For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

ग़ज़ल नूर की - आपने भी तो कहाँ ठीक से जाना मुझ को

आपने भी तो कहाँ ठीक से जाना मुझ को
खैर जो भी हो, मुहब्बत से निभाना मुझ को.
.
जीत कर मुझ से, मुझे जीत नहीं पाओगे
हार कर ख़ुद को है आसान हराना मुझ को.
.
मैं भी लुट जाने को तैयार मिलूँगा हर दम
शर्त इतनी है कि समझें वो ख़ज़ाना मुझ को.
.
आप मिलियेगा नए ढब से मुझे रोज़ अगर
मेरा वादा है न पाओगे पुराना मुझ को.
.
ओढ़ लेना मुझे सर्दी हो अगर रातों में
हो गुलाबी सी अगर ठण्ड, बिछाना मुझ को.
.
मुख़्तसर है ये तमन्ना कि अगर जाँ निकले
आप की गोद का मिल जाए सिरहाना मुझ को.
.
कर सराबोर मुझे मुझ में बरस कर ऐ ‘नूर’
अपनी बस्ती में कहीं दे दे ठिकाना मुझ को
.
निलेश "नूर"
मौलिक/ अप्रकाशित 

Views: 975

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by TEJ VEER SINGH on May 1, 2018 at 9:28am

हार्दिक बधाई आदरणीय नीलेश जी। बेहतरीन गज़ल।

मुख़्तसर है ये तमन्ना कि अगर जाँ निकले 
आप की गोद का मिल जाए सिरहाना मुझ को. 

Comment by Nilesh Shevgaonkar on May 1, 2018 at 8:55am

आ. तस्दीक़ अहमद साहब,
सिरहाने या सिरहाना लिखने में यूँ ही लिखा जाता है लेकिन पढ़ते समय सिराना पढ़ा जाता है ..जैसे चेहरे का ह लोप हो जाता है ..
मीर का शेर देखकर ही वज़न तय किया है मैंने ..देखिएगा ..
.

सिरहाने 'मीर' के आहिस्ता बोलो

अभी टुक रोते रोते सो गया है....
अत: न काफिये में कोई  त्रुटी है और न बहर में ..
सादर 

Comment by Nilesh Shevgaonkar on May 1, 2018 at 8:52am

धन्यवाद आ. मोहम्मद आरिफ साहब,
आपकी टिप्पणी से उत्साहवर्धन हुआ है 
आभार 

Comment by Mohammed Arif on May 1, 2018 at 7:40am

आदरणीय नीलेश जी आदाब,

                       लगातार क्रिस गेल के चौकों-छक्कों की मानिंद धुआँधार आपीएल आपकी ग़ज़लों का हो रहा है । लगता है इसे अब रोक पाना बड़ा है । वैसे भी म.प्र. के लगभग सभी ज़िलों का तापमान भी लगातार बढ़ता ही जा रहा है । 

                                              हार्दिक बधाई स्वीकार करें ।

Comment by Samar kabeer on April 30, 2018 at 10:42pm

मुशायरे के बीमारों का इलाज आर.एम.पी डॉक्टर्स को ही शोभा देता है,लेकिन आप तो सर्जन हैं भाई ।

Comment by Nilesh Shevgaonkar on April 30, 2018 at 6:38pm

शुक्रिया आ. समर सर ..
चौथा शेर तो मैं स्वयं मान चुका हूँ  कि  फ़र्ज़ी है.. पाँचवा शेर मुशाइरे की चूरण गोली है...जैसे बीमार वैसा इलाज .. :-))))))))
सादर 

Comment by Nilesh Shevgaonkar on April 30, 2018 at 6:36pm

शुक्रिया आ. हर्ष जी 

Comment by Samar kabeer on April 30, 2018 at 6:28pm

जनाब निलेश 'नूर' साहिब आदाब,अच्छी ग़ज़ल हुई है,दाद के साथ मुबारकबाद पेश करता हूँ ।

4था और 5वाँ शैर मुझे भर्ती के लगे ।

मक़्ते में 'सराबोर' को "शराबोर" कर लें ।

Comment by Harash Mahajan on April 30, 2018 at 2:51pm

"आपने भी तो कहाँ ठीक से जाना मुझ को 
खैर जो भी हो, मुहब्बत से निभाना मुझ को."

वाह आदरणीय नीलेश जी बाकमाल लिखते हैं आप ।

बहुत खूब ।

सादर ।
.

Comment by Nilesh Shevgaonkar on April 30, 2018 at 2:27pm

उस शेर में शुतुरगुर्बा भी है शायद.. आप के साथ पायेंगे आना चाहिये... 
सादर 

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' posted a blog post

घर के रिवाज चौक में जब दान हो गये -लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'

२२१/२१२१/१२२१/२१२ ****** घर के रिवाज चौक में जब दान हो गये उघड़े  शरीर  आप  ही  सम्मान  हो गये।१। *…See More
yesterday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . दिल

दोहा पंचक. . . . . दिलरात गुजारी याद में, दिन बीता बेचैन । फिर से देखो आ गई, दिल की दुश्मन रैन…See More
Friday
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"क्षमा कीजियेगा 'मुसाफ़िर' जी "
Thursday
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आदरणीय भाई लक्ष्मण धामी 'मुसफ़िर' जी सादर अभिवादन बहुत शुक्रिया आपने वक़्त निकाला आपकी…"
Thursday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आ. भाई जयहिंद जी, सादर अभिवादन। सुंदर गजल हुई है। भाई रवि जी की सलाह से यह और निखर गयी है । हार्दिक…"
Thursday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . दिल

दोहा पंचक. . . . . दिलरात गुजारी याद में, दिन बीता बेचैन । फिर से देखो आ गई, दिल की दुश्मन रैन…See More
Wednesday
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"ग़ज़ल 2122   1212  22 आ कभी देख तो ले फ़ुर्सत में क्या से क्या हो गए महब्बत में मैं…"
Wednesday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Saurabh Pandey's blog post नवगीत - भैंस उसी की जिसकी लाठी // सौरभ
"  आपका हार्दिक धन्यवाद, आदरणीय लक्ष्मण धामी ’मुसाफिर’ जी   "
Wednesday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Sushil Sarna's blog post दोहा एकादश. . . . . पतंग
"आदरणीय सुशील सरनाजी, पतंग को लगायत दोहावलि के लिए हार्दिक बधाई  सुघड़ हाथ में डोर तो,…"
Wednesday
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आदरणीय रवि भसीन 'शहीद' जी सादर अभिवादन बहुत शुक्रिया आपने वक़्त निकाला ग़ज़ल तक आए और हौसला…"
Wednesday
Sushil Sarna posted blog posts
Tuesday
रवि भसीन 'शाहिद' commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आदरणीय Jaihind Raipuri जी,  अच्छी ग़ज़ल हुई। बधाई स्वीकार करें। /आयी तन्हाई शब ए…"
Tuesday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service