख शहज़ाद उस्मानी जी, पोस्ट पर आने एवं अपने विचारों से मार्ग दर्शन के लिए हार्दिक आभार।"
Nov 30
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-128 (विषय मुक्त)
"सादर नमस्कार। पति-पत्नी संबंधों में यकायक तनाव आने और कोर्ट-कचहरी तक जाकर‌ वापस सकारात्मक…"
Nov 30
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-128 (विषय मुक्त)
"आदाब। सोशल मीडियाई मित्रता के चलन के एक पहलू को उजागर करती सांकेतिक तंजदार रचना हेतु हार्दिक बधाई…"
Nov 30
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-128 (विषय मुक्त)
"सादर नमस्कार।‌ रचना पटल पर अपना अमूल्य समय देकर रचना के संदेश पर समीक्षात्मक टिप्पणी और…"
Nov 30
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-128 (विषय मुक्त)
"आदाब।‌ रचना पटल पर समय देकर रचना के मर्म पर समीक्षात्मक टिप्पणी और प्रोत्साहन हेतु हार्दिक…"
Nov 30
Dayaram Methani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-128 (विषय मुक्त)
"आदरणीय शेख शहज़ाद उस्मानी जी, आपकी लघु कथा हम भारतीयों की विदेश में रहने वालों के प्रति जो…"
Nov 30
Dayaram Methani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-128 (विषय मुक्त)
"आदरणीय मनन कुमार जी, आपने इतनी संक्षेप में बात को प्रसतुत कर सारी कहानी बता दी। इसे कहते हे बात…"
Nov 30
AMAN SINHA and रौशन जसवाल विक्षिप्‍त are now friends
Nov 30

© 2025   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service