For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

मोहब्बत के फ़न कभी बिकते नहीं बाज़ारों में  इश्क के फूल अब  खिलते नहीं गुलनारों में बिखर गई है किसी राह में वफ़ा की खुशबु  वो गुंचे पहले से मिलते  नहीं  गुलबहारों में    एहसास जो रूहे जमीं से निकलते…

मोहब्बत के फ़न कभी बिकते नहीं बाज़ारों में 

इश्क के फूल अब  खिलते नहीं गुलनारों में


बिखर गई है किसी राह में वफ़ा की खुशबु 

वो गुंचे पहले से मिलते  नहीं  गुलबहारों में

 

 एहसास जो रूहे जमीं से निकलते थे कभी 

फ़कत  याद हैं अब ढलते नहीं अशआरों में 


वफ़ा के दरिया में अब  डूब के क्या करियेगा

वो दर्दे शरारे कभी दिखते नहीं तलबगारों में 


 कैसे बनाये कोई अपनी मोहब्बतों के महल

ताज से बिम्ब नहीं टिकते सभी  दीवारों में 


जिन पर नाज था  हिन्द की सल्तनत को 

वो जवाँ चेहरे अब दिखते नहीं अखबारों में


लगता  है  अब उनमे भी  बढ़ गई   दूरियां 

 परिंदे वो पहले  से  उड़ते नहीं  कतारों में  

              *****

Views: 609

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on April 28, 2012 at 8:06am

प्रदीप कुमार कुशवाह जी तारीफ के लिए हार्दिक आभार |

Comment by PRADEEP KUMAR SINGH KUSHWAHA on April 24, 2012 at 12:10pm

लगता  है  अब उनमे भी  बढ़ गई   दूरियां 

 परिंदे वो पहले  से  उड़ते नहीं  कतारों में  

आदरणीया राजेश कुमारी जी, सादर अभिवादन. 

बहुत सही फ़रमाया है आपने. कितना बदलाव आ चुका है स्वभाव में. बधाई.



सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on April 23, 2012 at 3:18pm

shukria veenas ji aabhar. 

Comment by वीनस केसरी on April 23, 2012 at 3:15pm

सुन्दर भावाभिव्यक्ति


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on April 22, 2012 at 10:28pm

haardik aabhar shalendra ji .

Comment by CA (Dr.)SHAILENDRA SINGH 'MRIDU' on April 22, 2012 at 9:47pm

किस किस शेर की तारीफ करूँ मैं बहुत ही उम्दा एवं भावपूर्ण गजल, बधाई स्वीकार करें


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on April 22, 2012 at 5:32pm

हाँ महिमा जी आपका कहना दुरस्त है कहते हैं न खरबूजे को देख कर खरबूजा रंग बदलता है ....बहरहाल आपकी प्रतिक्रिया सर आँखों पर 


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on April 22, 2012 at 5:29pm

संदीप द्विवेदी जी बहुत- बहुत शुक्रिया ग़ज़ल की सराहना करने के लिए आपकी प्रतिक्रिया से मेरी लेखनी को बल मिला |

Comment by MAHIMA SHREE on April 22, 2012 at 5:13pm

लगता  है  अब उनमे भी  बढ़ गई   दूरियां 

 परिंदे वो पहले  से  उड़ते नहीं  कतारों में  ....

आदरणीया राजेश दी , नमस्कार

वाह वाह क्या खूब कही ...इंसानों के बीच रहेंगे तो ये तो होना ही था,...

बधाई आपको

Comment by संदीप द्विवेदी 'वाहिद काशीवासी' on April 22, 2012 at 3:02pm

आदरणीया बहुत ही उम्दा ग़ज़ल पेश की आपने| बहुत ही ख़ूबसूरत अलफ़ाज़ और वैसी ही कहन भी| पढ़ कर अत्यधिक आनंदित हुआ| ये तीन अशआर विशेष रूप से पसंद आये| :))

एहसास जो रूहे जमीं से निकलते थे कभी 

फ़कत  याद हैं अब ढलते नहीं अशआरों में

जिन पर नाज था  हिन्द की सल्तनत को 

लगता  है  अब उनमे भी  बढ़ गई   दूरियां 

 परिंदे वो पहले  से  उड़ते नहीं  कतारों में

वो जवाँ चेहरे अब दिखते नहीं अखबारों में


कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Blogs

Latest Activity

अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 173 in the group चित्र से काव्य तक
"सरसी छंद +++++++++ पड़े गर्मी या फटे बादल, मानव है असहाय। ठंड बेरहम की रातों में, निर्धन हैं…"
2 hours ago
Chetan Prakash replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 173 in the group चित्र से काव्य तक
"सरसी छंद  रीति शीत की जारी भैया, पड़ रही गज़ब ठंड । पहलवान भी मज़बूरी में, पेल …"
4 hours ago
आशीष यादव added a discussion to the group भोजपुरी साहित्य
Thumbnail

दियनवा जरा के बुझावल ना जाला

दियनवा जरा के बुझावल ना जाला पिरितिया बढ़ा के घटावल ना जाला नजरिया मिलावल भइल आज माहुर खटाई भइल आज…See More
yesterday

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-180
"आदरणीय सौरभ सर, क्या ही खूब दोहे हैं। विषय अनुरूप बहुत बढ़िया प्रस्तुति हुई है। इस प्रस्तुति हेतु…"
Sunday

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-180
"हार्दिक आभार आदरणीय "
Sunday

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-180
"आदरणीय चेतन प्रकाश जी प्रदत्त विषय अनुरूप बहुत बढ़िया प्रस्तुति हुई है। इस प्रस्तुति हेतु हार्दिक…"
Sunday

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-180
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी प्रदत्त विषय अनुरूप बहुत बढ़िया प्रस्तुति हुई है। इस प्रस्तुति हेतु हार्दिक…"
Sunday

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-180
"हार्दिक आभार आदरणीय लक्ष्मण धामी जी।"
Sunday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-180
"आ. भाई सौरभ जी, सादर अभिवादन। प्रदत्त विषय पर सुंदर रचना हुई है। हार्दिक बधाई।"
Sunday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . शृंगार

दोहा पंचक. . . . शृंगारबात हुई कुछ इस तरह,  उनसे मेरी यार ।सिरहाने खामोशियाँ, टूटी सौ- सौ बार…See More
Sunday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-180
"आ. भाई मिथिलेश जी, सादर अभिवादन।प्रदत्त विषय पर सुन्दर प्रस्तुति हुई है। हार्दिक बधाई।"
Sunday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-180
"बीते तो फिर बीत कर, पल छिन हुए अतीत जो है अपने बीच का, वह जायेगा बीत जीवन की गति बावरी, अकसर दिखी…"
Sunday

© 2025   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service