For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

किराए का घर--

शरीर,

लोभी और भोगी
सदैव आकर्षक, चकमक
किराए का घर
हवस की दीवारों पर टिकी
अहं - विकार की छत
बिखरी श्वेत चॉदनी पर चढा़ता
चाटुकारिता का रंग
टाड़-अलमारियों से झॉंकते
छल और कपट
सब मौन है।
ताख का टिमटिमाता दिया
किराएदार
आत्मा का वर्चस्व, संयमी-उद्यमी
र्निलिप्त कर्मो का प्रदाता
सॅवारता है सभी प्रकोष्ठ, सभ्य आचरण भी
बन्द खिड़कियो से चिपका
विवेक का वातानुकूलित सयंत्र
अनुरक्षण के दायित्व से मुक्त
तैनात करता एक कुशल प्रभारी अभियन्ता- मन ।
उद्विग्न चंचल इन्दियॉं
बेताब हठी श्वॉसें
बिन बुलाई मेहमान - धूल,
पर्त दर पर्त जम जाती ।
सिहर उठती आत्मा
पर्दो सी फड़फड़ताी
धूल चट कर जाती दीवारों को
ढह जाती है छत।
यम - नियम
मकान मालिक,

संरक्षक 
मॉगता है किराया-
आवास-बिजली और पानी का
संस्कारी आत्मा चुप,
पानी-पानी ।
वादी,

किराए का घर, स्वयं प्रस्तुत करता
मूर्खता के प्रमाण
पक्ष में खड़े हो जाते
ईष्र्या-द्वेष में लिप्त पड़ाेसी,
पूरा का पूरा गॉव खानाबदोस
ठगों का।
मकान मालिक,
मूक-बधिर, स्तब्ध... किंकर्तव्यविमूढ़!
बन्द कर लेता अपनी आखें-   योग में
रहस्य कभी प्रकट नही होता-  स्वयं से
आत्मा अजर-अमर,
पंचतत्व के कण-कण बच नही  पाते 
....... हवा की क्रूरता से,
परमात्मा सर्वत्र है...।

के0 पी0 सत्यम/ मौलिक व अप्रकाशित

Views: 435

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by केवल प्रसाद 'सत्यम' on June 17, 2015 at 6:24pm

आ0   कान्ता जी,   कविता आपको पसन्द आई, मेरा लेखन सफल हुआ।  आपका बहुत.बहुत आभार, सादर

Comment by केवल प्रसाद 'सत्यम' on June 17, 2015 at 6:24pm

आ0  जान भाईजी,     कविता आपको पसन्द आई, मेरा लेखन सफल हुआ।  आपका बहुत.बहुत आभार, सादर

Comment by केवल प्रसाद 'सत्यम' on June 17, 2015 at 6:23pm

आ0  गोपाल  भाईजी,   कविता आपको पसन्द आई, मेरा लेखन सफल हुआ।  आपका बहुत -  बहुत आभार, सादार

Comment by kanta roy on June 17, 2015 at 3:39pm
मकान मालिक,
मूक-बधिर, स्तब्ध... किंकर्तव्यविमूढ़!
बन्द कर लेता अपनी आखें ........ ...... जीवन दर्शन का भाव लिये बहुत ही उम्दा रचना आदरणीय केवल प्रसाद जी
Comment by Krish mishra 'jaan' gorakhpuri on June 17, 2015 at 9:40am

बहुत बेहतरीन केवल आ० भाई केवल जी!हार्दिक बधाई!

Comment by डॉ गोपाल नारायन श्रीवास्तव on June 16, 2015 at 12:43pm

पंचतत्व के कण-कण बच नही  पाते 
....... हवा की क्रूरता से,
परमात्मा सर्वत्र है...।---------------कमाल है , बहुत बढ़िया. आ० केवल जी.

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Blogs

Latest Activity

Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-182
"विगत दो माह से डबलिन में हूं जहां समय साढ़े चार घंटा पीछे है। अन्यत्र व्यस्तताओं के कारण अभी अभी…"
13 hours ago
Chetan Prakash replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-182
"प्रयास  अच्छा रहा, और बेहतर हो सकता था, ऐसा आदरणीय श्री तिलक  राज कपूर साहब  बता ही…"
13 hours ago
Chetan Prakash replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-182
"अच्छा  प्रयास रहा आप का किन्तु कपूर साहब के विस्तृत इस्लाह के बाद  कुछ  कहने योग्य…"
14 hours ago
Chetan Prakash replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-182
"सराहनीय प्रयास रहा आपका, मुझे ग़ज़ल अच्छी लगी, स्वाभाविक है, कपूर साहब की इस्लाह के बाद  और…"
14 hours ago
Chetan Prakash replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-182
"आपका धन्यवाद,  आदरणीय भाई लक्ष्मण धानी मुसाफिर साहब  !"
14 hours ago
Chetan Prakash replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-182
"साधुवाद,  आपको सु श्री रिचा यादव जी !"
14 hours ago
Chetan Prakash replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-182
"धन्यवाद,  आज़ाद तमाम भाई ग़ज़ल को समय देने हेतु !"
14 hours ago
Chetan Prakash replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-182
"आदरणीय तिलक राज कपूर साहब,  आपका तह- ए- दिल आभारी हूँ कि आपने अपना अमूल्य समय देकर मेरी ग़ज़ल…"
14 hours ago
surender insan replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-182
"जी आदरणीय गजेंद्र जी बहुत बहुत शुक्रिया जी।"
14 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-182
"आ. भाई दयाराम जी, सादर अभिवादन। अच्छी गजल हुई है। हार्दिक बधाई।"
14 hours ago
surender insan replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-182
"आदरणीया ऋचा जी ग़ज़ल पर आने और हौसला अफ़जाई के लिए बहुत बहुत शुक्रिया जी।"
14 hours ago
Chetan Prakash commented on गिरिराज भंडारी's blog post ग़ज़ल - चली आयी है मिलने फिर किधर से ( गिरिराज भंडारी )
"खूबसूरत ग़ज़ल हुई आदरणीय गिरिराज भंडारी जी । "छिपी है ज़िन्दगी मैं मौत हरदम वो छू लेगी अगर (…"
14 hours ago

© 2025   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service