For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

दोस्तो, ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार आप सभी के स्नेह के लिए सदा अभारी है | पिछले दिनों "OBO लाइव ऑनलाइन तरही मुशायरों" को मिली अपार सफलता से हम सब अभिभूत हैं | परन्तु हमने देखा कि हमारे कई दोस्त ग़ज़ल के अलावा भी बहुत कुछ लिखते हैं | ओपन बुक्स ऑनलाइन साहित्यकारों का एक प्रसिद्ध मंच है तथा यहाँ हर विधा के फनकार विराजमान हैं, तो हमने सोचा क्यूँ न एक इवेंट आयोजित किया जाए, जिसमें सभी मित्र गण अपनी अपनी विधा में अपने अपने हिसाब से शिरकत कर सकें!

तो दोस्तों, प्रस्तुत है ओपन बुक्स ऑनलाइन का एक और धमाका "OBO लाइव महा इवेंट"

इस महा इवेंट की ख़ासियत यह है कि दिए गये विषय को लक्ष्य करते हुए आप सभी को अपनी अपनी रचनाएँ पोस्ट करनी हैं | वो रचना ग़ज़ल, गीत, कविता, छंद, मुक्तक, लघुकथा, पद, रसिया, व्यंग्य या कुछ और भी हो सकती है | सभी से निवेदन है की सर्व ज्ञात अनुशासन बनाए रखते हुए अपनी अपनी कला से दूसरों को रु-ब-रु होने का मौका दें |

इस बार के "OBO लाइव महा इवेंट" का विषय है "दीपावली"

ये इवेंट शुरू होगा दिनांक ०१.११.२०१० को और समाप्त होगा १०.११.२०१० को, रोचकता को बनाये रखने हेतु एडमिन जी से निवेदन है कि फिलहाल Reply Box को बंद कर दे तथा इसे दिनांक ०१.११.२०१० को खोल दे जिससे सभी फनकार सीधे अपनी रचना को पोस्ट कर सके |

आप सभी सम्मानित फनकार इस महा इवेंट मे सादर आमंत्रित है,जो फनकार अभी तक ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार के सदस्य नहीं हैं तो अनुरोध है कि www.openbooksonline.com पर Login होकर Sign Up कर ले तथा "OBO लाइव महा इवेंट" मे शिरकत करें | आप सभी से सहयोग की अपेक्षा है |

आप सबका
नविन सी. चतुर्वेदी

Views: 13547

Replies are closed for this discussion.

Replies to This Discussion

वन्दे मातरम आदरणीय प्रभाकर जी,
एक बेहतरीन रचना पर क्या टिप्पणी करूँ समझ नही आ रहा है, आपकी अंतिम लाइन मैं दो लाइन जोड़ रहा हूँ क्षमा चाहता हूँ.........
दहशतगर्दी बुझा गई दीपक जिनके,
उन्हें लगे काला त्यौहार ये दीपों का !
कब दहशतगर्दी से निजात हम पाएंगे,
कब भारत माता पायेगी, संसार ये दीपों का?
दिवाली


आओ कुछ इस तरह से
हम तुम दिवाली मनाएँ
ज्योतिर्मय हो अंतर हमारा
प्रेम-दीप एक मन में जलाएँ

झिलमिलाते दीपों की पंक्तियाँ
अपने आँगन में हम यूँ बिछाएं
हो जाए जग ये सारा जगमग
अपनी चौखट को इतना बढ़ाएँ

सौहार्द की आलोकित गंगा को
निज मन में हम सब उतारें
बैर-द्वेष सब मिट जाएँ हृदय से
रूठे चेहरों पर मुस्कानें खिलाएँ

स्नेह वाटिका के पुष्पों से हम
अपने जीवन में रंगोली सजाएँ
अपनी खुशियों को बाँटे सबसे
औरों के गम को हम हर लाएँ

जहाँ भी हो अंधेरे का बसेरा
लक्ष्मी को वो घर हम दिखाएँ
जो हाशिए पर खड़े हैं कब से
गले उनसे मिल दिवाली मनाएँ
आदरणीय गोपी नाथ जी, पहली बार आपको पढ़ना बहुत ही रुचिकर लग रहा है, बहुत ही सरस रचना है , कई बार पढने के बाद भी नवीनता जस की तस है , अंतिम दो पक्ति जैसे रचना की निचोड़ है ,
जो हाशिए पर खड़े हैं कब से
गले उनसे मिल दिवाली मनाएँ,
बहुत ही उम्द्दा , बेहतरीन काव्य कृति पर आपको बार बार बधाई |
आदरणीय गोपी नाथ जी, बहुत ही खूबसूरत रचना है आपकी ! विशेषकर ये निम्नलिखित पंक्तियों ने तो दिल ही जीत लिया :
//स्नेह वाटिका के पुष्पों से हम
अपने जीवन में रंगोली सजाएँ
अपनी खुशियों को बाँटे सबसे
औरों के गम को हम हर लाएँ//
साधुवाद स्वीकार कीजिये !
bilkul sahi, diwali k yahi maayne bhi hone chaahiye.
bilkul sarthak panktiya.
हो जाए जग ये सारा जगमग
अपनी चौखट को इतना बढ़ाएँ

बेहतरीन भाई गोपी नाथ जी,
विश्व बन्धुत्व की भावना को जगाती उत्तम रचना के लिए बधाई
दीवाली

बैठ कोने में बर्तन घिसे
पसीना टपके बूँदों से !
नकली मुस्कान लिए होठों पे
दर्द टपकता आँखों से !!


आने वाले कुछ दिनों की
चिंता उसे भी घेरी है !
मेरे ख़यालों में रोशनी
पर उसकी सोच अंधेरी है !!

चार दिन बाद है दीवाली
घर में सब कुछ नया !
उमंग उत्सव हर तरफ
हर दिल में खुशहाली है !!

वो सोचे अपनी किस्मत को
पुराने कपड़ों में कुछ कम !
पुराने कपड़ों की कल्पना
झूठी मुस्कान और आँखें नम !!

एक साल की उम्मीदों की
शायद होगी सुनवाई अब !
मिलेगी उसे बखशीश फिर
आस बरस से पाली है !!

चिढ़ाती मुँह मंहगाई जैसे
बच्चों की माँगे भी बढ़ी !
लक्ष्मी पूजन करे वो कैसे
उदर अग्नि मुँह फाडे खड़ी !!

घर में खाने को तेल नही
दीपक वो जलाए कैसे !
अंधेरी अमावस पसरी चौतर्फे
रोशनी वो जलाए कैसे !!

यह सवाल है सब से समीर
क्यों गहरा यह अंधेरा है !
अमावस तो अमावस है पर
गुम उसकी कहाँ दीवाली है !!

समीर पटियालवी
चिढ़ाती मुँह मंहगाई जैसे
बच्चों की माँगे भी बढ़ी !
लक्ष्मी पूजन करे वो कैसे
उदर अग्नि मुँह फाडे खड़ी !!

सुविधावो से वंचित वर्ग जो आभाव मे जिन्दगी बसर करता है , उनकी प्रतिनिधित्व करती यह कविता मानो उन्हे जुबान मिल गई हो ! बेहतरीन कृति ,

कृपया शंका का समाधान करे कि जसदीप सिंह और समीर पटियालवी क्या एक ही है ?
जसदीप जी, धरातल और हकीकत के रंगों से सराबोर आपकी रचना पढ़ कर बहुत सुकून मिला ! आपने सिक्के से दूसरे का जो सजीव चित्रं किया है, उसके लिए मैं आपको मुबारकबाद देता हूँ ! इस महा इवेंट में आपसे ऐसी ही और भी बहुत सारी सारगर्भित रचनायों का इंतज़ार रहेगा !
एक साल की उम्मीदों की
शायद होगी सुनवाई अब !
मिलेगी उसे बखशीश फिर
आस बरस से पाली है !!
waah, aah ko nikalti panktiya kahi hai aapne samir ji.
घर में खाने को तेल नही
दीपक वो जलाए कैसे !
hakikat hai.
श्री राम लौटे अयोध्या
रात भी काली अमावस थी
रोशनी की लोगों ने
खुशी दिलों में भरकस थी

पाप मिटा सच हुआ विजयी
जीत यह ऐसे भारी थी
क्या हुआ रोशन जाग सारा
अजब वो दीवाली थी

आज राम को लाऊँ कैसे
रात आज भी काली है
पाप दिलों में भरपूर
काली सी दीवाली है

दिलों में नफ़रत झूठ
घर कर के बैठे हैं
शम्मा सच की बुझी
अंधेरा रोशनी से खाली है

ढूंढूं खोए राम को
हमारे तुम्हारे बीच कहीं
फिर जीते मुर्दा सच
क्योंकि आज फिर दीवाली है

आज फिर दीवाली है


Sameer Patiallvi
आज राम को लाऊँ कैसे
रात आज भी काली है,

बहुत बढ़िया , सचमुच रात अभी भी काली है , बहुत ही बेहतरीन रचना , बधाई ,

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Sushil Sarna posted blog posts
4 hours ago
रवि भसीन 'शाहिद' commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आदरणीय Jaihind Raipuri जी,  अच्छी ग़ज़ल हुई। बधाई स्वीकार करें। /आयी तन्हाई शब ए…"
5 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on रामबली गुप्ता's blog post कर्मवीर
"कर्मवीरों के ऊपर आपकी छांदसिक अभिव्यक्ति का स्वागत है, आदरणीय रामबली गुप्त जी.  मनहरण…"
10 hours ago
Jaihind Raipuri posted a blog post

ग़ज़ल

2122    1212    22 आ कभी देख तो ले फ़ुर्सत मेंक्या से क्या हो गए महब्बत में मैं ख़यालों में आ गया उस…See More
15 hours ago
Jaihind Raipuri commented on Admin's group आंचलिक साहित्य
"कुंडलिया छत्तीसगढ़ी छत्तीसगढ़ी ह भाखा, सरल ऐकर बिधान सहजता से बोल सके, लइका अऊ सियान लइका अऊ…"
15 hours ago
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा पंचक. . . . रिश्ते
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी सृजन के भावों को मान देने का दिल से आभार आदरणीय "
yesterday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' posted a blog post

तब मनुज देवता हो गया जान लो,- लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'

२१२/२१२/२१२/२१२**अर्थ जो प्रेम का पढ़ सके आदमीएक उन्नत समय गढ़ सके आदमी।१।*आदमीयत जहाँ खूब महफूज होएक…See More
yesterday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Sushil Sarna's blog post दोहा पंचक. . . . रिश्ते
"आ. भाई सुशील जी, सादर अभिवादन। सुंदर दोहै हुए हैं। हार्दिक बधाई।"
yesterday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . . रिश्ते

दोहा पंचक. . . . रिश्तेमिलते हैं  ऐसे गले , जैसे हों मजबूर ।निभा रहे संबंध सब , जैसे हो दस्तूर…See More
Sunday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post देवता क्यों दोस्त होंगे फिर भला- लक्ष्मण धामी "मुसाफिर"
"आ. भाई सौरभ जी, सादर अभिवादन व आभार।"
Saturday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post सच काफिले में झूठ सा जाता नहीं कभी - लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'
"आ. भाई रवि जी, सादर अभिवादन। गजल पर उपस्थिति और सुंदर सुझाव के लिए हार्दिक आभार।"
Saturday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-130 (विषय मुक्त)
"बेशक। सच कहा आपने।"
Saturday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service