For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

ओबीओ लखनऊ चैप्टर की बढ़ती गतिविधियों को दृष्टिगत रखते हुए आज सभी सदस्यों ने यह निर्णय किया कि ओबीओ लखनऊ चैप्टर के लिए एक संयोजक का चुनाव कर लिया जाये जिससे कि चैप्टर की गतिविधियों का सुचारू और अनुशासित ढंग से संचालन सुनिश्चित किया जा सके.

लखनऊ चैप्टर से सम्बंधित आधिकारिक वक्तव्य संयोजक द्वारा ही निर्गत किये जायेंगे. सभी सदस्यों के लिए संयोजक के निर्देशों का पालन आवश्यक होगा.

सभी सदस्यों की आम सहमति से श्री शरदिंदु मुखर्जी को ओबीओ लखनऊ चैप्टर का संयोजक चुना गया है. 

Views: 1885

Reply to This

Replies to This Discussion

आदरणीय प्रिय बृजेश भाई जी एवं सम्मानित सदस्य गण आप सभी के द्वारा लिया गया निर्णय मेरे हिसाब से बिलकुल सही निर्णय है, जिस तरह से ओ बी ओ लखनऊ चैपटर को ख्याति मिल रही है इससे आप सभी की लग्नशीलता एवं मेहनत दीखती है. स्वतः स्वतः इसी भांति ओ बी ओ चैपटर हर शहर गाँव में शुरू हो यही ईच्छा है. ईश्वर मेरी मनोकामना पूर्ण करें. आदरणीय श्री शरदिंदु सर को संयोजक चुने जाने पर हृदयतल से ढेरों बधाई देता हूँ. आप सभी को शुभकामनाएं. सादर

आदरणीय अरुण भाई अनुमोदन हेतु आपका हार्दिक आभार!

 श्री शरदिंदु मुखर्जी  के साथ साथ आप सभी को बहुत बहुत बधाई  व् शुभकामनाएं। …… ईश्वर से यही  प्रार्थना  है इसी दृति गति  से  आप लोग  अनवरत  बढ़ते  रहें ... शुभ  शुभ 

आदरणीय राम भाई आपका हार्दिक आभार! इस यज्ञ में आपकी आहुति की प्रतीक्षा है.

सादर!

मै  स्वयं बहुत उत्सुक  हूँ आप साबके  साथ यज्ञ मे  आहुति देने  के लिए .......

आ0 राम शिरोमणि भाईजी, आपके स्नेह और उत्सुकता का सम्मान करते हुए। आपके शुभ आगमन का मुझे भी इंतजार है।  सादर,

ओबीओ के लखनऊ चैप्टर द्वारा यह एक सार्थक कदम उठाया गया है. इस कदम से गतिविधियों की सारी प्रक्रियाएँ न केवल सुचारू रूप से चलती लगेंगीं, समवेत अनुशासन की समझ भी बढ़ेगी.

आदरणीय शरदिन्दुजी को ओबीओ के लखनऊ चैप्टर के संयोजक के रूप में मनोनीत और चयनित होने पर मेरी हार्दिक शुभकामनाएँ.  आपका प्रबन्धकीय अनुभव और तार्किक साहित्यानुराग चैप्टर द्वारा उठायी गयी समस्त कार्यवाहियों और गतिविधियों को आवश्यक गरिमा और उच्च-स्तर देने के काम आयेगा. 

शुभ-शुभ

इस कदम से गतिविधियों की सारी प्रक्रियाएँ न केवल सुचारू रूप से चलती लगेंगीं, समवेत अनुशासन की समझ भी बढ़ेगी.

 श्री शरदिंदु मुखर्जी  के साथ साथ आप सभी को बहुत बहुत बधाई  व् शुभकामनाएं। …आप सभी को शुभकामनाएं. सादर

आदरणीय बृजेश जी 

आप सभी साहित्यानुरागियों की कर्मठता का ही प्रतिफल है लखनऊ चैप्टर की साहित्यिक गतिविधियों का उत्तरोत्तर विस्तार.... ऐसे में संयोजक का निर्धारण बहुत ही आवश्यक है.... सर्वसहमति से आदरणीय डॉ० शरदिन्दु मुखर्जी जी को संयोजक के रूप में चुने जाने पर मेरी हार्दिक शुभकामनाएं.

विशवास है आदरणीय शरदिंदु जी के अनुभवी निर्देशन में ओबीओ लखनऊ चैप्टर की गतिविधियाँ अनुशासित, सुव्यस्थित रूप से आगे और आगे बढेंगी..

आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं 

मैं पूरे ओ.बी.ओ. परिवार का और विशेष रूप से लखनऊ स्थित सभी सदस्यों का हृदय से आभारी हूँ कि उन्होंने मुझे यह गुरुदायित्व वहन करने लायक समझा. आप सबके सम्मिलित सहयोग से ओ.बी.ओ. लखनऊ चैप्टर नयी ऊँचाईयों को छू सके यही प्रार्थना है. सादर, शरदिंदु.

bahut bahut badhai Shardindu Sir ko

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity


सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on रामबली गुप्ता's blog post कर्मवीर
"कर्मवीरों के ऊपर आपकी छांदसिक अभिव्यक्ति का स्वागत है, आदरणीय रामबली गुप्त जी.  मनहरण…"
3 hours ago
Jaihind Raipuri posted a blog post

ग़ज़ल

2122    1212    22 आ कभी देख तो ले फ़ुर्सत मेंक्या से क्या हो गए महब्बत में मैं ख़यालों में आ गया उस…See More
8 hours ago
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . . रिश्ते

दोहा पंचक. . . . रिश्तेमिलते हैं  ऐसे गले , जैसे हों मजबूर ।निभा रहे संबंध सब , जैसे हो दस्तूर…See More
8 hours ago
Jaihind Raipuri commented on Admin's group आंचलिक साहित्य
"कुंडलिया छत्तीसगढ़ी छत्तीसगढ़ी ह भाखा, सरल ऐकर बिधान सहजता से बोल सके, लइका अऊ सियान लइका अऊ…"
8 hours ago
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा पंचक. . . . रिश्ते
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी सृजन के भावों को मान देने का दिल से आभार आदरणीय "
yesterday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' posted a blog post

तब मनुज देवता हो गया जान लो,- लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'

२१२/२१२/२१२/२१२**अर्थ जो प्रेम का पढ़ सके आदमीएक उन्नत समय गढ़ सके आदमी।१।*आदमीयत जहाँ खूब महफूज होएक…See More
yesterday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Sushil Sarna's blog post दोहा पंचक. . . . रिश्ते
"आ. भाई सुशील जी, सादर अभिवादन। सुंदर दोहै हुए हैं। हार्दिक बधाई।"
yesterday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . . रिश्ते

दोहा पंचक. . . . रिश्तेमिलते हैं  ऐसे गले , जैसे हों मजबूर ।निभा रहे संबंध सब , जैसे हो दस्तूर…See More
Sunday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post देवता क्यों दोस्त होंगे फिर भला- लक्ष्मण धामी "मुसाफिर"
"आ. भाई सौरभ जी, सादर अभिवादन व आभार।"
Saturday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post सच काफिले में झूठ सा जाता नहीं कभी - लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'
"आ. भाई रवि जी, सादर अभिवादन। गजल पर उपस्थिति और सुंदर सुझाव के लिए हार्दिक आभार।"
Saturday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-130 (विषय मुक्त)
"बेशक। सच कहा आपने।"
Saturday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-130 (विषय मुक्त)
"मेरा प्रयास आपको अच्छा और प्रेरक लगा। हार्दिक धन्यवाद हौसला अफ़ज़ाई हेतु आदरणीय मनन कुमार सिंह जी।"
Saturday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service